उत्तराखंड में जोरों पर ऑपरेशन कालनेमि, 1,182 बहुरूपिए लोगों के खिलाफ कार्रवाई
उत्तराखंड में ऑपरेशन कालनेमि के तहत पुलिस की कार्रवाई जारी है. अब तक पुलिस प्रदेशभर में अभियान के तहत 5,500 से ज्यादा लोगों का सत्यापन कर चुकी है. जिसमें से 1,182 बहुरूपिए लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. वहीं, 14 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी भी की गई है. बता दें कि ऑपरेशन कालनेमि अभियान का मुख्य उद्देश्य और सामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई करना है, जो अपनी वास्तविक पहचान छुपाकर समाज में घुल मिलकर धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करते हैं. साथ ही इसकी आड़ में ठगी, धोखाधड़ी और धर्मांतरण अपराधों को अंजाम देते हैं.
हरिद्वार जिले में सबसे ज्यादा 2,704 लोगों का सत्यापन किया गया. जिसमें 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जिसमें छद्म वेशभूषा में 1, विवाह आदि के लिए परिवर्तन कर धोखाधड़ी में 1,औषधि चमत्कारिक इलाज के संबंध में भ्रामक जानकारी देने पर 1 आरोपी की गिरफ्तारी की गई ...







