Thursday, October 8News That Matters

देहरादून

उत्तराखंड : राजभवन में पद्मश्री बसंती बिष्ट सहित कई महिलाओं का सम्मान, मेधावी छात्राएं भी पुरस्कृत

उत्तराखंड : राजभवन में पद्मश्री बसंती बिष्ट सहित कई महिलाओं का सम्मान, मेधावी छात्राएं भी पुरस्कृत

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : राजभवन में पद्मश्री बसंती बिष्ट सहित कई महिलाओं का सम्मान, मेधावी छात्राएं भी पुरस्कृत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर राजभवन में आयोजित नारी शक्ति राष्ट्र शक्ति सम्मान समारोह में पद्मश्री बसंती बिष्ट सहित कई महिलाओं को सम्मानित किया गया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने महिलाओं को सम्मानित करते हुए कहा कि उत्तराखंड की मातृशक्ति सबसे अलग है, उनकी क्षमता, प्रतिभा और हौसला सराहनीय है। राज्यपाल ने कहा, नारी-शक्ति की भूमिका परिवार, समाज व राष्ट्र निर्माण और विकास में अतुलनीय है। देश में मातृशक्ति हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का बखूबी प्रदर्शन कर रही हैं। उनका यह योगदान देश को और भी समृद्धि एवं प्रगति की ओर ले जा रहा है। इससे पहले राज्यपाल ने सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। कला-संस्कृति के क...

उत्तराखंड : प्रदेश में अब इस गाइडलाइन पर होगा निर्माण कार्य, अधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देश

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : प्रदेश में अब इस गाइडलाइन पर होगा निर्माण कार्य, अधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देश देहरादून में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में पुलओं की सुरक्षा के सम्बन्ध में बैठक ली। इस दौरान मुख्य सचिव ने लोक निर्माण विभाग, खनन, वन एवं सिंचाई विभाग को स्पष्ट एसओपी व गाइडलाइन्स बनाने एवं लागू करवाने के निर्देश दिए हैं। सीएस ने पुलों के निर्माण एवं मेंटेनेंस में सुरक्षा मानकों का पालन करने तथा निर्माण कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग करने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी सम्बन्धित विभागों सहित जिलाधिकारियों को सेतुओं के निर्माण एवं देखरेख का निरन्तर पर्यवेक्षण करने के निर्देश दिए हैं। सीएस ने प्रतिबन्धित क्षेत्रों में खनन रोकने हेतु सीसीटीवी लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिबन्धित क्षेत्रों में खनन गतिविधियों की शिकायत जनता द्वारा किए जाने हेतु हेल्पलाइन का मेकेनिज...
उत्तराखंड : सीएम धामी ने 2600 लाभार्थियों को किया नजूल भूमि पट्टा का निःशूल्क वितरण, विकास कार्यो का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

उत्तराखंड : सीएम धामी ने 2600 लाभार्थियों को किया नजूल भूमि पट्टा का निःशूल्क वितरण, विकास कार्यो का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : सीएम धामी ने 2600 लाभार्थियों को किया नजूल भूमि पट्टा का निःशूल्क वितरण, विकास कार्यो का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को रुद्रपुर के गाँधी पार्क में आयोजित नजूल भूमि का निशुल्क पट्टा वितरण एवं किफायती आवास आवंटन कार्यक्रम में 2600 लाभार्थियों को नजूल भूमि के पट्टे वितरित किये तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत 403 लोगों को स्वामित्व पत्र प्रदान किये। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 56704.93 लाख के 222 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने पुलिस लाईन में शक्ति वंदन अभियान के समापन अवसर पर प्रधानमंत्री के वर्चुअल संवाद में भी प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री के द्वारा जसपुर में 1411.04 लाख, काशीपुर में 7498.97 लाख, बाजपुर में 3077.88 लाख, गदरपुर में 2532.03 लाख, रुद्रपुर में 20296.92 लाख, किच्छा में 3404.52 लाख, सितारगंज...
उत्तराखंड : राज्य में पहली बार शुरू होगा आयुर्वेद डायटीशियन कोर्स, आईएमएसी ने शासन को भेजा प्रस्ताव

उत्तराखंड : राज्य में पहली बार शुरू होगा आयुर्वेद डायटीशियन कोर्स, आईएमएसी ने शासन को भेजा प्रस्ताव

