Wednesday, July 8News That Matters

देहरादून

हर्बल व जड़ी-बूटी सेक्टर में नवाचार, वैल्यू एडिशन और मार्केटिंग पर दिया जाए जोर- मुख्यमंत्री

हर्बल व जड़ी-बूटी सेक्टर में नवाचार, वैल्यू एडिशन और मार्केटिंग पर दिया जाए जोर- मुख्यमंत्री

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में आयोजित जड़ी-बूटी सलाहकार समिति की बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांवों में क्लस्टर बनाकर हर्बल क्षेत्र में व्यवस्थित रूप से कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि उच्च हिमालयी क्षेत्रों में उपलब्ध हर्बल एवं औषधीय उत्पादों के संवर्धन और प्रोत्साहन पर विशेष ध्यान दिया जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि जड़ी-बूटी और एरोमा सेक्टर में अग्रणी दो राज्यों की बेस्ट प्रैक्टिसेज़ का अध्ययन करने हेतु राज्य से विषय विशेषज्ञों की टीम भेजी जाए, जिससे उत्तराखंड में भी इन नवाचारों को लागू किया जा सके। उन्होंने कहा कि जड़ी-बूटी क्षेत्र में टर्नओवर बढ़ाने के लिए अनुसंधान, नवाचार, उत्पादन, विपणन और ब्रांडिंग पर समन्वित रूप से कार्य हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमालयी क्षेत्र प्राकृतिक हर्बल संपदा का केंद्र है। राज्य में इसकी अपार संभावनाओं को देखते हुए हर्बल इकोनॉ...
एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण के खिलाफ ध्वस्तीकरण अभियान लगातार जारी

एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण के खिलाफ ध्वस्तीकरण अभियान लगातार जारी

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग और निर्माणों के खिलाफ चलाया जा रहा सख्त अभियान लगातार जारी है। राजधानी के विकास को व्यवस्थित, सुरक्षित और नियमानुसार बनाए रखने के उद्देश्य से एमडीडीए रोजाना विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण और कार्रवाई कर रहा है। अवैध कॉलोनाइज़र और नियमों को दरकिनार कर भूमि का दुरुपयोग कर रहे व्यक्तियों पर कार्रवाई की जा रही है, ताकि भविष्य में प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध और असंगठित विकास न बढ़ सके। एमडीडीए का यह अभियान न केवल शहर के सुनियोजित विकास को दिशा दे रहा है, बल्कि आम नागरिकों के हितों और सुरक्षा को भी सुनिश्चित कर रहा है। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत विकसित नगर, शिमला बाईपास और आसपास के ग्रामीण इलाकों में अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए की टीम ने आज भी कार्रवाई जारी रखी। होरोवाला रोड, छरबा, देहरादून में मदन ...
स्वास्थ्य शिक्षा में नई क्रांति की शुरुआत-10 श्रेणियों में 56 प्रकार की स्वास्थ्य सेवाओं को दी गई मान्यता, पैरामेडिकल शिक्षा को मिलेगा नया स्वरूप

स्वास्थ्य शिक्षा में नई क्रांति की शुरुआत-10 श्रेणियों में 56 प्रकार की स्वास्थ्य सेवाओं को दी गई मान्यता, पैरामेडिकल शिक्षा को मिलेगा नया स्वरूप

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
उत्तराखंड में स्वास्थ्य शिक्षा को राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप आधुनिक, पारदर्शी और रोजगारोन्मुख बनाने की दिशा में आज एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट निर्देशों और दूरदर्शी नेतृत्व और स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सहबद्ध और स्वास्थ्य देखरेख वृत्ति आयोग अधिनियम–2021 (National Commission for Allied and Healthcare Professions Act – 2021) के तहत उत्तराखंड राज्य सहबद्ध एवं स्वास्थ्य देखरेख परिषद के गठन की प्रक्रिया को तेजी देने हेतु सचिवालय में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने की। बैठक की शुरुआत में स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि उत्तराखंड जैसे पर्वतीय और आपदा–संवेदनशील राज्य में आधुनिक, प्रशिक्षित और प्रमाणित allied health workforce का विकास अत्यंत आवश्यक है। परिषद के गठ...
प्रत्येक मतदाता तक पहुँच , समन्वय और संवाद अभियान,विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रारम्भिक तैयारियां शुरु,2003 की मतदाता सूची से की जाएगी वर्तमान मतदाता सूची की मैपिंग,हर मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करेंगे फिल्ड ऑफिसर

प्रत्येक मतदाता तक पहुँच , समन्वय और संवाद अभियान,विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रारम्भिक तैयारियां शुरु,2003 की मतदाता सूची से की जाएगी वर्तमान मतदाता सूची की मैपिंग,हर मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करेंगे फिल्ड ऑफिसर

