उत्तराखंड : कांग्रेस ने पांचों लोकसभा सीट के लिए डेस्क हेड नियुक्त किए, चुनाव में सुनिश्चित जीत की बनाएंगे रणनीति
उत्तराखंड : कांग्रेस ने पांचों लोकसभा सीट के लिए डेस्क हेड नियुक्त किए, चुनाव में सुनिश्चित जीत की बनाएंगे रणनीति
प्रदेश कांग्रेस कमेटी वार रूम के चेयरमैन नवीन जोशी की अध्यक्षता में लोकसभा चुनावों के लिए तैयारियों को लेकर बैठक हुई बैठक में प्रत्येक लोकसभा सीट के लिए डेस्क हेड नियुक्त किए गए, जिसके तहत वीरेंद्र पंवार को पौड़ी, विनय कुमार नैनीताल, सुरेश आर्य अल्मोड़ा, विनीत अग्रहरी गुप्ता व परिणीता बड़ोनी टिहरी एवं सुरेंद्र सिंह प्रजापति हरिद्वार लोकसभा की जिम्मेदारी संभालेंगे।
नवीन जोशी ने बैठक में पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत हमको सुनिश्चित करनी है, जिसके लिए दिन रात वार रूम कार्यरत रहेगा, सभी डेस्क हेड अपने क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं से जुड़े रहेंगे और जमीनी स्तर तक जनता से जुड़ने का काम करेंगे।
भाजपा की जनविरोधी नीतियों का हम जवाब देंगे, ...