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : राज्य में पहली बार शुरू होगा आयुर्वेद डायटीशियन कोर्स, आईएमएसी ने शासन को भेजा प्रस्ताव उत्तराखंड में पहली बार आयुर्वेद चिकित्सा में डायटीशियन कोर्स करने की सुविधा मिलेगी, इसके लिए भारतीय चिकित्सा परिषद ने शासन को प्रस्ताव भेजा है। मंजूरी मिलने के बाद इसी सत्र से यह कोर्स शुरू किया जाएगा। विशेषज्ञों का मानना है कि डायटीशियन कोर्स रोजगारपरक होगा। इस कोर्स को करने के बाद देश-विदेश में भी रोजगार के अवसर मिलेंगे। आयुर्वेद चिकित्सा को बढ़ावा देने के लिए भारतीय चिकित्सा परिषद का शिक्षा की गुणवत्ता के साथ आयुर्वेद में नए कोर्स शुरू करने की योजना है। प्रदेश में अभी तक आयुर्वेद विश्वविद्यालय स्तर पर भी डायटीशियन कोर्स नहीं है। इसे देखते हुए परिषद ने इस कोर्स को शुरू करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। जिस पर उच्च स्तर पर विचार विमर्श चल रहा है। परिषद के अनुसार विदेशों में आयु...
उत्तराखंड : 10 के बाद उत्तराखंड आ सकते हैं जेपी नड्डा , दो सीटों पर इस दिन उम्मीदवार घोषित करेगी भाजपा

उत्तराखंड : 10 के बाद उत्तराखंड आ सकते हैं जेपी नड्डा , दो सीटों पर इस दिन उम्मीदवार घोषित करेगी भाजपा

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : 10 के बाद उत्तराखंड आ सकते हैं जेपी नड्डा , दो सीटों पर इस दिन उम्मीदवार घोषित करेगी भाजपा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 10 मार्च के बाद उत्तराखंड का राजनीतिक दौरा कर सकते हैं। उनके नौ या 10 मार्च तक आने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन उनकी राजनीतिक व्यस्तता के चलते समय तय नहीं हो पाया है। माना जा रहा कि केंद्रीय चुनाव समिति 10 मार्च तक लोस चुनाव के प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया में व्यस्त रहेगी, इसलिए नड्डा प्रत्याशियों की सूची फाइनल करने के बाद उत्तराखंड आएंगे। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी चाहती है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष लोस चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले एक दौरा कर लें। प्रदेश में पार्टी ने नड्डा के तीन कार्यक्रम तय किए हैं। पहला कार्यक्रम हल्द्वानी में होना है, जहां बूथ स्तर तक के पदाधिकारियों का सम्मेलन होगा। इसके बाद दूसरा कार्यक्रम हरिद्वार में ह...
उत्तराखंड : प्रदेश सरकार ने पदक विजेताओं को नौकरी देने की घोषणा की, खेल विभाग में आएंगे 3 खिलाड़ी

उत्तराखंड : प्रदेश सरकार ने पदक विजेताओं को नौकरी देने की घोषणा की, खेल विभाग में आएंगे 3 खिलाड़ी

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : प्रदेश सरकार ने पदक विजेताओं को नौकरी देने की घोषणा की, खेल विभाग में आएंगे 3 खिलाड़ी एथलेटिक्स के मैदान में देश के लिए पदक जीतने वाली उत्तराखंड की गोल्डन गर्ल मानसी नेगी अब जंगल की जिम्मेदारी संभालने को तैयार हैं। वहीं पान सिंह खेल विभाग तो सूरज पंवार युवा कल्याण विभाग से जुड़ने जा रहे हैं। इसके साथ ही अन्य खेलों में पदक विजेता खिलाड़ियों को भी विभागों से पत्र भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। खेल के मैदान में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर देश के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को राज्य सरकार ने सरकारी नौकरी देने की तैयारी कर ली है। इसके लिए छह विभागों में 156 पदों के लिए आवेदन मांगा था। इनमें 120 आवेदनों में से 31 का चयन किया गया है। 12वें साउथ एशियन गेम्स 2016 में स्वर्ण पदक जीतने वाले मान सिंह को खेल विभाग में उप क्रीड़ाधिकारी पद के लिए चुना गया है। वहीं एसबीसी एशियन महि...
उत्तराखंड : देहरादून नगर निगम कर्मचारियों ने किया हड़ताल का ऐलान, भाजपा विधायक जीना पर बदसलूकी का आरोप

उत्तराखंड : देहरादून नगर निगम कर्मचारियों ने किया हड़ताल का ऐलान, भाजपा विधायक जीना पर बदसलूकी का आरोप

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : देहरादून नगर निगम कर्मचारियों ने किया हड़ताल का ऐलान, भाजपा विधायक जीना पर बदसलूकी का आरोप सल्ट से भाजपा विधायक महेश जीना ने नगर निगम में जमकर हंगामा किया। आरोप है कि परिचित का टेंडर निरस्त होने पर विधायक ने पहले कर्मचारियों के साथ गालीगलौज की, इसके बाद कार्यालय में घुसकर नगर आयुक्त के साथ बदसलूकी और गालीगलौज की। विधायक के इस व्यवहार से नगर निगम कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया। कर्मचारियों ने निगम का काम-काज ठप कर आज से सफाई सहित सभी कार्य ठप कर हड़ताल की घोषणा कर दी है। कर्मचारियों चेतावनी दी कि विधायक जब तक माफी नहीं मांगते तब तक कर्मचारी हड़ताल वापस नहीं लेंगे। हाल ही में नगर निगम की ओर से सहस्रधारा रोड स्थित लीगेसी वेस्ट को खत्म करने के लिए टेंडर डाले गए थे। टेक्निकल बिड में पांच कंपनियां ही पहुंच पाई थीं। इसमें तीन कंपनियों को मानक पूरा न करने पर बाहर दिया था। बताया ज...
उत्तराखंड : केंद्र से 33 योजनाओं के लिए 559 करोड़ मंजूर, सीएम धामी ने पीएम मोदी का जताया आभार

