Tuesday, May 19News That Matters

देहरादून

उत्तराखंड : आज की केबिनेट बैठक में रखे जा सकते है कर्मचारी सेवाओं से जुड़े प्रस्ताव

उत्तराखंड : आज की केबिनेट बैठक में रखे जा सकते है कर्मचारी सेवाओं से जुड़े प्रस्ताव

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : आज की केबिनेट बैठक में रखे जा सकते है कर्मचारी सेवाओं से जुड़े प्रस्ताव मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक सोमवार को होगी। इसमें रायपुर में सेंट्रल विस्टा की तर्ज पर विधानसभा, सचिवालय समेत सभी निदेशालयों के निर्माण के लिए मास्टर प्लान के अलावा सर्विस सेक्टर पॉलिसी और कर्मचारी सेवाओं से संबंधित विभिन्न नियमावली के प्रस्ताव रखे जा सकते हैं। वहीं आठ और नौ दिसंबर को फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (एफआरआई) देहरादून में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट डेस्टिनेशन उत्तराखंड की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एयरपोर्ट से लेकर आयोजन स्थल तक तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही कार्य में जुटे लोगों से मुलाकात भी की। दूसरी तरफ पांच राज्यों की विधानसभा के चुनावी नतीजे से उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर भाजपा का आत्मविश्वास ...
उत्तराखंड : आत्मंतन ने अपने वैलनैस मॉडल के अनुकरण के लिए उत्तराखण्ड सरकार के साथ 125 करोड़ का एमओयू किया साईन

उत्तराखंड : आत्मंतन ने अपने वैलनैस मॉडल के अनुकरण के लिए उत्तराखण्ड सरकार के साथ 125 करोड़ का एमओयू किया साईन

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : आत्मंतन ने अपने वैलनैस मॉडल के अनुकरण के लिए उत्तराखण्ड सरकार के साथ 125 करोड़ का एमओयू किया साईन वेलनेस सेक्टर में अग्रणी आत्मंतन वैलनैस सेंटर ने उत्तराखण्ड सरकार के साथ 125 करोड़ के एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर किए हैं। आत्मंतन द्वारा यह भावी निवेश तथा सरकार द्वारा लाइसेंस के अनुमोदन के लिए सिंगल विंडो अप्रूवल सिस्टम, राज्य में वैलनैस पर्यटन को बढ़ावा देने में मददगार होगा। इससे क्षेत्र में रोज़गार के अवसर उत्पन्न होंगे, साथ ही स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहन मिलेगा। मुंबई रोड शो में उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2023 की एक बैठक के दौरान माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आत्मंतन के सह-संस्थापक एवं निदेशक निखिल कपूर के साथ इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। वैलनैस को सभी के लिए सुलभ बनाने के प्रयास में अपनी तरह पहली इस साझेदारी के तहत देवताओं की भूमि-उत्तराखण...
उत्तराखंड : सीएम धामी ने कहा रोजगार सृजन पर है सरकार का विशेष फोकस

उत्तराखंड : सीएम धामी ने कहा रोजगार सृजन पर है सरकार का विशेष फोकस

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : सीएम धामी ने कहा रोजगार सृजन पर है सरकार का विशेष फोकस देहरादून सहत्रधारा रोड स्थित होटल में कल आयोजित सोशल मीडिया इफ्लुएंसर्स मीट में सीएम धामी ने कहा कि वर्तमान समय में इफ्लुएंसर्स की एक बड़ी भूमिका है देश विदेश के लोगो के लिए उत्तराखंड तेजी से उभरता हुआ डेस्टिनेशन बन रहा है | हमारे यहाँ चारधामों से लेकर अनेक देवस्थान , एवं मन को लुभाने वाले मनोरम दर्शनीय स्थान है | सीएम ने कहा राज्य सरकार का विशेष फोकस अब रोजगार सृजन पर है इसी को मध्यनज़र रखते हुए आठ व् नौ दिसंबर को राजधानी देहरादून में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का आयोजन होने जा रहा है | सीएम धामी ने सभी से आग्रह किया कि सभी अपने अपने माध्यम से देश विदेशदुनिया में इस महा आयोजन का प्रचार प्रसार करे ताकि सब जगह बस डेस्टिनेशन उत्तराखंड ही ट्रेंड हो जाये समिट में अभी एक सप्ताह का समय शेष है तो सभी इस आयोजन को सफल बनाने में अप...
उत्तराखंड : नगर निगम का कार्यकाल कल होगा खत्म , इससे पहले हुई आखिरी बैठक में इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

