Tuesday, May 19News That Matters

देहरादून

उत्तराखंड : राज्य में समूह-ग के 370 पदों पर एक और भर्ती निकली, जानें आवेदन से जुड़ी जरूरी जानकारी

उत्तराखंड : राज्य में समूह-ग के 370 पदों पर एक और भर्ती निकली, जानें आवेदन से जुड़ी जरूरी जानकारी

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : राज्य में समूह-ग के 370 पदों पर एक और भर्ती निकली, जानें आवेदन से जुड़ी जरूरी जानकारी समूह-ग के अंतर्गत उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय के अनुदेशक संवर्ग के 370 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। इसके लिए 25 फरवरी से 16 मार्च के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आयोग के सचिव सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया, कि परीक्षा के लिए आयु सीमा 21 से 42 वर्ष के बीच है। इस भर्ती से अनुदेशक विद्युतकार के 75, अनुदेशक फिटर के 70, अनुदेशक इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक्स के 40, वेल्डर के 28, इंप्लाइबिलिटी स्किल के 24। कला-गणित के 18, ड्राफ्टमैन सिविल के 13, फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी के 13, मशीनिस्ट के 13, स्वीइंग टेक्नोलॉजी के 13, मैकेनिक मोटर व्हीकल के 10, इन्फोरमेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी सिस्टम मेंटिनेंस के आठ, कॉस्मेटोलॉजी के आठ, स्टेनोग्राफर एंड सेक्र...
उत्तराखंड : जहरीली गैस रिसाव की दहशत में आए लोग डीएम के पास पहुंचे, जांच में सामने आई वजह

उत्तराखंड : जहरीली गैस रिसाव की दहशत में आए लोग डीएम के पास पहुंचे, जांच में सामने आई वजह

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : जहरीली गैस रिसाव की दहशत में आए लोग डीएम के पास पहुंचे, जांच में सामने आई वजह राजधानी देहरादून के रेसकोर्स क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब अचानक लोगों की आंखों में जलन होने लगी। धुएं से सांस लेने में दिक्कत होने पर लोग दहशत में आ गए है। शिकायत लेकर लोग डीएम के पास पहुंचे तो डीएम ने तुरंत जांच के आदेश दिए। दरअसल, पुलिस लाइन रेसकोर्स मैं परेड के दौरान बलवा मॉक ड्रिल की गई थी। पुलिस ने मॉक ड्रिल में आंसू गैस के गोले छोड़े थे। जनपद के सभी थानों, कार्यालयों, पुलिस लाइन , ट्रेनिंग के सभी फोर्स ने इस मॉक ड्रिल में प्रतिभाग किया था। ड्रिल के दौरान फायर ब्रिगेड, घुड़सवार पुलिस, अश्रु गैस टीम, लाठी पार्टी, फायरिंग पार्टी ने अभ्यास किया। प्रदर्शन कारियों ने पुलिस लाइन को घेरा। तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर बलवाइयों को खदेड़ा।एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पुलिस लाइन द...
उत्तराखंड : लोकसभा चुनाव को देखते हुए शिक्षा विभाग में 16 अफसरों के तबादले, आदेश जारी

उत्तराखंड : लोकसभा चुनाव को देखते हुए शिक्षा विभाग में 16 अफसरों के तबादले, आदेश जारी

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : लोकसभा चुनाव को देखते हुए शिक्षा विभाग में 16 अफसरों के तबादले, आदेश जारी लोकसभा चुनाव को देखते हुए बृहस्पतिवार को शिक्षा विभाग में 16 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। शिक्षा सचिव रविनाथ रामन की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। आदेश में कहा गया कि सभी अधिकारी नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर शासन को सूचित करें। उप शिक्षा निदेशक हरक राम कोहली का तबादला डायट पिथौरागढ़ से डायट चंपावत, जबकि बीईओ पौड़ी गढ़वाल अयाजुद्दीन का बीईओ खानपुर हरिद्वार, बीईओ नरेंद्रनगर ओम प्रकाश वर्मा का बीईओ द्वाराहाट, बीईओ जौनपुर टिहरी विनीता कठैत नेगी का बीईओ विकासनगर, बीईओ चकराता पूजा नेगी दानू का पुरोला, बीईओ नैनीडांडा अभिषेक शुक्ला का भगवानपुर तबादला किया गया। इसी तरह बीईओ एकेश्वर बुशरा का चकराता, बीईओ भैसियाछाना हरीश सिंह रौतेला का चंपावत, बीईओ बाराकोट भानु प्रताप का खटीमा, बीईओ प...
उत्तराखंड : अब लापरवाही नहीं बरत पाएंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, विभाग कसेगा शिकंजा

उत्तराखंड : अब लापरवाही नहीं बरत पाएंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, विभाग कसेगा शिकंजा

