भाजपा महानगर कार्यालय में ‘वीबी जी राम जी’ योजना पर कार्यशाला: 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को गांव-गांव पहुंचाएंगे कार्यकर्ता
भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय में शुक्रवार को महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में 'वीबी जी राम जी' योजना के तहत एक महत्वपूर्ण जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत' के संकल्प को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाना और योजना की बारीकियों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराना था।
महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश को विकसित बनाने की यात्रा शुरू हो चुकी है। उन्होंने जोर दिया कि विकसित भारत के लिए विकसित गांव का होना अनिवार्य है। यह योजना न केवल ग्रामीण विकास को गति देगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगी।
मुख्य वक्ता स्वराज विद्वान ने योजना पर विस्तृत चर्चा करते हुए बताया कि मोदी सरकार ने विकास की गति को बढ़ाने के...








