Saturday, July 11News That Matters

देहरादून

अमर्यादित बोल और अनूठे ज्ञान का वाचन कर माहरा कर रहे पद की गरिमा के विरुद्ध आचरण: चौहान

अमर्यादित बोल और अनूठे ज्ञान का वाचन कर माहरा कर रहे पद की गरिमा के विरुद्ध आचरण: चौहान

उत्तराखण्ड, देहरादून
अमर्यादित बोल और अनूठे ज्ञान का वाचन कर माहरा कर रहे पद की गरिमा के विरुद्ध आचरण: चौहान देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर सवाल उठाते और भाजपा विरोध के चलते कांग्रेस बौखला गयी है और कांग्रेस अध्यक्ष सार्वजनिक जीवन मे मर्यादाओं को ताक पर रखते हुए अनाप शनाप बयानबाजी कर रहे है। कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के महेंद्र भट्ट को लेकर निजी टिप्पणी पर पलटवार करते हुए चौहान ने इसे निम्न स्तर की राजनीति और हताशा मे दिया बयान बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को अपनी जानकारी दुरस्त करने की जरूरत है क्योंकि भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने श्रीनगर से कभी चुनाव नही लड़ा और वह सबसे पहले ऋषिकेश छात्र संघ चुनाव लड़े। वह पहली बार नंद प्रयाग से विधायक बने और फिर बद्रीनाथ से निर्वाचित हुए। कांग्रेस अध्यक्ष के अनुसार रेणी की घटना...
उत्तराखंड : रोडवेज के पांच हजार कार्मिकों को मिलेगी वर्दी, परिवहन निगम ने जारी किया आदेश, मिलेंगे 1650 रुपये

उत्तराखंड : रोडवेज के पांच हजार कार्मिकों को मिलेगी वर्दी, परिवहन निगम ने जारी किया आदेश, मिलेंगे 1650 रुपये

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : रोडवेज के पांच हजार कार्मिकों को मिलेगी वर्दी, परिवहन निगम ने जारी किया आदेश, मिलेंगे 1650 रुपये उत्तराखंड परिवहन निगम के चालक और परिचालक अब नई वर्दी में नजर आएंगे। निगम मुख्यालय ने प्रदेश के 5005 चालक और परिचालकों को वर्दी दिलाए जाने के संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। इसमें करीब 82.58 लाख रुपये का खर्च होगा। निगम के परिचालक, कार्यशाला कर्मचारियों और सभी यातायात निरीक्षकों को वर्दी दी जानी है। 1650 रुपये प्रति ड्रेस तय की गई है। निगम की तय श्रेणी में 452 नियमित चालक, 493 संविदा चालक, 790 विशेष श्रेणी चालक, 627 नियमित परिचालक, 186 संविदा परिचालक, 1544 विशेष श्रेणी परिचालक, 57 पीआरडी परिचालक, 68 प्रवर्तन कार्मिक, 297 नियमित तकनीकि कार्मिक, 491 न्यूनतम दरों के बाह्यस्रोत के तकनीकी कार्मिक शामिल हैं। उत्तराखंड परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन के अनुसार, करीब 5005 ...
उत्तराखंड : साइबर सिक्योरिटी के लिए प्रदेश में स्थापित होगा सेंटर ऑफ एक्सिलेंस

उत्तराखंड : साइबर सिक्योरिटी के लिए प्रदेश में स्थापित होगा सेंटर ऑफ एक्सिलेंस

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : साइबर सिक्योरिटी के लिए प्रदेश में स्थापित होगा सेंटर ऑफ एक्सिलेंस साइबर सिक्योरिटी के लिए प्रदेश में सेंटर ऑफ एक्सिलेंस (सीसीओई) की स्थापना की जाएगी। यह निर्णय मंगलवार को अपर मुख्य सचिव गृह राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में पुलिस लाइन में हुई बैठक में लिया गया। अपर मुख्य सचिव ने पुलिस के लंबित प्रस्तावों पर निर्णय लेने के लिए गृह विभाग से बेहतर समन्वय स्थापित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जो भी प्रकरण जिस भी स्तर पर लंबित हैं उनका परस्पर संवाद से निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में अपर मुख्य सचिव के सामने उत्तराखंड पुलिस से संबंधित वर्तमान और भविष्य की कार्ययोजनाओं की प्रस्तुति दी। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि हम सभी को एक टीम के रूप में काम करने का संकल्प लेना है। पुलिस मुख्यालय और गृह विभाग में आपसी समन्वय स्थापित हो इसी के लिए यह बैठक बुलाई गई है। इस दौरान डीजीपी...
उत्तराखंड : देहरादून-मसूरी रोड के सालों पुराने भूस्खलन जोन का उपचार शुरू, विधायक गणेश जोशी ने भूमि पूजन के साथ कार्य को किया आरंभ

उत्तराखंड : देहरादून-मसूरी रोड के सालों पुराने भूस्खलन जोन का उपचार शुरू, विधायक गणेश जोशी ने भूमि पूजन के साथ कार्य को किया आरंभ

