मोदी बुद्ध पूर्णिमा पर नेपाल के लुंबिनी जाएंगे, नेपाल की पीएम भी रहेंगे मौजूद
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुद्ध पूर्णिमा पर 16 मई को नेपाल में भगवान बु्द्ध की जन्मस्थली लुंबिनी जाएंगे। वहां महामाया मंदिर में नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के साथ पूजा-अर्चना करेंगे और बुद्ध स्मारक समारोह को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे के दृष्टिगत सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
पूजा-अर्चना के बाद जनसभा को कर सकते हैं संबोधित, नेपाली पीएम देउबा भी रहेंगे मौजूद
नेपाल के रुपंदेही जिले में स्थित लुंबिनी की भारतीय सीमा सोनौली से दूरी 15 किलोमीटर है। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली से विशेष विमान से कुशीनगर पहुंचेंगे। उसके बाद हेलीकाप्टर से लुंबिनी जाएंगे और करीब दो घंटे रहेंगे। एक दिवसीय दौरे पर नेपाल आ रहे प्रधानमंत्री मोदी का दिल्ली से कुशीनगर एयरपोर्ट आने का कार्यक्रम है। वहां से हेलीकाप्टर से वह लुंबिनी पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री ...



