उत्तराखंड : धामी सरकार के दायित्वधारियों को प्रतिमाह मिलेंगे 45000 मानदेय, किराए की टैक्सी के लिए मिलेंगे 80 हजार
उत्तराखंड : धामी सरकार के दायित्वधारियों को प्रतिमाह मिलेंगे 45000 मानदेय, किराए की टैक्सी के लिए मिलेंगे 80 हजार
धामी सरकार में 26 अक्तूबर 2023 के आदेशों के तहत बनाए गए दायित्वधारियों को हर महीने 45,000 रुपये मानदेय के रूप में मिलेंगे। साथ ही दायित्वधारी किराये की टैक्सी प्रयोग में लाएंगे तो उनकी बढ़ी हुई दरों से हर महीने 80 हजार रुपये का भुगतान होगा। मंत्रिपरिषद अनुभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समय-समय पर विभिन्न आयोगों, निगमों, परिषदों व समितियों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सलाहकार के पद पर दायित्वधारी बनाए हैं। मंत्रिपरिषद अनुभाग ने इन सभी दायित्वधारियों के मनोनयन के संबंध में आदेश भी जारी किए हैं। इन आदेशों के साथ ही दायित्वधारियों को दी जाने वाली सुविधाओं के संबंध में भी 26 अक्तूबर 2023 को अलग से एक शासनादेश जारी किया गया है।
इस शासनादे...