उत्तराखंड : नगर निगम का कार्यकाल कल होगा खत्म , इससे पहले हुई आखिरी बैठक में इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : नगर निगम का कार्यकाल कल होगा खत्म , इससे पहले हुई आखिरी बैठक में इन प्रस्तावों पर लगी मुहर देहरादून नगर निगम का कार्यकाल दो दिसंबर को पूर्ण हो रहा है। इससे पहले निगम की अंतिम बोर्ड बैठक आयोजित की गई, जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी है। शहर में बनाए जा रहे वेंडिंग जोन में 50 प्रतिशत दुकानें स्थानीय बेरोजगारों को देने पर बोर्ड ने स्वीकृति दी। साथ ही नगर निगम के फूड प्लाजा में भी स्थानीय बेरोजगारों को 75 प्रतिशत दुकानों के आवंटन का प्रस्ताव पास किया गया। जल्द ही शहर में 14 स्मार्ट वेंडिंग जोन और एक स्मार्ट फूड प्लाजा तैयार किया जाएगा। इसके अलावा बोर्ड बैठक में राज्य आंदोलनकारियों को भवन कर में शत-प्रतिशत छूट देने पर भी सहमति बनी। गुरुवार को नगर निगम की वर्तमान कार्यकारिणी की अंतिम बोर्ड बैठक नगर निगम सभागार में आयोजित हुई। जिसमें महापौर सुनील उनियाल गामा ने डो...
उत्तराखंड : मुख्य सचिव ने दिए निर्देश फरवरी तक पूरा होगा दून-मोहंड-सहारनपुर रेललाइन का सर्वे

उत्तराखंड : मुख्य सचिव ने दिए निर्देश फरवरी तक पूरा होगा दून-मोहंड-सहारनपुर रेललाइन का सर्वे

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : मुख्य सचिव ने दिए निर्देश फरवरी तक पूरा होगा दून-मोहंड-सहारनपुर रेललाइन का सर्वे फरवरी तक दून-मोहंड-सहारनपुर रेललाइन का सर्वे कार्य पूरा हो जाएगा। मुख्य सचिव ने देहरादून के भंडारीबाग में बन रहे रेलवे ओवरब्रिज के लिए जल्द स्वीकृति देने के निर्देश भी दिए हैं। बृहस्पतिवार को मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू की अध्यक्षता में रेलवे से संबंधित बैठक हुई, जिसमें डीआरएम मुरादाबाद राजकुमार सिंह भी शामिल हुए। मुख्य सचिव ने रेलवे को हर्रावाला रेलवे स्टेशन को 24 कोच टर्मिनल बनाए जाने को लेकर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। भंडारीबाग आरओबी की रेलवे बोर्ड स्तर पर अटकी स्वीकृति शीघ्र करने को कहा तो डीआरएम ने एक हफ्ते में स्वीकृति का आश्वासन दिया। मुख्य सचिव ने देहरादून मोहंड सहारनपुर नई रेलवे लाइन की प्रगति मांगी तो अधिकारियों ने बताया कि फरवरी तक इसका सर्वे पूरा हो जाएगा। डीपीआर कार्य को ...
उत्तराखंड : सीएम धामी ने श्रमिकों के परिजनों संग मनाया ईगास, माला पहनाकर किया श्रमिकों का स्वागत

उत्तराखंड : सीएम धामी ने श्रमिकों के परिजनों संग मनाया ईगास, माला पहनाकर किया श्रमिकों का स्वागत

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : सीएम धामी ने श्रमिकों के परिजनों संग मनाया ईगास, माला पहनाकर किया श्रमिकों का स्वागत सिलक्यारा टनल में फंसे 41 मजदूरों ने सकुशल बाहर आकर जब खुली हवा में सांस ली, तब जाकर मुख्यमंत्री के आवास पर इगास (बूढ़ी दिवाली) का जश्न मना। ऑपरेशन सिलक्यारा के दौरान सभी मजदूरों के इगास वाले दिन टनल से बाहर आने की संभावना थी। लेकिन अचानक ऑपरेशन की राह में बाधा आ गई। तब मुख्यमंत्री ने एलान किया था कि उनकी असली इगास तब होगी जब सभी मजदूर सुरंग से सकुशल बाहर आ जाएंगे। सीएम धामी ने भैलो खेलकर ईगास मनाया। सिलक्यारा टनल से श्रमिकों की सुरक्षित वापसी के बाद आज देहरादून स्थित सीएम आवास में ईगास मनाया गया। इस अवसर पर श्रमिकों के परिजन भी मौजूद थे। सीएम ने इन सभी का माल्यार्पण कर और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक दलों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ध...
उत्तराखंड : चीन में बच्चों में फैल रहे निमोनिया को लेकर राज्य में सरकार ने जारी किए दिशा-निर्देश

उत्तराखंड : चीन में बच्चों में फैल रहे निमोनिया को लेकर राज्य में सरकार ने जारी किए दिशा-निर्देश