उत्तराखंड : केंद्र से 33 योजनाओं के लिए 559 करोड़ मंजूर, सीएम धामी ने पीएम मोदी का जताया आभार

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : केंद्र से 33 योजनाओं के लिए 559 करोड़ मंजूर, सीएम धामी ने पीएम मोदी का जताया आभार केंद्र सरकार ने राज्य में कैम्पटी फॉल में टनल पार्किंग, हरबर्टपुर में आईएसबीटी, किच्छा में बस स्टैंड, देहरादून शहर में सौंग बांध परियोजना और हल्द्वानी में सीवरेज स्कीम समेत 33 विकास योजनाओं के लिए 559 करोड़ रुपये जारी किए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया है। मुख्यमंत्री अवस्थापना विकास से जुड़ी इन सभी योजनाओं के प्रस्तावों को शीघ्र मंजूरी देने के लिए केंद्र सरकार ने अनुरोध किया था। इस संबंध में उन्होंने पत्र भी लिखा था। सीएम ने कहा, केंद्र सरकार द्वारा जारी धनराशि से राज्य के अवस्थापना विकास को मजबूती मिली। कहा, राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को विशेष ऋण सहायता योजना के तहत 748.71 करोड़ रुपये के 45 प्रस्ताव भ...
उत्तराखंड : प्रदेश में अब बायोमीट्रिक से मिलेगी समाज कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति

उत्तराखंड : प्रदेश में अब बायोमीट्रिक से मिलेगी समाज कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : प्रदेश में अब बायोमीट्रिक से मिलेगी समाज कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति प्रदेश में समाज कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति अब बायोमीट्रिक से मिलेगी। छात्रवृत्ति के मामलों में गड़बड़ी रोकने के लिए सरकार इस साल जून से नई व्यवस्था करने जा रही है। विभाग के निदेशक गीताराम नौटियाल के मुताबिक, स्कूल खुलते ही पहले छात्रों का बायोमीट्रिक सत्यापन होगा। समाज कल्याण विभाग की ओर से छात्र-छात्राओं को कई तरह की छात्रवृत्ति दी जा रही है। राज्य में लगभग डेढ़ लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति मिल रही है, लेकिन पूर्व में छात्रवृत्ति में गड़बड़ी के मामलों को देखते हुए नए वित्तीय वर्ष 2024-24 से इसके लिए नई व्यवस्था शुरू होने जा रही है। निदेशक नौटियाल के मुताबिक, अब छात्रवृत्ति के लिए छात्रों का पहले बायोमीट्रिक सत्यापन होगा। आवेदन के दौरान बायोमीट्रिक से ही छात्रवृत्ति की साइट खुलेगी। साइट खुल...
उत्तराखंड : धामी सरकार का शिक्षकों को बड़ा तोहफा, नियमावली में बदलवा के बाद अब उठा सकेंगे ये लाभ

उत्तराखंड : धामी सरकार का शिक्षकों को बड़ा तोहफा, नियमावली में बदलवा के बाद अब उठा सकेंगे ये लाभ

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : धामी सरकार का शिक्षकों को बड़ा तोहफा, नियमावली में बदलवा के बाद अब उठा सकेंगे ये लाभ सरकार ने राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत एलटी शिक्षकों के अंतरमंडलीय स्थानांतरण का रास्ता साफ कर दिया है। इस संबंध में उत्तराखंड अधीनस्थ शिक्षा (प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी) सेवा नियमावली में संशोधन करते हुए अधिसूचना जारी की गई है। अब नए शैक्षिक सत्र 2024-25 में इन शिक्षकों को अंतरमंडलीय स्थानांतरण का लाभ मिल सकेगा। राजकीय शिक्षक संघ लंबे समय से एलटी शिक्षकों को सेवाकाल में एक बार अंतरमंडलीय स्थानांतरण की सुविधा देने की मांग कर रहा था। संघ के प्रतिनिधिमंडल ने विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा धन सिंह रावत के साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंटकर यह विषय उठाया था। उच्च स्तर पर इस संबंध में निर्देश मिलने के बाद माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में प्रस्ताव शासन को भेजा था। प्रस्...