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : देहरादून-मसूरी रोड के सालों पुराने भूस्खलन जोन का उपचार शुरू, विधायक गणेश जोशी ने भूमि पूजन के साथ कार्य को किया आरंभ आखिरकार वह घड़ी भी आ ही गई, जब देहरादून-मसूरी रोड पर गलोगी पावर हाउस के पास के भूस्खलन जोन का उपचार शुरू कर दिया गया है। सोमवार को काबीना मंत्री व मसूरी क्षेत्र के विधायक गणेश जोशी ने भूमि पूजन के साथ कार्य को आरंभ करवाया। यह भूस्खलन जोन न सिर्फ अतिसंवेदनशील था, बल्कि लोग सालों से इसके निराकरण की बाट जोह रहे थे। मसूरी रोड पर भारी भूस्खलन के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो सितंबर, 2021 को भूस्खलन जोन का निरीक्षण किया था। तब उन्होंने इसके उपचार के लिए हरसंभव प्रयास करने के निर्देश लोनिवि को दिए थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद लोनिवि निर्माण खंड ने तत्काल उपचार की डीपीआर तो तैयार कार्रवाई, लेकिन वह भारीभरकम बजट के चलते लंबे समय तक ...
उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों को 31 दिन उपार्जित अवकाश, बाल्य देखभाल छुट्टी में भी मिलेगी राहत

उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों को 31 दिन उपार्जित अवकाश, बाल्य देखभाल छुट्टी में भी मिलेगी राहत

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों को 31 दिन उपार्जित अवकाश, बाल्य देखभाल छुट्टी में भी मिलेगी राहत सरकारी कर्मचारियों को 300 उपार्जित अवकाश के अलावा अब साल में दो बार कुल 31 दिन का उपार्जित अवकाश मिलेगा। सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को 85 प्रतिशत सचिवालय विशेष भत्ता मिलेगा। वाहन चालकों को भी इस भत्ते के लाभ में शामिल किया गया है। वहीं, महिलाकर्मियों से बाल्य देखभाल अवकाश के दौरान वेतन से 20 प्रतिशत कटौती भी नहीं होगी। सीएम ने सचिवालय में कार्यरत राज्य संपत्ति विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों को सचिवालय विशेष भत्ते को ग्रेड वेतन का 50 प्रतिशत को पुनरीक्षित करते हुए 85 प्रतिशत करने पर स्वीकृति दे दी। इसके अलावा राज्य सरकार के कार्मिक 300 दिन का उपार्जित अवकाश अर्जित करने के बाद भी अनुवर्ती वर्ष में एक जनवरी को 16 दिन व एक जुलाई को 15 दिन के उपार्जित अवकाश (कुल 31 दिन) का संबंधित...
उत्तराखंड : अब नहीं काटने पड़ेंगे राज्य सूचना आयोग के चक्कर, सीएम धामी ने लांच किया ऑनलाइन आरटीआई पोर्टल

उत्तराखंड : अब नहीं काटने पड़ेंगे राज्य सूचना आयोग के चक्कर, सीएम धामी ने लांच किया ऑनलाइन आरटीआई पोर्टल

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : अब नहीं काटने पड़ेंगे राज्य सूचना आयोग के चक्कर, सीएम धामी ने लांच किया ऑनलाइन आरटीआई पोर्टल राज्य सूचना आयोग में अब अपील और शिकायतों के पंजीकरण के लिए चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों के लोग भी घर बैठे शिकायतों का पंजीकरण कराने के साथ ही अपील में भी शामिल हो सकेंगे। मुख्यमंत्री धामी ने कहा, ऑनलाइन आरटीआई पोर्टल से लोगों का काफी मदद मिलेगी। अपीलों की सुनवाई में आने-जाने में समय बचेगा। सूचना का अधिकार एक्ट से लोगों की ओर से शासन-प्रशासन से संबंधित अपनी व्यक्तिगत व सामुदायिक कठिनाइयों का निराकरण करने में और आसानी हो जाती है। कहा, आज शुरू की गई ऑनलाइन सुविधाओं का सबसे अधिक लाभ राज्य के दूरस्थ एवं पर्वतीय क्षेत्रों के निवासियों को प्राप्त होगा। सीएम धामी ने कहा, उन्हें सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत आवेदन एवं प्रथम अपील ऑनलाइन रूप से करने की सुविधा प्राप...
उत्तराखंड : जोत सिंह बिष्ट ने थामा बीजेपी का दामन, सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष ने किया स्वागत

उत्तराखंड : जोत सिंह बिष्ट ने थामा बीजेपी का दामन, सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष ने किया स्वागत

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : जोत सिंह बिष्ट ने थामा बीजेपी का दामन, सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष ने किया स्वागत लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी को झटका लगा है। रविवार को पार्टी के प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट समेत कई पदाधिकारियों ने प्राथमिक सदस्यता से सामूहिक इस्तीफा दे दिया। आज सोमवार को आप नेता रहे जोत सिंह बिष्ट ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जोत सिंह बिष्ट को पार्टी का पटका और पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। रविवार को जोत सिंह बिष्ट के अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश बिष्ट, आरपी रतूड़ी, हिम्मत बिष्ट, प्रवक्ता कमलेश रमन, संगठन सचिव हेम आर्य, सचिव चंद्रशेखर पांडे, बलवंत पंवार ने इस्तीफा दिया था। जोत सिंह बिष्ट ने दावा किया कि उनके साथ प्रदेशभर से 200 कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दिया था। उनका कहना ...
उत्तराखंड : दून अस्पताल में एच1एन1 पॉजिटिव स्वाइन फ्लू के दो बच्चे भर्ती

उत्तराखंड : दून अस्पताल में एच1एन1 पॉजिटिव स्वाइन फ्लू के दो बच्चे भर्ती

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : दून अस्पताल में एच1एन1 पॉजिटिव स्वाइन फ्लू के दो बच्चे भर्ती दून अस्पताल में भर्ती दोनों बच्चों की इन्फ्लुएंजा-ए की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद दोनों बच्चों में इन्फ्लुएंजा-ए के सब टाइप की जांच की गई। इसमें दोनों बच्चों में एच1एन1 सब-टाइप पॉजिटिव पाया गया। जो स्वाइन फ्लू को प्रजेंट करता है। चिकित्सकों का कहना है कि एच1एन1 एक सीजनल इन्फ्लुएंजा वायरस का प्रकार है, जिससे घबराने की नहीं बल्कि सावधानी बरतने की जरूरत है। दून अस्पताल में एच1एन1 पॉजिटिव दो बच्चे भर्ती हैं। इन बच्चों को आइसोलेट कर इलाज किया जा रहा है। जिले में इन्फ्लुएंजा-ए के मरीज लगातार पॉजिटिव आ रहे हैं। इन मरीजों में इन्फ्लुएंजा-ए के सब-टाइप की जांच की जा रही है तो अधिकतर मरीजों की एच1एन1 रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। जो स्वाइन फ्लू को प्रजेंट करता है। दून अस्पताल के बालरोग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर मेजर डॉ...
उत्तराखंड : सीएम धामी ने की वर्चुअल बैठक, प्रदेश में 14 से 22 जनवरी तक होगा सांस्कृतिक उत्सव

उत्तराखंड : सीएम धामी ने की वर्चुअल बैठक, प्रदेश में 14 से 22 जनवरी तक होगा सांस्कृतिक उत्सव

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : सीएम धामी ने की वर्चुअल बैठक, प्रदेश में 14 से 22 जनवरी तक होगा सांस्कृतिक उत्सव प्रदेश में 14 से 22 जनवरी तक सांस्कृतिक उत्सव के तहत प्रदेश में भव्य आयोजन होंगे। इन कार्यक्रमों में जनभागीदारी होगी। इसके अलावा 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन प्रदेश में शराब की दुकानें नहीं खुलेंगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर आबकारी विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। सीएम ने कहा, राज्य सचिवालय में जिलाधिकारियों से वर्चुअल बैठक में मुख्यमंत्री ने सभी प्रमुख मंदिरों, घाटों, प्रतिष्ठानों, शहरों में बड़े स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए। कहा, यह कार्यक्रम केवल सरकारी कार्यक्रम तक सीमित न रहे। इसमें महिला मंगल दल, युवक मंगल दल, स्वयं सहायता समूहों, सामाजिक संगठनों और आम जन की सहभागिता से दीपोत्सव, रामचरितमानस पाठ, भजन-कीर्तन, प्रसाद वितरण, स्वच्...
उत्तराखंड : शिक्षा विभाग में दस हजार पदों पर होगी भर्ती प्रवक्ता व एलटी के 2208 पदों का अधियाचन आयोग को भेजा

उत्तराखंड : शिक्षा विभाग में दस हजार पदों पर होगी भर्ती प्रवक्ता व एलटी के 2208 पदों का अधियाचन आयोग को भेजा

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : शिक्षा विभाग में दस हजार पदों पर होगी भर्ती प्रवक्ता व एलटी के 2208 पदों का अधियाचन आयोग को भेजा देहरादून, 12 जनवरी 2024 सूबे में विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में विभिन्न संवर्ग के दस हजार पदों को भरने का लक्ष्य रखा गया है। जिसकी कसरत विभागीय अधिकारियों ने शुरू कर दी है। प्राथमिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा व समग्र शिक्षा के अंतर्गत विभिन्न संवर्ग के इन रिक्त पदों को भरने के लिये उच्च स्तर से दिशा-निर्देश भी जारी कर दिये गये हैं। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज विद्यालयी शिक्षा निदेशालय देहरादून में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने प्राथमिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा के अंतर्गत विभिन्न संवर्गों के रिक्त पदों का विवरण अधिकारियों से तलब किया। डा. रावत ने बताया कि विद्यालयी शिक्षा के अंतर्गत बेस...