Tuesday, May 19News That Matters

देहरादून

उत्तराखंड : केदारनाथ-बद्रीनाथ में बर्फबारी के बाद गिरा तापमान, इन इलाकों में होगी बारिश

उत्तराखंड : केदारनाथ-बद्रीनाथ में बर्फबारी के बाद गिरा तापमान, इन इलाकों में होगी बारिश

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : केदारनाथ-बद्रीनाथ में बर्फबारी के बाद गिरा तापमान, इन इलाकों में होगी बारिश मौसम ने करवट बदली और केदारनाथ, बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब समेत पिथौरागढ़ की ऊंची चोटियों में बर्फबारी हुई। इससे पूरे प्रदेश में पारा लुढ़क गया। तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। आज और कल भी ऊंची चोटियों पर बर्फबारी होने की संभावना है। इसके लिए मौसम विभाग की ओर से यलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार सुबह से प्रदेशभर के जनपदों में घने बादल छाए रहे। दोपहर एक बजे के आसपास पहले केदारनाथ धाम की चोटियों पर बर्फबारी शुरू हुई और करीब एक घंटे बाद धाम में भी बर्फबारी शुरू हो गई। दोपहर करीब डेढ़ बजे से बद्रीनाथ धाम एवं हेमकुंड साहिब में वर्षा और बर्फबारी हुई। देर शाम तक यह जारी थी। इससे जोशीमठ, पीनलकोटी, गोपेश्वर व चमोली समेत अन्य निचले इलाकों में कड़ाके की ठंड महसूस की गई। लोग दिनभर घरों मे...
उत्तराखंड : राज्यपाल गुरमीत सिंह ने गुरु पर्व पर गुरुद्वारा साहिब में टेका मत्था, मजदूरों के सकुशल निकलने की कामना

उत्तराखंड : राज्यपाल गुरमीत सिंह ने गुरु पर्व पर गुरुद्वारा साहिब में टेका मत्था, मजदूरों के सकुशल निकलने की कामना

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : राज्यपाल गुरमीत सिंह ने गुरु पर्व पर गुरुद्वारा साहिब में टेका मत्था, मजदूरों के सकुशल निकलने की कामना उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने सोमवार को गुरु पर्व के अवसर पर देहरादून के रायपुर रोड स्थित नानकसर सतसंग सभा गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर मत्था टेका तथा कीर्तन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। राज्यपाल ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव के ज्ञान का प्रकाश आज भी पूरी मानवता को प्रकाशित कर रहा है। गुरु नानक देव जी ने मानवता, वैश्विक बन्धुत्व, एकता और सेवा का संदेश दिया जो आज भी प्रासंगिक है। राज्यपाल ने कहा की गुरु नानक देव ने अपने मूल मंत्र में सबका भला, और सब कुछ तेरा को जो संदेश दिया है वह सबसे बड़ा संदेश है। इस अवसर पर राज्यपाल ने उत्तरकाशी के स...

उत्तराखंड : पर्वतीय इलाकों में रहेगा बादलों का डेरा, वर्षा व बर्फबारी के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : पर्वतीय इलाकों में रहेगा बादलों का डेरा, वर्षा व बर्फबारी के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है और वर्षा-बर्फबारी के आसार बने हुए हैं। सोमवार को प्रदेश के तीन जिलों में अधिक ऊंचाई वाले स्थान पर हिमपात हो सकता है। आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं वर्षा भी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में ताजा पश्चिमी विक्षोभ के हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय होने के कारण पर्वतीय जिलों में बादल मंडरा रहे हैं। सोमवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग में 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई पर हिमपात हो सकता है। आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं वर्षा भी हो सकती है। जिससे तापमान में गिरावट आने और पहाड़ से मैदान तक कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं। सोमवार को वर्षा-बर्फबारी के साथ ही ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार को भी...
उत्तराखंड : आईपीएस अधिकारी का UPI हैक कर उड़ाई रकम

