Saturday, April 25News That Matters

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड : सीएम धामी ने सहिया-टिहरी में की जनसभा, गिनाई सरकार की उपलब्धियां, कांग्रेस पर साधा निशाना

उत्तराखंड : सीएम धामी ने सहिया-टिहरी में की जनसभा, गिनाई सरकार की उपलब्धियां, कांग्रेस पर साधा निशाना

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : सीएम धामी ने सहिया-टिहरी में की जनसभा, गिनाई सरकार की उपलब्धियां, कांग्रेस पर साधा निशाना सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कल देहरादून में कालसी ब्लॉक के कृषि मंडी परिसर में टिहरी लोकसभा सीट से प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत पूरे विश्व में अपना परचम लहरा रहा है। भाजपा ने नारी वंदन विधेयक पारित किया। लंबे समय से राम मंदिर नहीं बन रहा था। भाजपा सरकार ने राम मंदिर निर्माण का सपना पूरा किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की सेना पहले से अधिक आत्मनिर्भर हुई हैं। मोदी सरकार सैनिकों के उत्थान और कल्याण के लिए काम कर रही है। कहा कि मैं भी एक सैन्य परिवार से आता हूं। आज कोई देश भारत को आंख दिखाने की हिम्मत नहीं कर सकता है। भाजपा सरकार ने सैन्य धाम के माध्...
उत्तराखंड : प्रदेश में 93 हजार सर्विस मतदाताओं के लिए ई-पोस्टल बैलेट प्रक्रिया पूरी

उत्तराखंड : प्रदेश में 93 हजार सर्विस मतदाताओं के लिए ई-पोस्टल बैलेट प्रक्रिया पूरी

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : प्रदेश में 93 हजार सर्विस मतदाताओं के लिए ई-पोस्टल बैलेट प्रक्रिया पूरी उत्तराखंड के 93 हजार से अधिक सर्विस मतदाताओं के लिए ई-पोस्टल बैलेट की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस बार गढ़वाल लोकसभा सीट में सबसे ज्यादा 34 हजार सर्विस मतदाता होंगे। रविवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया, लोकसभा चुनाव के लिए राज्य की पांच लोकसभा सीटों के लिए सर्विस मतदाताओं की संख्या 93 हजार 187 है, जिसमें टिहरी सीट पर 12,862, गढ़वाल सीट पर 34,845, अल्मोड़ा सीट पर 29,105, नैनीताल सीट पर 10,629 और हरिद्वार लोक सभा सीट पर पांच हजार 746 सर्विस वोटर चिह्नित किए गए हैं। सभी सर्विस मतदाताओं के लिए ई-पोस्टल बैलेट की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। सर्विस मतदाताओं के यूनिट कार्यालयों के सैन्य अधिकारियों से सक्षम स्तर पर सर्विस मतदाताओं को पोस्टल बैलेट उपल...
उत्तराखंड : मतदान से पहले हो गया खेला, कांग्रेस के नामी नेता भाजपा में शामिल

उत्तराखंड : मतदान से पहले हो गया खेला, कांग्रेस के नामी नेता भाजपा में शामिल

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : मतदान से पहले हो गया खेला, कांग्रेस के नामी नेता भाजपा में शामिल प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव, पूर्व दायित्वधारी और कालाढूंगी सीट से तीन बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके महेश शर्मा ने अपने समर्थकों के साथ रविवार को देहरादून में भाजपा का दामन थाम लिया। प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक एवं राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल और कालाढूंगी विधायक व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने शर्मा का पार्टी में स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि श्रीराम के देश में मोदीमय माहौल से प्रेरित सभी दलों व संगठनों के लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज जनता ने तय कर लिया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 400 पार के लिए आशीर्वाद देना है। राज्यसभा सदस्य बंसल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता प्र...
उत्तराखंड : मोदी सरकार के 10 वर्षों का हिसाब मांगने को कांग्रेस ने छेड़ा अभियान, जाएगी जनता के बीच

उत्तराखंड : मोदी सरकार के 10 वर्षों का हिसाब मांगने को कांग्रेस ने छेड़ा अभियान, जाएगी जनता के बीच

