Wednesday, May 20News That Matters

देहरादून

उत्तराखंड : हर निवेश एमओयू की ग्राउंडिंग के लिए एक नोडल अफसर होगा तैनात, एसीएस ने दिए निर्देश

उत्तराखंड : हर निवेश एमओयू की ग्राउंडिंग के लिए एक नोडल अफसर होगा तैनात, एसीएस ने दिए निर्देश

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : हर निवेश एमओयू की ग्राउंडिंग के लिए एक नोडल अफसर होगा तैनात, एसीएस ने दिए निर्देश वैश्विक निवेशक सम्मेलन से पहले हो रहे प्रत्येक एमओयू के लिए शासन ने एक-एक नोडल अधिकारी की तैनाती की है। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने गढ़वाल और कुमाऊं मंडल आयुक्तों को ताकीद किया कि वे निवेशकों को भूमि व आवास संबंधी प्रस्तावों को तत्काल मंजूरी देने की प्रक्रिया अपनाएं। उन्होंने विभागों को निर्देश दिए कि वे आइसोलेशन की कार्यसंस्कृति छोड़ें और कारपोरेट कार्यशैली की तरह काम करें। उन्होंने दोनों मंडलायुक्तों से प्रत्येक 15 दिन में भूमि स्वीकृति की रिपोर्ट देने को कहा। प्रमुख सचिव वन को वन स्वीकृति देने और प्रदूषण से संबंधित स्वीकृति के लिए डीआईजी फायर को नोडल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक निवेश प्रस्ताव के डेडिकेटेड फॉलोअप के लिए एक-एक नोडल अधिकारी की नियुक्त करने के आदेश दिए। यह नो...
उत्तराखंड : चार नवंबर को लगेगा देहरादून में बागेश्वर धाम सरकार का दिव्य दरबार

उत्तराखंड : चार नवंबर को लगेगा देहरादून में बागेश्वर धाम सरकार का दिव्य दरबार

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : चार नवंबर को लगेगा देहरादून में बागेश्वर धाम सरकार का दिव्य दरबार पीठाधीश्वर श्री बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अब उत्तराखंड में जनता को संबोधित करने जा रहे हैं। चार नवंबर को धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का महादिव्य दरबार देहरादून में लगेगा। आयोजकों ने शाम चार से रात्रि 11 बजे तक प्रवचन का समय निर्धारित किया है। गुरुवार को प्रेस क्लब में श्री पशुपतिनाथ मंदिर भारत चैरिटेबल ट्रस्ट के आयोजक दीपक बाली ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि चार नवंबर को रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्टेडियम में पीठाधीश्वर श्री बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दिव्य दरबार लगाया जाएगा। पीठाधीश्वर श्री बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए दो दिन पूर्व शहर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दो नवंबर को बलिदानी सीडीएस जनरल बिपिन रावत...
उत्तराखंड : दशहरा मेले में बिना अनुमति के उड़ाया ड्रोन, पुलिस ने जब्त कर आरोपी को किया गिरफ्तार

उत्तराखंड : दशहरा मेले में बिना अनुमति के उड़ाया ड्रोन, पुलिस ने जब्त कर आरोपी को किया गिरफ्तार

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : दशहरा मेले में बिना अनुमति के उड़ाया ड्रोन, पुलिस ने जब्त कर आरोपी को किया गिरफ्तार दशहरा मेले के दौरान कुछ लोगों ने बिना अनुमति के ड्रोन उड़ाया। पुलिस की नजर पड़ी तो इस ड्रोन को जब्त कर लिया गया। उड़ाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है। दशहरा मेले में मंगलवार को मुख्यमंत्री और अन्य वीआईपी आए हुए थे। हजारों की संख्या में भीड़ थी। यह जोन प्राइवेट ड्रोन के लिए प्रतिबंधित है, लेकिन जैसे ही रावण दहन हुआ तो वहां पर एक ड्रोन भी मंडराने लगा। पुलिस और प्रशासन को इसका पता लगा। तब मौके पर ड्रोन उड़ा रहे व्यक्ति को पकड़ लिया गया। उसका ड्रोन भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया। ड्रोन को सीज करते हुए आरोपी रोहित सिंह निवासी चौड़ पट्टी नल्धुरा थाना थराली जिला चमोली हाल निवासी शिव एनक्लेव नथुवाला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ ...
उत्तराखंड : महिलाओं को छत मुहैया कराएगी सरकार, ये होंगे ‘अपना घर’ पाने के नियम

