Chardham Yatra 2023: ग्रीन कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें एप्लाई, पढ़ें नियम
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज है। चारधाम पर जाने वाले व्यावसायिक वाहनों के लिए परिवहन विभाग ने ग्रीन कार्ड अनिवार्य किया गया है। बिना ग्रीन कार्ड के यात्रा संभव नहीं होगी। ऐसे में वाहन चालक एक अप्रैल से ग्रीन कार्ड बनने शुरू हो गए है। हालांकि निजी वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड-ट्रिप कार्ड की कोई बाध्यता नहीं है। आइए जानते है कैसे बनेगा ये कार्ड, पढ़े प्रोसेस
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार चारधाम यात्रा के लिए ग्रीन कार्ड जरूरी है। इसके लिए इन वाहनों को आरटीओ कार्यालय में लंबे फिटनेस टेस्ट से गुजरना होगा। गुरुवार सुबह एआरटीओ ऋषिकेश कार्यालय में ग्रीन कार्ड बनाने के लिए एक काउंटर का संचालन शुरू किया गया। अब वाहन स्वामी आवेदन कर सकेंगे। इसमें कार्ड बनाने को इच्छुक वाहन स्वामियों को आवेदन-पत्र उपलब्ध कराने व आवेदन की समस्त प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी दी जा रही हैं।
बताया जा रहा है कि ग्रीन क...