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : अब लापरवाही नहीं बरत पाएंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, विभाग कसेगा शिकंजा नैतिक जिम्मेदारी से भागने वालीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग ने शिकंजा कसने का नया तरीका निकाल दिया है। इसके लिए विभाग की ओर से पोषण ट्रेकर एप लांच किया गया है। जिस पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को हर दिन नौनिहालों के साथ सेल्फी खींचकर फोटो अपलोड करना होगा। इसके साथ ही लाइव लोकेशन भी शेयर करनी होगी। दरअसल, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से आंगनबाड़ी केंद्रों में पारदर्शिता को लेकर लंबे समय से प्रयास किए जा रहे थे। अभी तक विभाग को रजिस्टर में हाजरी दर्ज कर रिपोर्ट उपलब्ध कराई जा रही थी। प्रदेश के कई आंगनबाड़ी केंद्र ऐसे भी संचालित हो रहे हैं, जहां आंगनबाड़ी केंद्र को संचालित करने के लिए गांव की महिलाओं को तैनात किया गया है। विभाग की ओर से इस तरह के सिंडिकेट को तोड़ने का...
उत्तराखंड: बदलने वाला है प्रदेश का मौसम, भारी बर्फबारी का अलर्ट, इन इलाकों में बरसेंगे मेघ

उत्तराखंड: बदलने वाला है प्रदेश का मौसम, भारी बर्फबारी का अलर्ट, इन इलाकों में बरसेंगे मेघ

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड: बदलने वाला है प्रदेश का मौसम, भारी बर्फबारी का अलर्ट, इन इलाकों में बरसेंगे मेघ उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और चटख धूप खिलने से तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है। जिससे पहाड़ से लेकर मैदान तक दिन में हल्की गरमाहट महसूस होने लगी है। हालांकि, सुबह-शाम ठिठुरन बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। मैदानी क्षेत्रों में सुबह हल्का कुहासा छाया रह सकता है। जबकि, रविवार को मौसम के करवट बदलने की उम्मीद है। चोटियों पर भारी हिमपात की चेतावनी जारी की गई है। निचले क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी संभव है। गुरुवार को प्रदेशभर में दिनभर चटख धूप खिली रही। जिससे मैदानी क्षेत्रों में अधिक तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि, न्यूनतम तापमान सामान्य बना हुआ है। ऐसे में सुबह-शाम ठंड बरकरार है। वहीं,...
उत्तराखंड : घंटाघर के पास आज से बगैर GPS लगे सार्वजनिक यात्री वाहन नहीं चलेंगे, विरोध में उतरे सिटी बस यूनियन

उत्तराखंड : घंटाघर के पास आज से बगैर GPS लगे सार्वजनिक यात्री वाहन नहीं चलेंगे, विरोध में उतरे सिटी बस यूनियन

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : घंटाघर के पास आज से बगैर GPS लगे सार्वजनिक यात्री वाहन नहीं चलेंगे, विरोध में उतरे सिटी बस यूनियन घंटाघर और परेड ग्राउंड के चारों तरफ दो किमी. के दायरे में आज से बगैर जीपीएस लगे सार्वजनिक यात्री वाहन नहीं चल पाएंगे। परिवहन विभाग की ओर से जीपीएस लगवाने के लिए दी गई मोहलत बृहस्पतिवार को समाप्त हो गई है। आज से परिवहन विभाग इस नियम का पालन कराएगा। दून के 2300 सार्वजनिक यात्री वाहन इस नियम के दायरे में आएंगे। उधर टैक्सी-ऑटो-विक्रम यूनियनों ने अभी उम्मीद नहीं छोड़ी है। यूनियनों ने साफतौर पर कहा कि अगर परिवहन विभाग नहीं माना तो सेवा ठप कर दी जाएगी। गौरतलब हो कि आरटीए की बैठक में घंटाघर और परेड मैदान के आसपास के दो किमी. क्षेत्र को फ्रीज जोन घोषित किया गया था। इस क्षेत्र में जीपीएस लगे सार्वजनिक यात्री वाहन ही संचालित होंगे। इसके लिए 15 फरवरी तक की समयावधि तय की गई थी। यह कहा ...
उत्तराखंड : आठ आयुर्वेद चिकित्सालयों के लिए 82 पदों की मंजूरी, मरीजों को मिलेगा बेहतर उपचार

उत्तराखंड : आठ आयुर्वेद चिकित्सालयों के लिए 82 पदों की मंजूरी, मरीजों को मिलेगा बेहतर उपचार