उत्तराखंड : महिलाओं को छत मुहैया कराएगी सरकार, ये होंगे ‘अपना घर’ पाने के नियम

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : महिलाओं को छत मुहैया कराएगी सरकार, ये होंगे 'अपना घर' पाने के नियम उत्तराखंड के नौ पहाड़ी जिलों की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं, जो किसी भी आवासीय योजना से लाभान्वित नहीं हो पाई हैं, उन्हें सरकार छत उपलब्ध कराएगी। इसके लिए नई योजना लाई जा रही है। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को 15 नवंबर तक योजना का प्रारूप बनाने के निर्देश दिए। योजना के तहत ऐसी महिलाओं को दो कमरों का प्रीफेब्रिकेटेड घर उपलब्ध कराया जाएगा। कैबिनेट मंत्री आर्या ने विधानसभा भवन स्थित सभागार में हुई बैठक में विभागीय योजनाओं व कार्यों की गहनता से समीक्षा की। साथ ही आगामी योजनाओं को लेकर विमर्श किया। बाद में मीडिया से बातचीत में मंत्री आर्या ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को छत मुहैया कराने के लिए योजना का प्रारूप मिलने के बाद इस पर ...
उत्तराखंड : पत्रकार से बदसलूकी दारोगा को पड़ी भारी, सीएम धामी के निर्देश के बाद डीजीपी ने किया निलंबित

उत्तराखंड : पत्रकार से बदसलूकी दारोगा को पड़ी भारी, सीएम धामी के निर्देश के बाद डीजीपी ने किया निलंबित

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : पत्रकार से बदसलूकी दारोगा को पड़ी भारी, सीएम धामी के निर्देश के बाद डीजीपी ने किया निलंबित दशहरा मेला कवर करने परेड ग्राउंड गए पत्रकार के साथ एक दारोगा बदसलूकी पर उतर आया। दारोगा ने रौब दिखाते हुए पत्रकार को आयोजन स्थल से धक्का मारकर बाहर निकला दिया। अपना परिचय देने के बावजूद दारोगा शांत नहीं हुआ और पत्रकार को धौंस दिखाता रहा। वीडियो प्रसारित होने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना का संज्ञान लेते हुए डीजीपी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। हालांकि, मामले को लेकर बड़ी संख्या में पत्रकारों ने पुलिस महानिदेशक से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की। जिस पर पुलिस महानिदेशक ने दारोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए। एसएसपी अजय सिंह ने मामले की जांच डालनवाला सीओ को सौंपकर तीन दिन में रिपोर्ट मांगी है। बीते मंगलवार को परेड ग्राउंड में दशहरा मेले का आयोजन कि...
उत्तराखंड : सरकार कर सकती है वार्षिक स्थानांतरण नीति में बदलाव, हरियाणा के तर्ज पर हो सकती है लागू

उत्तराखंड : सरकार कर सकती है वार्षिक स्थानांतरण नीति में बदलाव, हरियाणा के तर्ज पर हो सकती है लागू

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : सरकार कर सकती है वार्षिक स्थानांतरण नीति में बदलाव, हरियाणा के तर्ज पर हो सकती है लागू प्रदेश सरकार सरकारी कर्मचारियों के वार्षिक स्थानांतरण के लिए बनने वाली नीति में बदलाव की तैयारी कर रही है। यह नीति हरियाणा में लागू स्थानांतरण नीति की तर्ज पर बनाई जा सकती है। शासन ने इसके लिए शुक्रवार को अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में बैठक बुलाई है। इसमें शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग के साथ ही विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों को भी सुझाव देने के लिए आमंत्रित किया गया है। प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के वार्षिक स्थानांतरण के लिए वर्ष 2017 में नीति बनाई। इस नीति के अनुसार हर वर्ष पात्र कर्मचारियों में से 10 प्रतिशत कर्मचारियों के सुगम से दुर्गम व दुर्गम से सुगम में स्थानांतरण होते हैं। इनमें सुगम व दुर्गम की जो परिभाषा दी गई है, उसे लेकर कई बार विवाद हो चुके हैं...
उत्तराखंड : मिलने में आनाकानी करने से कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल पर भड़के आंदोलनकारी, हुई तीखी बहस

उत्तराखंड : मिलने में आनाकानी करने से कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल पर भड़के आंदोलनकारी, हुई तीखी बहस