उत्तराखंड : आईपीएस अधिकारी का UPI हैक कर उड़ाई रकम

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : आईपीएस अधिकारी का UPI हैक कर उड़ाई रकम साइबर ठगों ने दून निवासी पूर्व आईपीएस अधिकारी को ठगी का शिकार बनाया है। पूर्व अधिकारी का यूपीआई अकाउंट हैक कर आरोपितों ने दो ट्रांजेक्शन में खाते से करीब 64 हजार रुपये उड़ा दिए। पीड़ित ने बैंक में सूचना देने के साथ ही पुलिस को शिकायत दी है। साथ ही इसमें यूपीआई के कर्मचारियों की मिलीभगत की भी आशंका जताई है। राजपुर थाने को प्राप्त शिकायत के अनुसार, सहस्रधारा रोड पर कृषाली स्थित ऊषा कॉलोनी में रहने वाले पूर्व आईपीएस अधिकारी विक्रम चंद्र गोयल ने शिकायत दी। बताया कि 24 अगस्त को उनके खाते से बिना उनकी जानकारी के करीब 64 हजार रुपये यूपीआई के माध्यम से किसी अमित कुमार मित्रा के खाते में ट्रांसफर किए गए। विक्रम चंद्र गोयल ने बताया कि वे उस दिन बिग बास्केट की वेबसाइट पर कुछ सामान खरीद रहे थे, जिसके लिए उन्होंने यूपीआई के माध्यम से भुगतान का...
उत्तराखंड : डकैतों को चोरी के वाहन मुहैया कराने वाले एक सहयोगी गैंग का नाम आया सामने

उत्तराखंड : डकैतों को चोरी के वाहन मुहैया कराने वाले एक सहयोगी गैंग का नाम आया सामने

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : डकैतों को चोरी के वाहन मुहैया कराने वाले एक सहयोगी गैंग का नाम आया सामने देहरादून के रिलायंस ज्वेल्स शोरूम में डकैती डालने वाले एक सहयोगी गैंग का और पता चला है। यह गैंग इन डकैतों को चोरी के वाहन उपलब्ध कराता है। पुलिस इस गैंग के बदमाशों को खोजने के लिए भी बिहार में दबिश दे रही है। इसके साथ ही घटना को अंजाम देने आए दो और बदमाशों के नामों का खुलासा हुआ है। इनमें अविनाश नाम के बदमाश के खिलाफ बिहार में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार गैंग के सदस्य घटना करने के बाद अपना हुलिया बदल लेते हैं, जिससे उनकी पहचान कर पाना बेहद मुश्किल होता है। बता दें कि राज्य स्थापना दिवस के दिन राजपुर रोड पर हुई रिलायंस ज्वेल्स में डकैती की घटना में पुलिस ने बुधवार को बड़ी सफलता हाथ लगी थी। पुलिस ने बिहार के वैशाली से अभिषेक नाम के बदमाश को गिरफ्तार किया था। यह वही बदमाश है जो वीड...
उत्तराखंड : नये पर्यटन स्थलों की सैर कर सकेंगे टूरिस्ट, नैनीताल-मसूरी से दबाव होगा कम

उत्तराखंड : नये पर्यटन स्थलों की सैर कर सकेंगे टूरिस्ट, नैनीताल-मसूरी से दबाव होगा कम

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : नये पर्यटन स्थलों की सैर कर सकेंगे टूरिस्ट, नैनीताल-मसूरी से दबाव होगा कम नैसर्गिक सुंदरता से परिपूर्ण उत्तराखंड में आने वाले दिनों में सैलानी नए पर्यटक स्थलों का आनंद उठा सकेंगे। इसके लिए ईको टूरिज्म को बढ़ावा देकर वन पंचायत क्षेत्रों में ईको टूरिज्म के नए गंतव्य बनाने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाए जा रहे हैं तो सीमावर्ती गांवों को भी पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है। इन दोनों मुहिम के परवान चढऩे पर पहले से विकसित नैनीताल, मसूरी जैसे पर्यटक स्थलों पर पर्यटकों का दबाव कम करने में भी मदद मिलेगी। यही नहीं, कुमाऊं क्षेत्र के मंदिरों को विकसित करने के प्रारंभ किए गए मानसखंड मंदिर माला मिशन से तीर्थाटन व पर्यटन को नए पंख लगेंगे। उत्तराखंड में पर्यटन व तीर्थाटन यहां की आर्थिकी से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। तीर्थाटन के दृष्टिगत चारधाम यात्रा का ही उल्लेख करें तो इस बा...
उत्तराखंड : IMD ने जारी किया अलर्ट निचले इलाकों में भी होगा हिमपात, उत्तराखंड में और गिरेगा तापमान

उत्तराखंड : IMD ने जारी किया अलर्ट निचले इलाकों में भी होगा हिमपात, उत्तराखंड में और गिरेगा तापमान

