Wednesday, October 7News That Matters

देहरादून

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद ,चारधाम यात्रा रोकी ऋषिकेश से आगे सफर न करने की सलाह

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद ,चारधाम यात्रा रोकी ऋषिकेश से आगे सफर न करने की सलाह

उत्तराखण्ड, देहरादून
आयुक्त, गढ़वाल मंडल / अध्यक्ष, चार धाम यात्रा प्रशासन संगठन, ऋषिकेश विनय शंकर पाण्डेय ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि मौसम विभाग, उत्तराखण्ड की विशेष प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 06-07-2024 के अनुसार आगामी दिनांक 07 जुलाई एवं दिनांक 08 जुलाई, 2024 को गढ़वाल मंडल के विभिन्न जनपदों में भारी से भारी वर्षा (Heavy Rain) होने की सम्भावना है। अतः मौसम विभाग की उक्त विशेष प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर गढ़वाल मंडल के चार धाम यात्रा हेतु जाने वाले श्रद्वालुओं से अनुराधे एवं अपील की जाती है कि वे दिनांक 07 जुलाई, 2024 को ऋषिकेश से आगे चार-धाम की यात्रा प्रारम्भ न करें, तथा जो तीर्थयात्री जिस जगह पर यात्रा हेतु पहुँच गये हैं, वे भारी वर्षा की संभावना के दृष्टिगत उसी स्थान पर विश्राम करें। पुनःश्च् क्योंकि मौसम विभाग से उक्त तिथियों में गढ़वाल मंडल में भारी से भारी बर्षा (Heavy Rain) की संभावना व्यक...
मुख्यमंत्री नमक पोषण योजना’ का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री नमक पोषण योजना’ का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

उत्तराखण्ड, देहरादून
  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हिमालयन सांस्कृतिक केन्द्र, नींबूवाला, देहरादून में ‘मुख्यमंत्री नमक पोषण योजना’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने ‘मुख्यमंत्री नमक पोषण योजना’ के लाभार्थियों आयोडाईज्ड नमक वितरण किया। इस योजना के तहत अंत्योदय और प्राथमिक परिवार योजना के लगभग 14 लाख राशन कार्ड धारकों को प्रति माह 8 रूपये प्रति किलो की दर से आयोडाईज्ड नमक उपलब्ध करवाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार प्रदेश के हर गरीब और समाज के अन्तिम छोर के व्यक्ति का जीवन बेहतर और सार्थक बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत संपूर्ण देश में निशुल्क राशन वितरण किया जा रहा है। यह योजना लगातार अगले 5 सालों तक प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलते रहेगी। इस योजना के अंतर्गत उत्तराखंड के 14 लाख गरीब पर...
उत्तराखंड : वित्त मंत्री ने दी मरीजों को राहत, प्रदेश में कम किया गया चिकित्सा सेवा शुल्क

उत्तराखंड : वित्त मंत्री ने दी मरीजों को राहत, प्रदेश में कम किया गया चिकित्सा सेवा शुल्क

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : वित्त मंत्री ने दी मरीजों को राहत, प्रदेश में कम किया गया चिकित्सा सेवा शुल्क उत्तराखंड के सरकारी चिकित्सालयों में अब मरीजों को ओपीडी और आईपीडी पंजीकरण के लिए कम शुल्क देना होगा। यही नहीं एंबुलेंस और बैड चार्जेज भी कम देना होगा। प्रदेश के वित्त मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रस्ताव पर अपना अनुमोदन दिया है। जल्द ही यह राज्य के सरकारी चिकित्सालयों में लागू होगा। जिससे जनसामान्य पर अनावश्यक वृद्धि का भार कम होगा। वित्त मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि राज्य की विषय भौगोलिक परिस्थितियों एवं कमजोर आर्थिक स्थितियों के कारण पर्वतीय जनपदों में आम जनमानस केवल राजकीय चिकित्सालयों पर ही निर्भर हैं। इसके चलते राज्य सरकार ने चिकित्सा सेवा शुल्क की दरों को कम किए जाने का विचार किया है। डॉ. अग्रवाल ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी में अभी तक 13 रुपये लिया जा रह...
सीएम धामी ने केदारनाथ डोली यात्रा की 300 सेवादारों की टीम को दिखाई हरी झंडी

