धरने पर बैठीं भोजन माता- तहसील में गरजीं भोजनमाता और आशाएं
ऋषिकेश: भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले भोजन माता, आशाएं, संविदा एवं ठेका कर्मचारियों ने महंगाई के खिलाफ तहसील में प्रदर्शन किया। इस दौरान उप जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा।
गुरुवार को भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले संगठन सदस्यों ने योग नगरी रेलवे स्टेशन से तहसील तक महंगाई के खिलाफ जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। तहसील परिसर में भी महंगाई, रसोई गैस और पेट्रोलियम पदार्थों सहित आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ भोजन माता और आशाओं सहित सहयोगी संगठनों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान तहसीलदार अमृता शर्मा को ज्ञापन सौंपा गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन में कहा कि देश में पेट्रोलियम पदार्थ, गैस सिलिंडर, भवन निर्माण में प्रयुक्त सामग्री की कीमतें बढ़ गई हैं। तिलहन और आम आदमी की जरूरत की हर सामग्री की कीमतें बढ़ती ही जा रही हैं
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वैश्वि...