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : IMD ने जारी किया अलर्ट निचले इलाकों में भी होगा हिमपात, उत्तराखंड में और गिरेगा तापमान उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने के आसार बन रहे हैं। ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आगामी रविवार से पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम करवट बदल सकता है। अब पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के साथ-साथ कहीं-कहीं बारिश की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने सोमवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ में वर्षा-बर्फबारी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इससे निचले क्षेत्रों में भी तापमान में गिरावट आ सकती है। देहरादून में शुक्रवार को सुबह से ही चटख धूप खिली रही। शुष्क मौसम के कारण पारा भी सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, शनिवार को मौ...
उत्तराखंड : दून में शुरू हुआ क्रिकेट का रोमांच, वाल्टन की शतकीय पारी से जीता मणिपाल टाइगर्स

उत्तराखंड : दून में शुरू हुआ क्रिकेट का रोमांच, वाल्टन की शतकीय पारी से जीता मणिपाल टाइगर्स

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : दून में शुरू हुआ क्रिकेट का रोमांच, वाल्टन की शतकीय पारी से जीता मणिपाल टाइगर्स लीजेंड्स लीग क्रिकेट का छठा और दून में पहला मुक़ाबला मणिपाल टाइगर्स और भीलवाड़ा किंग्स के बीच खेला गया। इसमें चाडविक वाल्टन की शतकीय पारी से मणिपाल टाइगर्स ने 89 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया। शुक्रवार को रायपुर स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में भीलवाड़ा किंग्स ने टॉस जीत पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी मणिपाल टाइगर्स के रॉबिन उथप्पा और चाडविक वाल्टन ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाज़ों ने पहले विकेट के लिये 87 रन जोड़े। टीम के कप्तान रॉबिन उथप्पा ने 30 गेंदों में पांच छक्के और दो चौकों के बदौलत 51 रन की पारी खेली। टीम के लिए वाल्टन ने सबसे ज्यादा 55 गेंदों में 104 रन बनाए। उन्होंने छह छक्के और नौ चौके लगाए। जबकि हैमिल्टन...
उत्तराखंड : इगास पर्व पर बोले सीएम धामी, पूर्वजों की विरासत को संरक्षण देना हमारा नैतिक कर्त्तव्य

उत्तराखंड : इगास पर्व पर बोले सीएम धामी, पूर्वजों की विरासत को संरक्षण देना हमारा नैतिक कर्त्तव्य

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : इगास पर्व पर बोले सीएम धामी, पूर्वजों की विरासत को संरक्षण देना हमारा नैतिक कर्त्तव्य मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की लोक संस्कृति के प्रमुख पर्व इगास (बूढ़ दीपावाली) की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि इगास हमारी पौराणिक कथाओं, आस्थाओं, पशुधन के प्रति सम्मान और ऋतु आधारित एक महत्वपूर्ण पर्व है। यह हमें जीवन में प्रेम, उल्लास और उमंग का संदेश देता है। सीएम धामी ने कहा कि हमारे देवतुल्य पूर्वजों द्वारा प्रारंभ परंपराएं आज वैज्ञानिक युग में भी तार्किक संदेश देती हैं कि मनुष्य जीवन का आस्था और प्रकृति के साथ किस तरह का अटूट संबंध होना चाहिए। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पूरे प्रदेश और देश-विदेश में जहां-जहां उत्तराखंडी निवास करते हैं, वे बड़े उल्लास के साथ इगास का आयोजन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि निवेशक सम्मेलन के क्रम में ...
उत्तराखंड : विधानसभा के मानसून सत्र में भेजा गया राज्य विश्वविद्यालय विधेयक फिर लटका

उत्तराखंड : विधानसभा के मानसून सत्र में भेजा गया राज्य विश्वविद्यालय विधेयक फिर लटका

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : विधानसभा के मानसून सत्र में भेजा गया राज्य विश्वविद्यालय विधेयक फिर लटका राजभवन में राज्य विश्वविद्यालय विधेयक फिर लटक गया है। पूर्व में राजभवन से लौटाए जाने के बाद सितंबर में हुए उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र में इसे पारित कर राजभवन भेजा गया था। राज्यपाल के सचिव रविनाथ रामन के मुताबिक विधेयक को अभी मंजूरी नहीं मिली है। इसे विधि विभाग को परीक्षण के लिए भेजा गया है। उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान 11 विधेयक सदन से पारित होने के बाद मंजूरी के लिए राजभवन भेजे गए थे। इनमें से अधिकतर विधेयकों को मंजूरी मिल चुकी है, लेकिन राज्य विश्वविद्यालय विधेयक और निजी विश्वविद्यालय विधेयक को अभी मंजूरी नहीं मिली है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक पूर्व में तत्कालीन राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कई आपत्तियों के बाद इस विधेयक को विधानसभा लौटाया था। उन्होंने उस दौरान कुछ प्रावध...