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : चीन में बच्चों में फैल रहे निमोनिया को लेकर राज्य में सरकार ने जारी किए दिशा-निर्देश चीन में छोटे बच्चों में फैल रहे निमोनिया और इन्फ्लूएंजा फ्लू को लेकर उत्तराखंड में भी स्वास्थ्य महकमे ने अलर्ट जारी किया है। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने सभी डीएम और सीएमओ को जिला स्तर पर निगरानी रखने के दिशानिर्देश दिए हैं। बच्चों में निमोनिया और इन्फ्लूएंजा के लक्षणों पर नजर रखने कहा गया। इसके अलावा अस्पतालों में ऑक्सीजन, आईसीयू बेड, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन सिलिंडर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। चीन में बच्चों में सांस से संबंधित बीमारी माइक्रो प्लाज्मा निमोनिया और इन्फ्लूएंजा फ्लू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा निर्देशों के बाद प्रदेश सरकार ने भी सभी जिलों को सतर्कता और निगरानी बढ़ाने के लिए दिशानिर्देश जारी किए। सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार ने ...
उत्तराखंड : पीएम मोदी ने टनल से निकाले गए मजदूरों से की बात, बाबा केदार का कहा धन्यवाद

उत्तराखंड : पीएम मोदी ने टनल से निकाले गए मजदूरों से की बात, बाबा केदार का कहा धन्यवाद

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : पीएम मोदी ने टनल से निकाले गए मजदूरों से की बात, बाबा केदार का कहा धन्यवाद उत्तरकाशी टनल हादसे में फंसे 41 मजदूरों को 17वें दिन सही सलामत निकाल लिया गया। इस खुशी के पल में पूरे देश ने राहत की सांस ली। मंगलवार को हुए सफल रेस्क्यू के बाद आज बुधवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन श्रमिकों से बात की। 17 दिन बाद उत्तराखंड की सिल्कयारा सुरंग से सफलतापूर्वक बचाए गए श्रमिकों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टेलीफोन से बात की। पीएम मोदी ने श्रमिकों से बात करते हुए कहा कि मेरे लिए ये बड़ी खुशी की बात है। ये केदारनाथ बाबा की कृपा रही कि आप सब सकुशल बाहर आए हैं। 17 दिन का समय कम नहीं होता। ये काबिले तारीफ है कि आपने कैसे टनल के अंदर एक दूसरे का हौसला बनाए रखा। श्रमिकों ने पीएम मोदी से भी अपनी बात रखी। श्रमिकों ने कहा कि सर हम 18 दिन तक टनल में फंसे थे, लेकिन हमें एक बार भ...
उत्तराखंड : जीएसटी चोरी के खिलाफ चले अभियान, में देहरादून डिवीजन से हुई 1.50 करोड़ की वसूली

उत्तराखंड : जीएसटी चोरी के खिलाफ चले अभियान, में देहरादून डिवीजन से हुई 1.50 करोड़ की वसूली

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : जीएसटी चोरी के खिलाफ चले अभियान, में देहरादून डिवीजन से हुई 1.50 करोड़ की वसूली राज्य में जीएसटी चोरी के खिलाफ चलाए गए अभियान में देहरादून डिवीजन में राज्य कर विभाग ने 1.50 करोड़ रुपये की वसूली की है। सचल दल इकाई ने राज्य की सीमाओं पर चेकिंग कर बाहरी राज्यों से बिना बिल लाए जा रहे माल को जब्त कर टैक्स वसूली की कार्रवाई की है। राज्य कर आयुक्त डॉ. अहमद इकबाल के दिशानिर्देश पर प्रदेशभर में जीएसटी चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। विभाग की सचल दल इकाई ने त्योहारों पर बाहरी राज्यों से आने वाले माल की चेकिंग की। बिना बिल के सामान को जब्त कर कारोबारियों से टैक्स की वसूली की है। देहरादून डिवीजन के तहत विकासनगर और देहरादून से लगभग 1.50 करोड़ की वसूली की गई। विभाग ने देहरादून, हरिद्वार और रुड़की में बिना दस्तावेजों पर आई-फोन का कारोबार करने वाले डीलरों पर कार्रवाई लगभग ...
उत्तराखंड : आठ दिसंबर को देहरादून में पीएम मोदी करेंगे निवेशक सम्मेलन का उद्घाटन

उत्तराखंड : आठ दिसंबर को देहरादून में पीएम मोदी करेंगे निवेशक सम्मेलन का उद्घाटन

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : आठ दिसंबर को देहरादून में पीएम मोदी करेंगे निवेशक सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ दिसंबर को वैश्विक निवेशक सम्मेलन का उद्घाटन करने देहरादून आएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनसे अनुरोध किया था। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री कार्यालय से प्रदेश सरकार को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में आने की सूचना मिल गई है। इसके साथ ही जिला प्रशासन और पुलिस विभाग प्रधानमंत्री के दौरे से संबंधित सुरक्षा तैयारियों में भी जुट गया है। सूत्रों के मुताबिक, जल्द तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री धामी के स्तर पर बैठकें बुलाई जा सकती हैं। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |...