जिलाधिकारी ने बाल विकास विभाग के निदेशक को पत्र भेजकर वंचित छात्राओं को योजना का लाभ दिए जाने का आग्रह किया
चम्पावत : विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही से नंदा गौरा कन्याधन से वंचित रह गई राजकीय इंटर कॉलेज सुई की छात्राओं को भी इस योजना का लाभ मिलेगा। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुडिय़ा ने देहरादून में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या से मुलाकात कर उनके सामने यह मामला रखा। जिसके बाद मंत्री ने बाल विकास विभाग के निदेशक को तत्काल योजना का लाभ दिए जाने के निर्देश दिए हैं।
वर्ष 2019 में इंटर मीडिएट उत्तीण 15 छात्राओं ने नंदा गौरा कन्या धन योजना के लिए अपने प्रपत्र पूर्ण कर विद्यालय में जमा कर दिए, लेकिन विद्यालय प्रबंधन ने प्रपत्रों को बाल विकास विभाग में जमा करने के बजाए अलमारी में बंद कर रख दिया। एक साल बाद इस बात की जानकारी लगने के बाद अभिभावकों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप विद्यालय की लापरवाही से छात्राओं को योजना का लाभ नहीं मिलने की शिकायत की। डीएम के निर्देश के बाद विद्यालय प...








