Friday, April 3News That Matters

देहरादून

खनन सुधारों में उत्तराखण्ड का उत्कृष्ट प्रदर्शन देश में हासिल किया दूसरा स्थान,केंद्र सरकार ने जारी की 200 करोड़ की प्रोत्साहन राशि राज्य में खनन सुधार पर केद्र की मोहर

खनन सुधारों में उत्तराखण्ड का उत्कृष्ट प्रदर्शन देश में हासिल किया दूसरा स्थान,केंद्र सरकार ने जारी की 200 करोड़ की प्रोत्साहन राशि राज्य में खनन सुधार पर केद्र की मोहर

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार ने खनन सुधारों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश में दूसरा स्थान हासिल किया है। उल्लेखनीय प्रदर्शन और लगातार सुधारों के चलते केंद्र सरकार ने उत्तराखण्ड को 200 करोड़ की प्रोत्साहन राशि से पुरस्कृत किया है। धामी सरकार ने खनन क्षेत्र में बड़े सुधार किए हैं। इनमें ई-नीलामी प्रणाली, सेटेलाइट आधारित निगरानी, सख्त अनुपालन व्यवस्था, अवैध खनन पर रोक को आधुनिक माइनिंग सर्विलांस सिस्टम का सुदृढ़ीकरण मुख्य है। साथ ही खनन लॉट के आवंटन की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया गया है। इन खनन सुधारों के परिणामस्वरूप आज खनन क्षेत्र प्रदेश सरकार की आय का प्रमुख स्रोत बन गया है। खनन राजस्व में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। ₹300 करोड़ के राजस्व ₹1200 करोड़ पहुंच गया है। खनन सुधारों में शानदार प्रदर्शन के लिए भारत सरकार के वित्त मंत्रालय ने वित्तीय वर्ष 2025–26 ...
​सीएम धामी ने दी स्व. उमेश अग्रवाल को श्रद्धांजलि: बोले- संगठन और जनसेवा को समर्पित रहा उनका जीवन

​सीएम धामी ने दी स्व. उमेश अग्रवाल को श्रद्धांजलि: बोले- संगठन और जनसेवा को समर्पित रहा उनका जीवन

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने स्वर्गीय उमेश अग्रवाल की जयंती पर उन्हें श्रंद्धाजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन संगठन, समाज और राष्ट्रसेवा को समर्पित रहा। स्व. श्री उमेश ने देहरादून में भाजपा विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने हमेशा जनसेवा और विकास को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बनाए रखा। उन्होंने प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के कार्यकारी अध्यक्ष तथा दून उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक के रूप में व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर संघर्ष किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वरिष्ठजन हमारे परिवार के संरक्षक के साथ संस्कृति, परंपराओं और मूल्यों के जीवंत वाहक भी होते हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए भी कार्य कर रही है। वृद्धावस्था पें...
मुख्यमंत्री के अधिकारियों को सख्त निर्देश -राज्य में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले तत्वों पर करें सख्त कार्रवाई,नववर्ष के दृष्टिगत पर्यटकों की सुविधा, सुरक्षा और सुगमता को लेकर पुख्ता व्यवस्थाएं हों, चैकिंग के लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाय : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री के अधिकारियों को सख्त निर्देश -राज्य में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले तत्वों पर करें सख्त कार्रवाई,नववर्ष के दृष्टिगत पर्यटकों की सुविधा, सुरक्षा और सुगमता को लेकर पुख्ता व्यवस्थाएं हों, चैकिंग के लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाय : मुख्यमंत्री

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
30 दिसम्बर 2025 से 05 जनवरी 2026 तक प्रदेश में यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाए। प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था के साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि पर्यटकों और आगन्तुकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। पुलिस द्वारा नियमित रात्रिकालीन गश्त की जाए। पुलिस के उच्चाधिकारी भी कानून व्यवस्था और यातायात प्रबंधन की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण करें। प्रदेश में कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। ये निर्देश मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में नव वर्ष 2026 के अवसर पर आवागमन को सुगम बनाने, पर्यटकों की सुविधा, यातायात प्रबंधन एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की बैठक के दौरान अधिकारियों को दिये। मुख्यमंत्री ने बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये कि राज्य में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखा जाए।...
आपदा में बिखरे 48 परिवारों को जिला प्रशासन ने वितरित की 17 लाख की आर्थिक सहायता

