उत्तराखंड: ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज में MBBS का नया सत्र शुरू,
ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज का नया सत्र आज इंडक्शन प्रोग्राम के साथ शुरु हो गया। उत्तराखंड और देश के विभिन्न राज्यों से आये एमबीबीएस के छात्र छात्राओं को आज चिकित्सा व्यवसाय के आदर्शों, अनुशासन और मानवीय मूल्यों का सबक दिया गया। इंडक्शन समारोह में ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ कमल घनशाला ने कहा कि कठिन परिश्रम ही सफलता और खुशियों का मूल मंत्र है।
इंडक्शन प्रोग्राम का आगाज करते हुए चेयरमैन डॉ कमल घनशाला ने कहा कि बच्चों की शिक्षा पर होने वाले व्यय के अलावा एक और बड़ा निवेश होता है, माता पिता के सपनों का। माता पिता के सपने बच्चों की सफलता से जुड़े होते हैं। छात्र जीवन में कड़ी मेहनत करके इन्हें पूरा किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हर जनरेशन के बाद फैमिली का स्टेटस बदल जाता है। बच्चों का परिश्रम और लगन उन्हें सफलता दिलाने के साथ ही देश का गौरव बना सकती है।
जिंदगी की खुश...