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के कम में उत्तराखण्ड राज्य में प्री एसआईआर गतिविधियां शुरु कर दी गई हैं। इस चरण में आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रारम्भिक तैयारियां की जाएंगी, साथ ही एसआईआर के दौरान मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसके दृष्टिगत "प्रत्येक मतदाता तक पहुंच , समन्वय और संवाद' अभियान पर कार्य किया जा रहा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ० बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अलग-अलग वर्षों में इससे पूर्व 11 बार विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) पूरे देश में संपादित किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि उत्तराखण्ड में वर्ष 2003 में एसआईआर किया गया था। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में आयोग द्वारा पहले चरण में बिहार और दूसरे चरण में 12 अन्य राज्यों में एसआईआर की प्रक्रिया गतिमान है। उन्होंने बताया कि आयोग का इस पूरी प्रकि...
देहरादून में अवैध प्लॉटिंग और निर्माणों पर एमडीडीए का “जीरो-टॉलरेंस” अभियान — प्लॉटिंग ध्वस्त, भवन सील

देहरादून में अवैध प्लॉटिंग और निर्माणों पर एमडीडीए का “जीरो-टॉलरेंस” अभियान — प्लॉटिंग ध्वस्त, भवन सील

उत्तराखंड, देहरादून
देहरादून में अवैध प्लॉटिंग और निर्माणों पर एमडीडीए का “जीरो-टॉलरेंस” अभियान — प्लॉटिंग ध्वस्त, भवन सील मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने हाल ही में राजधानी देहरादून में अवैध निर्माणों और प्लॉटिंग के खिलाफ विशेष कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान कई बहुमंजिला भवनों और व्यावसायिक/आवासीय निर्माणों को सील किया गया — कई प्लॉटिंग स्थलों को ध्वस्त भी किया गया। कार्रवाई के तहत जिन इलाकों पर शिकंजा कसा गया, उनमें सहस्त्रधारा रोड, विधौली, कंडोली आदि शामिल हैं। इन क्षेत्रों में बिना स्वीकृति के चल रहे एकाधिक भवनों पर कार्रवाई की गई। इसके अलावा, एमडीडीए ने कई प्लॉटिंग साइट्स पर बुलडोजर चलाया — कुछ रिपोर्टों के अनुसार करीब 70 बीघा भूमि पर हो रही अवैध प्लॉटिंग रोक दी गई। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने स्पष्ट कहा है कि प्राधिकरण किसी भी अनधिकृत निर्माण या प्लॉटिंग को बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्हों...
ABVP के अधिवेशन का समापन: गोरखपुर के श्रीकृष्ण को मिला यशवंतराव केलकर युवा पुरस्कार, सीएम ने किया सम्मानित

ABVP के अधिवेशन का समापन: गोरखपुर के श्रीकृष्ण को मिला यशवंतराव केलकर युवा पुरस्कार, सीएम ने किया सम्मानित

उत्तराखण्ड, देहरादून
देवभूमि उत्तराखंड में पहली बार आयोजित हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 71वें राष्ट्रीय अधिवेशन का रविवार को समापन हो गया। तीन दिवसीय अधिवेशन के आखिरी दिन स्माइल रोटी बैंक फाउंडेशन के संस्थापक गोरखपुर निवासी श्रीकृष्ण पांडेय आजाद को प्रो. यशवंतराव केलकर युवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।परेड ग्राउंड में बसाए गए भगवान बिरसा मुंडा नगर से आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। अधिवेशन में एबीवीपी की संगठनात्मक संरचना के अनुसार देशभर के 46 प्रांतों और मित्र राष्ट्र नेपाल से पंद्रह सौ से अधिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, श्रीकृष्ण पांडेय आजाद का जीवन कार्य समाज के प्रति समर्पण, संवेदनशीलता और कर्तव्य का एक उज्ज्वल उदाहरण है।राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उत्तराखंड की धरती पर एबीवीपी का र...
उत्तराखंड: 4 दिसंबर से पहाड़ों में हल्की बारिश और बर्फबारी की उम्मीद; मैदानी इलाकों को करना होगा इंतजार

उत्तराखंड: 4 दिसंबर से पहाड़ों में हल्की बारिश और बर्फबारी की उम्मीद; मैदानी इलाकों को करना होगा इंतजार