आपदा में बिखरे 48 परिवारों को जिला प्रशासन ने वितरित की 17 लाख की आर्थिक सहायता

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून। जनपद के रायपुर ब्लॉक में विगत 15 सितम्बर को बादल फटने और अतिवृष्टि से हुई तबाही के प्रभावितों को राहत पहुँचाने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक बड़ी पहल की है। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी सविन बंसल ने वेस्ट वॉरियर्स संस्था के सहयोग से चिन्हित 48 आपदा प्रभावित परिवारों को कुल ₹17 लाख की आर्थिक सहायता के चेक प्रदान किए। ​जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि सितम्बर माह की आपदा के दौरान जिला प्रशासन ने SDRF मानकों के अनुसार तत्काल सहायता उपलब्ध कराई थी। उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री के संकल्प के अनुरूप प्रभावितों की मदद के लिए जिला प्रशासन और सामाजिक संस्थाएं निरंतर प्रयासरत हैं। वेस्ट वॉरियर्स जैसी संस्थाओं का आगे बढ़कर मानवीय मूल्यों के साथ सहयोग करना अत्यंत सराहनीय है।" उन्होंने भविष्य में भी इसी तरह संसाधनों के समन्वय से जनमानस की सहायता जारी...
राज्य के 191 कॉमन सर्विस सेन्टर में श्रमिकों की सहायता के लिए विशेष व्यवस्था का हुआ शुभारंभ

राज्य के 191 कॉमन सर्विस सेन्टर में श्रमिकों की सहायता के लिए विशेष व्यवस्था का हुआ शुभारंभ

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के 4224 लाभार्थी श्रमिकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से ₹ 12 करोड़ 89 लाख 85 हज़ार की धनराशि हस्तान्तरित की। मुख्यमंत्री ने राज्य के 191 कॉमन सर्विस सेन्टर में श्रमिकों की सहायता के लिए विशेष व्यवस्था का भी शुभारंभ किया, जिससे श्रमिकों को योजनाओं से संबंधित जानकारी, पंजीकरण तथा अन्य सेवाएं सुगमता से उपलब्ध हो सकेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा श्रमिकों की हर समस्या का निस्तारण किया जा रहा है। श्रमिकों एवं उनके आश्रितों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिनके माध्यम से उन्हें आर्थिक सुरक्षा, सामाजिक संरक्षण तथा सम्मानजनक जीवन प्रदान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा...
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने एंजेल चकमा के पिता से की फोन पर वार्ता ,एंजेल चकमा के हत्यारोपियों को सख्त सजा दिलाने का आश्वासन

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने एंजेल चकमा के पिता से की फोन पर वार्ता ,एंजेल चकमा के हत्यारोपियों को सख्त सजा दिलाने का आश्वासन

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की पिता  तरुण प्रसाद चकमा से फोन पर बात कर, एंजेल की हत्या पर दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि, इस मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। जबकि एक अन्य आरोपी के नेपाल भागने की आशंका है, ईनाम घोषित करते हुए उसे भी गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने  तरुण चकमा से कहा कि इस घटना पर वो व्यक्तिगत तौर पर दु:खी हैं। इस स्थिति में परिवार के दु:ख को समझ सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार दोषियों को कड़ी सजा दिलाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कभी भी इस तरह का माहौल नहीं रहा है, यहां देश- विदेश के बच्चे पढ़ने के लिए आते हैं। इसलिए यह घटना हम सबके लिए भी कष्टपूर्ण है। सरकार ऐसे मामलों में सख्ती से कार्रवाई करेगी। उन्होने कहा कि घटना के बाद त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा के साथ ही क...
घोड़ा लाइब्रेरी’ बच्चों के सपनों को दे रही नई उड़ान: कोटाबाग महोत्सव में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

घोड़ा लाइब्रेरी’ बच्चों के सपनों को दे रही नई उड़ान: कोटाबाग महोत्सव में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल जिले के कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के कोटाबाग में आयोजित दो दिवसीय ‘घोड़ा लाइब्रेरी पहाड़ पच्छयाण महोत्सव’ में प्रतिभाग कर क्षेत्र के विकास हेतु 114 करोड़ से अधिक की लागत के 12 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसंस्कृति, पुस्तकों और प्रकृति को जोड़ने का घोड़ा लाइब्रेरी का प्रयास अत्यंत सराहनीय है। यह पर्वतीय व दुर्गम क्षेत्रों के बच्चों में पुस्तक संस्कृति विकसित करने और शिक्षा को दूरस्थ छोर तक पहुँचाने का अद्वितीय उपक्रम है, जिसे प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा ‘मन की बात’ में भी सराहा गया है। मुख्यमंत्री ने लाइब्रेरी की युवा टीम एवं इसके प्रेरक शुभम बधानी को बधाई देते हुए कहा कि यह पहल केवल पुस्तकें पहुँचाने तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों के सपनों को उड़ान देने का माध्यम बन रही है। उन्होंने विद्यार्...
रुड़की शूटआउट में घायल कुख्यात बदमाश विनय त्यागी की मौत, एम्स ऋषिकेश में तोड़ा दम