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : आठ आयुर्वेद चिकित्सालयों के लिए 82 पदों की मंजूरी, मरीजों को मिलेगा बेहतर उपचार प्रदेश सरकार ने आठ राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालयों के लिए 82 पद सृजित करने की मंजूरी दे दी है। इससे अस्पतालों में आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार की सुविधा मिलेगी। केंद्र सरकार के आयुष मिशन के तहत प्रदेश के आठ आयुर्वेद अस्पतालों को उच्चीकृत कर 10 बेड के बनाए गए। इसमें झाजरा, माजरा, चंबा, मुनिकीरेती, कोटद्वार, पौड़ी, बड़कोट, बड्डा पिथौरागढ़ शामिल हैं। इन अस्पतालों में उच्चीकरण के बाद चिकित्साधिकारियों, डॉक्टरों, फार्मासिस्ट की कमी से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। जबकि चिकित्सा उपकरण, फर्नीचर के साथ मरीजों को भर्ती करने के लिए बेड की सुविधा है। मंत्रिमंडल ने अस्पतालों के लिए 82 पद सृजित करने की मंजूरी दे दी है। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |...
उत्तराखंड : शासन ने UCC विधेयक की नियमावली के लिए गठित ड्राफ्ट समिति से अपर सचिवों को हटाया

उत्तराखंड : शासन ने UCC विधेयक की नियमावली के लिए गठित ड्राफ्ट समिति से अपर सचिवों को हटाया

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : शासन ने UCC विधेयक की नियमावली के लिए गठित ड्राफ्ट समिति से अपर सचिवों को हटाया समान नागरिक संहिता का विधेयक विधानसभा से पारित करने के बाद सरकार ने इसकी नियमावली बनाने के लिए जो ड्राफ्ट समिति गठित की थी, उसमें से पदेन सदस्य के तौर पर शामिल सभी अपर सचिवों को हटा दिया गया है। गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। जारी आदेश के मुताबिक, समिति में अब कुल पांच सदस्य हैं। समिति की अध्यक्षता पूर्व मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह करेंगे। इनके अलावा समिति में दून विवि की प्रो. सुरेखा डंगवाल, सामाजिक कार्यकर्ता मनु गौड़ सदस्य के रूप में रहेंगे। अपर सचिवों की जगह अपर पुलिस महानिदेशक अमित सिन्हा को सदस्य बनाया गया है। जबकि स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा समिति के सदस्य सचिव हैं। सूत्रों के मुताबिक अपर सचिवों को ड्राफ्ट कमेटी में शामिल किए जाने को लेकर कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को वरिष्ठता को...
उत्तराखंड : प्रदेश के 17 शिक्षकों को मिलेगा शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार

उत्तराखंड : प्रदेश के 17 शिक्षकों को मिलेगा शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : प्रदेश के 17 शिक्षकों को मिलेगा शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार प्रदेश सरकार ने शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार-2023 की घोषणा कर दी है। उल्लेखनीय प्रदर्शन और गुणात्मक सुधार के लिए प्रारंभिक शिक्षा में 11, माध्यमिक शिक्षा में छह एवं शिक्षक प्रशिक्षण संवर्ग से एक शिक्षक समेत कुल 17 शिक्षक इस पुरस्कार से सम्मानित किए जाएंगे। इनमें छह महिलाएं हैं। पौड़ी जिले से सर्वाधिक तीन शिक्षक पुरस्कार के पात्र हुए हैं, जबकि नैनीताल और चंपावत जिले के दो-दो शिक्षकों को पुरस्कार मिलेगा। शिक्षा महानिदेशक ने वर्ष 2023 में शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों के संबंध में चार जनवरी, 2024 को शासन को प्रस्ताव भेजा था। सबसे पहले राज्य चयन समिति की 11 दिसंबर, 2023 को बैठक में इन 17 शिक्षकों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए यह पुरस्कार देने की संस्तुति की गई थी। विभ...
उत्तराखंड: राज्य में महंगी होगी शराब, नई आबकारी नीति को मिली मंजूरी, दुकानदारों के लिए भी बदले नियम

उत्तराखंड: राज्य में महंगी होगी शराब, नई आबकारी नीति को मिली मंजूरी, दुकानदारों के लिए भी बदले नियम

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड: राज्य में महंगी होगी शराब, नई आबकारी नीति को मिली मंजूरी, दुकानदारों के लिए भी बदले नियम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में नई आबकारी नीति पर मुहर लगा दी गई। नीति में इस वर्ष शराब की कीमतों में पांच से 10 प्रतिशत तक की वृद्धि प्रस्तावित की गई है। साथ ही विदेशी मदिरा की थोक आपूर्ति में स्थानीय निवासियों की भागीदारी भी नीति में सुनिश्चित की गई है। नीति में देशी शराब में स्थानीय फलों यथा कीनू, माल्टा, काफल, सेब, नाशपाती, तिपूर, आड़ू आदि के इस्तेमाल को मंजूरी दी गई है। कैबिनेट ने बजट सत्र देहरादून में करने पर भी मुहर लगाई है। इसकी तिथि तय करने के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया है। केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही उड़ान योजना की तर्ज पर उत्तराखंड को देश व विदेश के विभिन्न शहरों से जोड़ने के लिए उत्तराखंड हवाई संपर्क योजना लागू करने पर भी...