सीएम धामी ने केदारनाथ डोली यात्रा की 300 सेवादारों की टीम को दिखाई हरी झंडी

उत्तराखण्ड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड सदन, नई दिल्ली से बाबा केदारनाथ डोली यात्रा के साथ चलने वाले ‘भंडारा कार्यक्रम’ के 300 सेवादारों की टीम को वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊखीमठ से केदारनाथ धाम तक चलने वाली इस पवित्र यात्रा में अनेक भक्तगण शामिल होते हैं, उनके लिए आयोजित किया जा रहा यह भंडारा एक सराहनीय कदम है। समस्त सेवादारों को कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएँ।...
मुख्यमंत्री ने बनबसा, चंपावत में उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरी मेले की व्यवस्थाओं के संबद्ध में ली समीक्षा बैठक सभी की सहभागिता से पूर्णागिरी मेले को नया स्वरूप देना है : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने बनबसा, चंपावत में उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरी मेले की व्यवस्थाओं के संबद्ध में ली समीक्षा बैठक सभी की सहभागिता से पूर्णागिरी मेले को नया स्वरूप देना है : मुख्यमंत्री

उत्तराखण्ड, देहरादून
मुख्यमंत्री ने मां पूर्णागिरी मेले के संबंध में विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि पूर्णागिरी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम, सुरक्षित हो। श्रद्धालुओं को यात्रा एवं पैदल मार्गो पर किसी तरह की कोई दिक्कत न हो, इसका विशेष रूप से ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा सभी के सहभागिता से पूर्णागिरी मेले को नया स्वरूप देना है। हमारा संकल्प है कि पूर्णागिरी मेले से श्रद्धालु अच्छा अनुभव लेकर जाएं मुख्यमंत्री ने जिला पंचायत द्वारा मेले के अंतर्गत मुंडन हेतु लिए जाने वाली धनराशि पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मुंडन हेतु कम से कम शुल्क लिए जाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा शासन प्रशासन का ध्येय लोगों को सहूलियत पहुंचाना है। उन्होंने कहा मुंडन हेतु ली जाने वाली धनराशि के कम होने से श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने बनबसा कैनाल क्षेत्र में 1 हज़ार लोगों...
बड़ी खबर :UKPSC Calendar: उत्तराखंड PCS प्रीलिम्स, पुलिस SI, RO ARO, अपर निजी सचिव समेत तमाम भर्ती परीक्षाओं की तिथियां जारी

बड़ी खबर :UKPSC Calendar: उत्तराखंड PCS प्रीलिम्स, पुलिस SI, RO ARO, अपर निजी सचिव समेत तमाम भर्ती परीक्षाओं की तिथियां जारी

उत्तराखण्ड, देहरादून
UKPSC Calendar 2024 : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने वर्ष 2024 की भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके मुताबिक उत्तराखंड पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 7 जुलाई 2024 को होगा।UKPSC Calendar: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने अपनी वर्ष 2024 की भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके मुताबिक उत्तराखंड पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 7 जुलाई 2024 को होगा। पीसीएस मेन्स 16 नवंबर 2024 से होंगे। पुलिस सब इंस्पेक्टर व अग्निशमन द्वितीय अधिकारी परीक्षा 2024 भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट मई 2024 से होंगे। एसआई व गुल्मनायक पद के लिए मुख्य परीक्षा 15 दिसंबर 2024 को और अग्निशमन द्वितीय अधिकारी पद के लिए मुख्य परीक्षा 29 नवंबर 2024 से होंगे। इसके अलावा अपर निजी सचिव परीक्षा 2024 का आयोजन (शॉर्टहैंड, टाइपिंग आदि) अक्टूबर 2024 से शुरू होंगे। आरओ एआरओ एग्जाम 26 से 27 अक्टूबर (मुख्य परीक्षा) को होंग...
चारधाम यात्रा पर श्रद्धालुओ से अधिक किराया वसूला तो होगी कार्रवाई, विभाग की रहेगी पैनी नजर

चारधाम यात्रा पर श्रद्धालुओ से अधिक किराया वसूला तो होगी कार्रवाई, विभाग की रहेगी पैनी नजर

उत्तराखण्ड, देहरादून
चारधाम यात्रा के लिए बसों व टैक्सी के किराये में परिवहन कारोबारी 10 प्रतिशत वृद्धि की मांग कर रहे थे। डीजल बीमा राशि व अन्य खर्चों में वृद्धि का हवाला दिया गया लेकिन परिवहन विभाग ने कहा है कि राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) ने वर्ष 2022 में ही सभी पहलु को ध्यान में रखकर वाहनों का किराया निर्धारण किया था। जिसमें अभी वृद्धि करना संभव.चारधाम यात्रा में परिवहन कारोबारी श्रद्धालुओं से मनमाना किराया नहीं वसूल पाएंगे। इसके लिए परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीमों को नजर रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही यात्रा में अवैध रूप से संचालित होने वाले वाहनों को सीधे सीज करने के आदेश दिए गए हैं।चारधाम यात्रा में परिवहन कारोबारी श्रद्धालुओं से मनमाना किराया नहीं वसूल पाएंगे। इसके लिए परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीमों को नजर रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही यात्रा में अवैध रूप से संचालित होने वाल...
उत्तराखंड: धामी सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, इनको मिलेगा बड़ा फायदा