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : मोदी सरकार के 10 वर्षों का हिसाब मांगने को कांग्रेस ने छेड़ा अभियान, जाएगी जनता के बीच कांग्रेस ‘मेरे विकास का दो हिसाब’ अभियान के अंतर्गत प्रदेश में मतदाताओं के बीच जाकर मोदी सरकार से 10 वर्ष के विकास का हिसाब मांगेगी। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि पार्टी के ‘मेरे विकास का दो हिसाब’ राष्ट्रीय अभियान को प्रदेश में भी लांच किया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा और उसके नेता प्रत्येक चुनाव में विकास के मुद्दों के स्थान पर भावनात्मक मुद्दे बदल-बदल कर हवा-हवाई चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस ने देश के विकास व जनहित से जुड़े मुद्दे उठाकर भाजपा पर सवालों की बौछार करने का निर्णय लिया गया है। जोशी ने कहा कि चारों ओर से घिरी भाजपा जनता के ज्वलंत सवालों से बचने का रास्ता खोज रही है। जनता जुमलेबाजी से परेशान हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार...
उत्तराखंड : दो अप्रैल को उत्तराखंड आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, तैयारियों में जुटी भाजपा

उत्तराखंड : दो अप्रैल को उत्तराखंड आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, तैयारियों में जुटी भाजपा

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : दो अप्रैल को उत्तराखंड आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, तैयारियों में जुटी भाजपा लोकसभा चुनावों के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो अप्रैल को उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे हैं। इस दिन वह नैनीताल-ऊधम सिंह नगर संसदीय सीट के अंतर्गत रुद्रपुर में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री कार्यालय ने प्रधानमंत्री के दौरे की पुष्टि की है। उधर, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए भाजपा तैयारियों में जुट गई है। प्रदेश भाजपा ने लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत राज्य में प्रधानमंत्री मोदी की प्रत्येक लोकसभा सीट के अंतर्गत एक-एक सभा पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से मांगी हैं। प्रधानमंत्री मोदी का दो अप्रैल को राजस्थान और उत्तराखंड के दौरे का कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री मोदी इस दिन कुमाऊं मंडल के अंतर्गत रुद्रपुर में सभा को सबोधित करने के बाद वह राजस्था...
उत्तराखंड : 19 अप्रैल को होगा राज्य में मतदान, लोकतंत्र के महापर्व पर आहुति डालेंगे 83.37 लाख मतदाता

उत्तराखंड : 19 अप्रैल को होगा राज्य में मतदान, लोकतंत्र के महापर्व पर आहुति डालेंगे 83.37 लाख मतदाता

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : 19 अप्रैल को होगा राज्य में मतदान, लोकतंत्र के महापर्व पर आहुति डालेंगे 83.37 लाख मतदाता उत्तराखंड में मतदाताओं की सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है। इसके साथ ही प्रदेश में 16,707 मतदाता बढ़ गए हैं। पांच लोकसभा सीटों पर अब कुल 83,37,914 मतदाता प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे। प्रदेश में 19 अप्रैल को मतदान होना है। शुक्रवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बातचीत में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची को अंतिम रूप दिया जा चुका है। इस सूची में राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या 83,37,914 अंकित की गई है। इनमें 43,17,579 पुरुष और 40,20,038 महिला मतदाता हैं। अंतिम सूची में पुरुष और महिला, दोनों मतदाताओं की संख्या में वृद्धि हुई है। 8675 पुरुष और 8032 महिला मतदाता बढ़ गए हैं। इससे पहले निर्वाचन आयोग की ओर से ज...
उत्तराखंड : बाबा तरसेम सिंह के अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़

उत्तराखंड : बाबा तरसेम सिंह के अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : बाबा तरसेम सिंह के अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़ सतनाम वाहेगुरु के जाप के साथ बाबा तरसेम सिंह का पार्थिव शरीर गुरुद्वारा दूधवाला कुआं परिसर में पंचतत्व में विलीन हो गया। बाबा तरसेम सिंह की आत्मा की शांति के लिए हुई अंतिम अरदास में राजनीतिक,धार्मिक, सामाजिक के साथ ही हजारों की संगत ने गुरु महाराज से उनकी आत्मा की शांति की अरदास की। गुरुद्वारा दूध वाला कुआं परिसर में डेरा कार सेवा के दिवंगत जत्थेदार बाबा तरसेम सिंह को अश्रुपुरित आंखों से अंतिम विदाई देने के लिए क्षेत्र व यूपी के आसपास के जिलों से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। बृहस्पतिवार को बाइक सवार दो हत्यारों ने सुबह डेरे में घुसकर बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पोस्टमार्टम के बाद संगत को अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर डेरा कार सेवा परिसर में फूलों से सजाकर रखा गया थ...
उत्तराखंड : झंडे जी के आरोहरण को उमड़ा आस्था का सैलाब, पंजाब के हरभजन सिंह चढ़ाएंगे दर्शनी गिलाफ