रुड़की शूटआउट में घायल कुख्यात बदमाश विनय त्यागी की मौत, एम्स ऋषिकेश में तोड़ा दम

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
हरिद्वार: रुड़की के लक्सर क्षेत्र में पुलिस अभिरक्षा के दौरान हुए जानलेवा हमले में घायल कुख्यात अपराधी विनय त्यागी की मौत हो गई है। एम्स ऋषिकेश में पिछले तीन दिनों से जीवन और मौत के बीच जूझ रहे त्यागी ने शनिवार सुबह अंतिम सांस ली।  विनय त्यागी की  शनिवार सुबह करीब 7:00 बजे मृत घोषित कर दिया गया। 24 दिसंबर की रात को गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसे एम्स के ट्रॉमा आईसीयू में भर्ती कराया गया था, जहाँ वह निरंतर वेंटिलेटर सपोर्ट पर था। चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद उसकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ। ​यह घटना 24 दिसंबर की है, जब पुलिस टीम विनय त्यागी को पेशी के लिए ले जा रही थी। लक्सर (रुड़की) के पास घात लगाए बैठे अज्ञात बदमाशों ने पुलिस वाहन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी थीं। इस हमले में विनय त्यागी को कई गोलियां लगी थीं, जिसके बाद उसे बेहद गंभीर हालत में एम्स ऋषिकेश रेफर क...
ऑपरेशन कालनेमि: तीन जिलों में 4,802 से अधिक लोगों का सत्यापन, 724 मुकदमे और 511 गिरफ्तारियाँ

ऑपरेशन कालनेमि: तीन जिलों में 4,802 से अधिक लोगों का सत्यापन, 724 मुकदमे और 511 गिरफ्तारियाँ

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार देवभूमि की सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक अस्मिता की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री का स्पष्ट दृष्टिकोण है कि उत्तराखंड केवल एक भौगोलिक राज्य नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था, परंपरा और विश्वास का केंद्र है, और इसकी गरिमा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। इसी नीति के तहत राज्य सरकार द्वारा धर्म और आस्था की आड़ में पाखंड, ठगी, अवैध गतिविधियों और संदिग्ध तत्वों के विरुद्ध “ऑपरेशन कालनेमि” को 10 जुलाई से प्रदेशभर में प्रभावी रूप से लागू किया गया। इस अभियान का उद्देश्य देवभूमि की पवित्रता को बनाए रखते हुए कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करना और जनता के विश्वास की रक्षा करना है। ऑपरेशन कालनेमि के अंतर्गत हरिद्वार, देहरादून एवं ऊधमसिंहनगर जैसे संवेदनशील जनपदों में व्यापक स्तर पर सत्यापन एवं प्...
अंकिता हत्याकांड मे दलित समुदाय को बदनाम और निशाने पर ले रही कांग्रेस: खजान दास

अंकिता हत्याकांड मे दलित समुदाय को बदनाम और निशाने पर ले रही कांग्रेस: खजान दास

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
भाजपा ने कांग्रेस पर सोशल मीडिया के अपुष्ट एवं अमर्यादित पोस्टों के आधार पर देवभूमि और समूचे दलित समाज को कलंकित करने का आरोप लगाया है। वहीं आक्रोश जताया कि न्यायालय दोषियों को सजा दे चुका है, लेकिन कांग्रेस बार बार साजिशन नए नए नाम लेकर दिवंगत बेटी की आत्मा को भी अपमानित कर रही है। दिल्ली से कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का इस मुद्दे को उठाना, राजनैतिक षडयंत्र का इशारा करता है। पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री, राजपुर विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता श्री खजान दास ने कांग्रेस पर नकारत्मक एवं शर्मनाक राजनीति का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सोशल मीडिया पर प्रचार की मंशा से वायरल ऑडियो वीडियो को राजनैतिक हथियार बना रही है, जिनका न तो कोई पुख्ता आधार है, न ही वे मर्यादित हैं। लेकिन गैरजिम्मेदाराना तरीके और षड्यंत्र के तहत, इन बयानों की आड़ में समूचे...