उत्तराखंड: धामी सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, इनको मिलेगा बड़ा फायदा

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड सरकार ने एक अक्टूबर 2005 से पहले विज्ञापित या अधिसूचित पदों के लिए आवेदन करने और एक अक्टूबर 2005 को या इसके बाद कार्यभार ग्रहण करने वाले कार्मिकों को पुरानी पेंशन के लिए आवेदन का विकल्प दिया। पुरानी पेंशन का विकल्प देने के लिए 15 फरवरी 2024 तक समय सीमा निर्धारित की गई थी। वित्त अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की थीप्रदेश में 6100 से अधिक कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ मिलने का रास्ता साफ हो गया है। प्रदेश सरकार ने इन कार्मिकों को पुरानी पेंशन योजना का विकल्प देने के लिए 15 फरवरी तक समय दिया था। प्रदेश सरकार ने केंद्र की भांति अपने कर्मचारियों को भी यह सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया है।केंद्र सरकार ने तीन मार्च, 2023 को आदेश जारी कर नई पेंशन योजना से आच्छादित अपने कार्मिकों के लिए पुरानी पेंशन योजना की समय सीमा बढ़ा दी थी। उत्तराखंड में नई पेंशन...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बिना रुके, बिना थके जनता की समस्याओं के निदान को एक्शन मोड में दिखते नजर आ रहे हैं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बिना रुके, बिना थके जनता की समस्याओं के निदान को एक्शन मोड में दिखते नजर आ रहे हैं

उत्तराखण्ड, देहरादून
इलेक्शन में व्यस्तता के बीच भी एक्शन मोड में हैं मुख्यमंत्री धामी एक्शन मोड में धामी: सवा माह से चुनाव तैयारी के बहाने जनता की मूलभूत समस्याओं से बच रहे अधिकारियों में मचा हड़कंप देवभूमि की सेवा को बिना रुके, बिना थके,24×7 के सिद्धांत पर कार्य कर रहे हैं मुख्यमंत्री धामी बैठक में वन अफसरों को दो टूक, वनाग्नि की घटना पर जिम्मेदारी होगी तय:धामी नोडल अधिकारी, एजेंसी, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और वन पंचायतों का लें सहयोग :धामी सरकारी मशीनरी को 24×7 सजग रहकर जन सरोकारों से जुड़े विषयों एवं उनके निराकरण को तत्पर रहकर निष्पादित करना चाहिए:धामी अब जल्द लेगे धामी चारधाम यात्रा, पेयजल संकट और मानसून से निपटने को लेकर बैठक जनता की छोटी-बड़ी समस्याओं का त्वरित निदान चाहते हैं मुख्यमंत्री धामी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बिना रुके, बिना थके जनता की समस्याओं के निदान को एक्शन मोड मे...
उत्तराखंड: चुनाव ड्यूटी के दौरान घर पर शराब पीकर सो गए मतदान अधिकारी, अब दर्ज हुआ मुकदमा

उत्तराखंड: चुनाव ड्यूटी के दौरान घर पर शराब पीकर सो गए मतदान अधिकारी, अब दर्ज हुआ मुकदमा

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ। इसी बीच कोटद्वार में एक मतदान अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली में एक मतदान अधिकारी प्रथम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सेक्टर मजिस्ट्रेट जुनिश कुमार की तरफ से दी गई तहरीर में कहा गया कि अधिकारी बूथ पर न होकर अपने घर पर नशे में थे। तहरीर में कहा गया कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर 4 अपर कालावड कोटद्वार के पीठासीन अधिकारी ने उन्हें जानकारी दी कि मतदान अधिकारी प्रथम सुरेश कुमार नौटियाल बूथ से बाहर गए हैं। उन्होंने स्वयं बूथ पर जाकर निरीक्षण किया और सुरेश कुमार से फोन पर संपर्क किया। फोन रिसीव न होने पर उन्होंने जोनल मजिस्ट्रेट और उपजिलाधिकारी को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद जोनल मजिस्ट्रेट श्रीधर प्रसाद मतदान अधिकारी प्रथम के आवास में पहुंचे। जहां उन्हें मतदान अधिकारी प्रथम सुरेश कुमार नौटियाल मिल गए। ...