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर, होम
देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की बेरुखी फिलहाल जारी है, जिससे प्रदेशवासियों को 'सूखी ठंड' का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, मौसम विभाग ने आगामी दिनों में कुछ राहत की उम्मीद जताई है। ​मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक चंदर सिंह तोमर ने बताया कि 4 दिसंबर से 7 दिसंबर के बीच पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, राज्य के मैदानी इलाकों में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। ​ ​4 दिसंबर से उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो सकती है। इसमें मुख्य रूप से उत्तरकाशी, बागेश्वर, चमोली, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग जिले शामिल हैं। ​ क्लाइमेट चेंज का असर: तापमान में असामान्य बढ़ोतरी ​मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, क्लाइमेट चेंज का बड़ा असर देखने को मिल रहा है। जहां मैदानी क्षेत्रों में तापमान सामान्य बना हुआ है, वहीं उच्च ऊंचाई (High Altitude) वाले क्षेत्रों के तापमान...
सीएससी केन्द्रों पर डीएम ने तरेरी नजर; एक और सीएसी सेन्टर पर जिला प्रशासन ने लगाया ताला; किया सील

सीएससी केन्द्रों पर डीएम ने तरेरी नजर; एक और सीएसी सेन्टर पर जिला प्रशासन ने लगाया ताला; किया सील

उत्तराखण्ड, देहरादून
जनसेवा केंद्र पर बिना आवेदकों के हस्ताक्षर के पाए गए दस्तावेज; पूछने पर जानकारी नहीं दे पाए सीएससी में कार्यरत स्टॉफ तहसील परिसर स्थित रमन इन्टरप्राईजेज पर निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमियता केंद्र में विभिन्न सेवाओं हेतु निर्धारित दर से अधिक शुल्क वसूली; अग्रिम आदेशों तक केंद्र संचालन किया बंद उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी के नेतृत्व में जिला प्रशासन की कार्रवाई जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले के सीएससी सेंटर में चल रहा है छापेमारी अभियान निरंतर रहेगा जारी; अनियमितता पाए जाने पर लगेगा ताला देहरादून दिनांक 30 नवंबर 2025, (सू वि), जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर जिला प्रशासन की टीम ने तहसील परिसर अवस्थित रमन एन्टरप्राईजेज, सीएससी सेंटर में औचक निरीक्षण एवं छापेमारी की कार्रवाई की। यह कार्रवाई  उपजिलाधिकारी कुमकुम जोशी  के नेतृत्व में की गई।जिला प्रशासन द्वारा अनियमितता पाए जाने पर सीएससी सेंटर...
वकीलों की हड़ताल का आज 21वां दिन, कामकाज ठप……

वकीलों की हड़ताल का आज 21वां दिन, कामकाज ठप……

उत्तराखण्ड, देहरादून
वकीलों की हड़ताल जारी रहने से अदालत और रजिस्ट्रार कार्यालय में आज भी कामकाज ठप है। अदालत के सामने वकीलों का धरना जारी रहेगा।वकीलों की हड़ताल आज सोमवार को 21वें दिन भी जारी है। बार एसोसिएशन देहरादून ने अदालत के सामने हरिद्वार रोड पर धरना देकर चक्का जाम जारी रखने की घोषणा की है। धरनास्थल पर आगे की रणनीति पर विचार विमर्श भी किया जाएगा।बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने बताया कि उनकी मांगों पर सरकार की ओर से ठोस आश्वासन न मिलने के कारण सांकेतिक चक्का जाम जारी रखने का फैसला किया गया है। चेंबर के लिए भूमि आवंटन और सरकार की ओर से चेंबर निर्माण की मांग के साथ वकीलों ने बीते शनिवार घंटाघर तक मार्च भी निकाला था लेकिन प्रशासन मौन है।...
मिस्टर उत्तराखंड के ग्रैंड फिनाले 18 फाइनलिस्ट ने लिया हिस्सा,

मिस्टर उत्तराखंड के ग्रैंड फिनाले 18 फाइनलिस्ट ने लिया हिस्सा,

उत्तराखण्ड, देहरादून
सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से रविवार को कैंट रोड स्थित सेंट्रियो मॉल के स्काई लाउंज में मिस्टर देहरादून -2025 के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया। 18 फाइनलिस्ट ने अलग-अलग राउंड में रैंप वॉक कर सबका दिल जीत लिया।सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर पूर्व में कराए गए ऑडिशन राउंड में राज्यभर से सौ से अधिक युवाओं ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया था। रविवार को इसका ग्रैंड फिनाले आयोजित हुआ। इस दौरान प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास से भरे अंदाज़ में रैंप वॉक कर जजों के सामने अपने हुनर का परिचय दिया। इस दौरान अलग-अलग डिजाइनर्स की ड्रेसेज पहन उन्होंने स्टाइल दिखाई।सिनमिट कम्युनिकेशंस के डायरेक्टर दलीप सिंधी ने बताया कि मिस्टर उत्तराखंड के चौथे सीज़न का आगाज ऑडिशन के साथ ही हो चुका था। जिसमें पौड़ी, टिहरी, चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ सहित लगभग सभी जिलों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सिनमिट कम्युनिके...