उत्तराखंड : झंडे जी के आरोहरण को उमड़ा आस्था का सैलाब, पंजाब के हरभजन सिंह चढ़ाएंगे दर्शनी गिलाफ

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : झंडे जी के आरोहरण को उमड़ा आस्था का सैलाब, पंजाब के हरभजन सिंह चढ़ाएंगे दर्शनी गिलाफ श्रीझंडेजी के आरोहण के साथ आज से दून का ऐतिहासिक मेला शुरू हो जाएगा। सुबह से ही श्रीझंडेजी के आरोहण के लिए दरबार साहिब में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह सात बजे से पूजा की प्रक्रिया शुरू हुई और झंडे जी पर गिलाफ चढ़ाने का काम शुरू हो गया है। इस बार पंजाब के होशियारपुर निवासी हरभजन सिंह पुत्र हरीसिंह को दर्शनी गिलाफ चढ़ाने का अवसर मिला है। मेले को लेकर देशभर से कई संगतें दून पहुंची हैं। दोपहर बाद श्रीझंडेजी के आरोहण की प्रक्रिया शुरू होगी। श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज ने कहा कि जो व्यक्ति गुरु के बताए मार्ग पर चलता है, उसे पृथ्वी पर ही स्वर्ग की अनुभूति हो जाती है। इस दौरान संगतों ने श्रीगुरुराम राय महाराज के शबद का सिमरन किया। श्रीझंडेजी मेले से पूर्व शुक्रवार को दरबार साहिब से पूरब की...
उत्तराखंड : बाबा तरसेम सिंह के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे सीएम पुष्‍कर सिंह धामी, नहीं रोक पाए अपने आंसू

उत्तराखंड : बाबा तरसेम सिंह के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे सीएम पुष्‍कर सिंह धामी, नहीं रोक पाए अपने आंसू

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : बाबा तरसेम सिंह के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे सीएम पुष्‍कर सिंह धामी, नहीं रोक पाए अपने आंसू प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कारसेवा पहुंचकर धार्मिक डेरा कार सेवा बाबा तरसेम सिंह के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर हत्या पर दुख जताया। इस दौरान कार सेवा परिसर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रही। सीएम धामी के सुबह से आने की खबर के चलते पुलिस प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए गए थे। सीएम पुष्कर सिंह धामी नानकसागर में अस्थायी हेलीपेड पर उतरे और कार द्वारा कार सेवा डेरा पहुंचे। जहां बाबा तरसेम सिंह का पार्थिव शरीर संगत के लिए अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था, वहां पहुंचे। सीएम करीब चार बजे कारसेवा पहुंचे। उन्होंने कड़ी सुरक्षा में जत्थेदार बाबा तरसेम सिंह के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए। उन्होंने कारसेवा के प्रमुख सेवादारों दिलबाग सिंह व दारा सिंह से घटनाक्रम की जानकारी ली। इ...
उत्तराखंड : राज्य में चुनाव ड्यूटी के लिए यूपी से आएंगे नौ हजार होमगार्ड, बॉर्डर पर बढ़ेगी चौकसी

उत्तराखंड : राज्य में चुनाव ड्यूटी के लिए यूपी से आएंगे नौ हजार होमगार्ड, बॉर्डर पर बढ़ेगी चौकसी

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : राज्य में चुनाव ड्यूटी के लिए यूपी से आएंगे नौ हजार होमगार्ड, बॉर्डर पर बढ़ेगी चौकसी उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव ड्यूटी के लिए उत्तर प्रदेश से होमगार्ड के नौ हजार जवान आएंगे। बृहस्पतिवार को हुई नौ राज्यों की अंतरराज्यीय सीमा समन्वय बैठक में होमगार्ड उपलब्ध कराने पर सहमति बनी है। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुईं। बैठक में लोस चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जिसमें राज्यों की सीमाओं पर गहन चेकिंग और सक्रिय निगरानी रखने समेत अन्य मुद्दों राज्यों ने अपनी रणनीति साझा की। इसके अलावा चुनाव के दौरान सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड को होमगार्ड के नौ हजार जवान उपलब्ध कराए जाएंगे। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस, वन व खनन विभाग की सयुंक्त टीमों के माध्यम से निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। हिमाचल से उत्तराखंड की सीमा ...