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : मिलने में आनाकानी करने से कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल पर भड़के आंदोलनकारी, हुई तीखी बहस राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण को लेकर बनी प्रवर समिति की बैठक दो माह आगे बढ़ाने से राज्य आंदोलनकारियों में आक्रोश है। विरोध में समिति के अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से मिलने गए आंदोलनकारियों की मंत्री के साथ तीखी बहस और नोकझोंक हो गई। बाद में दोनों ओर से अपनी बात रखी गई। बुधवार को विरोध प्रकट करने के लिए राज्य आंदोलनकारी मंच के पदाधिकारी प्रवर समिति के अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के यमुना कॉलोनी आवास पहुंचे, लेकिन मंत्री वहां से चले गए। इससे आंदोलनकारी नाराज हो गए। बाद में पता चला कि मंत्री दांत का इलाज कराने मैक्स अस्पताल गए थे। एक घंटे बाद मंत्री वापस आए तो उन्होंने इस संबंध में पीआरओ से बात करने को कहा। इस पर आंदोलनकारी नाराज हो ...
उत्तराखंड : हेल्दी फूड को बढ़ावा देने के लिए देहरादून में बनेगा स्ट्रीट फूड प्लाजा, मिलेगी ये सुविधा

उत्तराखंड : हेल्दी फूड को बढ़ावा देने के लिए देहरादून में बनेगा स्ट्रीट फूड प्लाजा, मिलेगी ये सुविधा

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : हेल्दी फूड को बढ़ावा देने के लिए देहरादून में बनेगा स्ट्रीट फूड प्लाजा, मिलेगी ये सुविधा खाने के शौकीनों को एक स्थान पर विभिन्न व्यंजन उपलब्ध कराने के साथ हेल्दी फूड को बढ़ावा देने के लिए शहर में स्ट्रीट फूड प्लाजा बनाया जाएगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत नगर निगम फूड प्लाजा तैयार करेगा। 25 दुकानों के इस प्लाजा में साफ-सुथरा व शुद्ध खाना मिलेगा। इस प्लाजा को बनाने के लिए नगर निगम ने तीन स्थानों पर भूमि चिह्नित कर ली है। दिसंबर से पहले फूड प्लाजा का निर्माण कर लिया जाएगा। दून में खानपान की दुकानों का एक अलग बाजार बनाया जा रहा है। इसमें स्ट्रीट फूड से लेकर सामान्य भोजन और पहाड़ी व्यंजन भी मिलेंगे। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत देशभर के विभिन्न शहरों में इस प्रकार के फूड प्लाजा तैयार किए जा रहे हैं। जहां स्वच्छ व शुद्ध भोजन मिल सके। इसके लिए नगर निगम को एक करोड़ रुप...
उत्तराखंड : 21 दिन में मांगें पूरी होने के आश्वासन पर माने छात्र, रोका आंदोलन

उत्तराखंड : 21 दिन में मांगें पूरी होने के आश्वासन पर माने छात्र, रोका आंदोलन

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : 21 दिन में मांगें पूरी होने के आश्वासन पर माने छात्र, रोका आंदोलन डीएवी पीजी कॉलेज की दीवार गिरने से हुई युवती की मौत के बाद से आंदोलन कर रहे छात्रों ने आंदोलन रोक दिया है। महाविद्यालय प्रबंधन के साथ वार्ता में 21 दिन में मांगों पर कार्रवाई पर सहमति बनी। प्रबंध तंत्र के सचिव की ओर से तीन सदस्यीय समिति का गठन कर छात्र संघर्ष समिति की सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया है। बीती 19 अक्तूबर की देर रात दीवार गिरने से सुष्मिता तोमर की मौत के बाद छात्र प्राचार्य के इस्तीफे समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे थे। रविवार को छात्रों से जांच समिति के सदस्य एके नारंग व प्रो. आरके मेहता ने विस्तार से वार्ता की। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा, छात्र संघर्ष समिति की सभी मांगों को जल्द पूरा किया जाएगा। वहीं, प्रदर्शनकारी छात्रों ने चेतावनी दी कि 21 दिन के भीतर सभी मांगों को...
उत्तराखंड : राजभवन में कन्या पूजन, बोले राज्यपाल-मातृशक्ति के सम्मान से जुड़ा है यह पर्व

उत्तराखंड : राजभवन में कन्या पूजन, बोले राज्यपाल-मातृशक्ति के सम्मान से जुड़ा है यह पर्व

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : राजभवन में कन्या पूजन, बोले राज्यपाल-मातृशक्ति के सम्मान से जुड़ा है यह पर्व राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) और प्रथम महिला गुरमीत कौर ने रविवार को शारदीय नवरात्र की दुर्गा अष्टमी के अवसर पर राजभवन में विधिवत कन्या पूजन किया। इस दौरान राज्यपाल ने प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। रविवार को राजभवन में कन्या पूजन कर राज्यपाल ने कहा कि यह पर्व मातृ-शक्ति के सम्मान से जुड़ा है, जिसमें कन्यापूजन का विशेष महत्व होता है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति का कितना बड़ा महत्व है यह हमें दुर्गा पूजन से ज्ञात होता है। मातृशक्ति का सम्मान और पूजन सिर्फ नवरात्रों में नहीं वरन हर दिन करने का संकल्प लेना चाहिए। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |...