Thursday, July 9News That Matters

देहरादून

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने किया वन्य जीव प्राणी सप्ताह का शुभारंभ

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने किया वन्य जीव प्राणी सप्ताह का शुभारंभ

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून जू में वन्य जीव प्राणी सप्ताह का शुभारंभ करते हुए कहा कि प्रदेश में वन्य जीवों के हमले में होने वाली जनहानि पर मिलने वाली सहायता राशि को बढ़ाकर 10 लाख रुपए किया जाएगा। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वन्यजीव हमारी आस्था, संस्कृति और परंपरा का अभिन्न अंग हैं, हमारे देवी - देवताओं ने भी इनके साथ सह-अस्तित्व का संदेश दिया है। मां दुर्गा का वाहन शेर, गणेश जी का वाहन मूषक, मां सरस्वती का हंस, भगवान कार्तिकेय का मोर, लक्ष्मी जी का उल्लू और देवाधिदेव महादेव के कंठ पर विराजमान नागराज और साथ बैठे नंदी हमारी सनातन संस्कृति में मानव और जीव-जगत के बीच एकात्म भाव के प्रतीक हैं। यही कारण है कि आदिकाल से वन्यजीवों का संरक्षण भारत की जीवन पद्धति का स्वाभाविक हिस्सा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की लगभग 14.77 प्रतिशत भूमि, 6 राष्ट्रीय ...
उत्तराखंड: वन्यजीव सप्ताह के शुभारंभ पर सीएम धामी ने “बाइक रैली” को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया,

उत्तराखंड: वन्यजीव सप्ताह के शुभारंभ पर सीएम धामी ने “बाइक रैली” को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया,

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में वन्यजीव सप्ताह का राज्य में विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने वन विभाग की बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बाइक रैली वन्यजीव संरक्षण के संदेश का प्रचार-प्रसार करते हुए मुख्य स्थलों घण्टाघर, परेड ग्राउंड, सर्वे चौक से होते हुए मालसी जू तक पहुँची। हर वर्ष अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में वन्यजीव सप्ताह मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य वन्यजीवों के संरक्षण तथा उनके प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है। इस वर्ष वन्यजीव सप्ताह की 74वीं थीम “मानव वन्यजीव सह-अस्तित्व“ रखी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वन और वन्यजीव हमारे पारिस्थितिक तंत्र के महत्वपूर्ण अंग हैं जिनके संरक्षण के बिना जीवन संभव नहीं। मानव और वन्यजीव के बीच सह-अस्तित्व ही प्रकृति की स्थिरता और पर्यावरण संरक्षण की कुंजी है। उन्ह...
उत्तराखंड: देवभूमि में धू धू कर जला अहंकारी रावण,

उत्तराखंड: देवभूमि में धू धू कर जला अहंकारी रावण,

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड:  कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले भी खाक, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजयदशमी पर्व के अवसर पर परेड ग्राउंड में आयोजित दशहरा महोत्सव व रावण दहन में प्रतिभाग किया। समस्त प्रदेशवासियो को विजयदशमी की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री धामी ने भगवान श्रीराम से सभी प्रदेशवासियों के लिए स्वस्थ जीवन, उज्ज्वल भविष्य, सुख और समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दशहरे का पर्व न केवल हमारी सांस्कृतिक धरोहर का अमूल्य हिस्सा है बल्कि यह पर्व हमें मानव जीवन में धर्म, सत्य और मर्यादा के महत्व का बोध भी कराता है। यह हमें रावण जैसे अहंकारी और अधर्मी के अंत और भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन के गुणों का स्मरण कराता है। दशहरे का पर्व हमें ये संदेश देता है कि अधर्म, अन्याय और अहंकार चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो, अंततः उसकी हार निश्चित है। र...
उत्तराखंड: सातताल में गांधी जयंती पर स्वच्छता की नई पहल

उत्तराखंड: सातताल में गांधी जयंती पर स्वच्छता की नई पहल

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड:  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी ने लगाया 16 डस्टबिन गांधी जयंती के अवसर पर “स्वच्छ भारत, हरित भारत” के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल के इको क्लब ने सातताल क्षेत्र की जैव विविधता की रक्षा हेतु एक बड़ी पहल की है। विश्वविद्यालय ने आज सातताल मार्ग पर 8 स्थानों पर कुल 16 डस्टबिन स्थापित किए। इस कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वविद्यालय के निदेशक सेवानिवृत्त कर्नल ए.के. नायर द्वारा किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय ने यह संकल्प भी लिया कि इन सभी डस्टबिन की सफाई और रखरखाव की जिम्मेदारी स्वयं विश्वविद्यालय निभाएगा, ताकि सातताल और आसपास के ग्राम पंचायत क्षेत्रों में कूड़ा निस्तारण की समस्या को नियंत्रित और व्यवस्थित किया जा सके। इको क्लब की समन्वयक डॉ. फरहा खान के नेतृत्व में एनएसएस स्वयंसेवक, एनसीसी कैडेट्स और इको वॉरियर्स ने स्वच्छता वॉक और सफाई अभियान का आ...
रामपुर तिराहा शहीदों को मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने दी श्रद्धांजलि

रामपुर तिराहा शहीदों को मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने दी श्रद्धांजलि

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को शहीद स्थल रामपुर तिराहा, मुजफ्फरनगर (उ.प्र.) में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों की पुण्य स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि रामपुर तिराहा शहीद स्थल के री-डेवलपमेंट का मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। संग्रहालय को भव्यता प्रदान करने के लिए कार्य किए जाएंगे।इस स्थल पर एक कैंटीन बनाई जाएगी और उत्तराखण्ड की बसों को ठहरने के लिए स्टॉपेज भी बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2 अक्टूबर 1994 का रामपुर तिराहा गोलीकांड, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन के इतिहास में सबसे क्रूर और गहरे घाव देने वाले काले अध्याय के रूप में अंकित रहेगा। आज भी उस बर्बर गोलीकांड और महिलाओं की अस्मिता पर किए गए अमानवीय अत्याचारों को याद करके प्रत्येक उत्तराखंडी की रूह ...
शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनाएंगे: सीएम धामी ने राज्य आंदोलनकारी शहीदों को दी श्रद्धांजलि

शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनाएंगे: सीएम धामी ने राज्य आंदोलनकारी शहीदों को दी श्रद्धांजलि

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को देहरादून स्थित शहीद स्थल कचहरी परिसर में राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने शहीदों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके अदम्य साहस और बलिदान को नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आन्दोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान से ही उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण संभव हो सका है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आन्दोलनकारियों और शहीदों के परिजनों के कल्याण हेतु निरंतर संकल्पित है तथा उनके हितों और सम्मान की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करती रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीदों के सपनों के अनुरूप एक समृद्ध और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड का निर्माण ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारी और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।...
उत्तराखंड: जेएसडब्लू एमजी मोटर इंडिया ने एसपीवाईएम को कस्टमाईज़्ड हेक्टर एंबुलेंस भेंट की

उत्तराखंड: जेएसडब्लू एमजी मोटर इंडिया ने एसपीवाईएम को कस्टमाईज़्ड हेक्टर एंबुलेंस भेंट की

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड: यह भेंट कार्यक्रम उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री, श्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में आयोजित हुआ। -इस एंबुलैंस को ऋषिकेश में वृद्धों की इमरजेंसी केयर के लिए तैनात किया जाएगा। जेएसडब्लू एमजी मोटर इंडिया ने आज एसपीवाईएम (सोसायटी फॉर प्रमोशन ऑफ यूथ एंड मासेस) को एक विशेष रूप से डिज़ाईन की गई हेक्टर एंबुलेंस भेंट की। इस एंबुलेंस का उपयोग देहरादून जिले में वृद्धों को इमरजेंसी केयर प्रदान करने के लिए किया जाएगा। एसपीवाईएम को सामाजिक कल्याण में 40 सालों से अधिक का अनुभव है। यह संस्था नाजुक वर्ग के लोगों, जैसे वृद्धों, महिलाओं, बच्चों और नशीले पदार्थों से प्रभावित लोगों को सेवाएं देती है। देहरादून में सीएम हाउस पर आयोजित एंबुलेंस भेंट कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, पुष्कर सिंह धामी मौजूद थे। यह कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश...
उत्तराखंड: युवक ने टंकी पर चढ़कर दी कूदने की धमकी, पुलिस ने बचाई जान,

उत्तराखंड: युवक ने टंकी पर चढ़कर दी कूदने की धमकी, पुलिस ने बचाई जान,

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड:  में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पारिवारिक विवाद से परेशान एक युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया और आत्महत्या की धमकी देने लगा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने समझदारी से काम लेते हुए युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। इस घटनाक्रम से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। यह मामला हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र के ग्राम हबीबपुर में सामने आया। ग्राम सराय के प्रधान द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि हबीबपुर गांव में एक युवक पानी की ऊंची टंकी पर चढ़कर कूदने की धमकी दे रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि युवक का अपने परिजनों से पैसों को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद से आहत होकर उसने यह खतरनाक कदम उठाया। मौके पर मौजूद चौकी प्रभारी उप निरीक्षक नीरज रावत ने युवक से संवाद स्थापित कर उसे शांत करने की कोशिश की। उन्होंने युवक को भरोसा दिलाया कि उसकी आर्थिक समस्या का समाधान किया जाएगा। उपन...
उत्तराखंड: पिथौरागढ़-मुनस्यारी, हल्द्वानी-अल्मोड़ा हेली सेवाओ का सीएम धामी ने किया शुभारंभ,

उत्तराखंड: पिथौरागढ़-मुनस्यारी, हल्द्वानी-अल्मोड़ा हेली सेवाओ का सीएम धामी ने किया शुभारंभ,

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को क्षेत्रीय संपर्क योजना (उड़ान योजना) के अंतर्गत पिथौरागढ़-मुनस्यारी-पिथौरागढ़ एवं हल्द्वानी-अल्मोड़ा-हल्द्वानी हवाई सेवाओं का मुख्यमंत्री आवास से वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन हवाई सेवाओं के शुरू होने से राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में आम नागरिकों का आवागमन सुगम होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अल्मोड़ा और मुनस्यारी उत्तराखंड के प्राचीन नगर होने के साथ ही ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण शहर हैं। ये शहर प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक मंदिरों और समृद्ध संस्कृति के लिए देश और दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। हेली सेवा शुरू होने से अब पर्यटक अल्मोड़ा और मुनस्यारी तक और भी आसानी से पहुँच सकेंगे। इन सेवाओं से हल्द्वानी से अल्मोड़ा पहुँचने का समय 3 से 4 घंटे से घटकर महज़ कुछ मिनटों का रह जाएगा। हेली सेवा...
उत्तराखंड: महिला अस्पताल में शर्मनाक लापरवाही, वेटिंग वार्ड में हुआ प्रसव, डॉक्टर की सेवाएं खत्म,

उत्तराखंड: महिला अस्पताल में शर्मनाक लापरवाही, वेटिंग वार्ड में हुआ प्रसव, डॉक्टर की सेवाएं खत्म,

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड:  तीर्थनगरी हरिद्वार के जिला महिला अस्पताल में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। प्रसव के लिए सोमवार की रात जिला महिला अस्पताल पहुंची गर्भवती महिला को महिला चिकित्सक ने भर्ती यह कहते हुए मना कर दिया कि अभी प्रसव में समय हैं। लेकिन प्रसूता प्रसव पीड़ा से तड़फती रही, महिला के परिजनों द्वारा बार-बार महिला चिकित्सक और स्टॉफ के आगे गर्भवती महिला को भर्ती करने के लिए गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन चिकित्सक व स्टॉफ का दिल नही पसीजा और संवेदनहीन बना देखता रहा। अस्पताल में गर्भवती महिला ने कुछ घंटो बाद फर्श पर प्रसव पीडा से तड़फते हुए बच्ची को जन्म दे दिया। जिसकी जानकारी लगते ही अस्पताल स्टॉफ में हड़कम्प मच गया और अनन-फनन में स्टॉफ ने महिला को भर्ती कर लिया। मामला सीएमओ तक पहुंचने पर घटना के सम्बंध में प्रभारी पीएमएस द्वारा पूरे प्रकरण के लिए चिकित्सकों की चार सदस्य टीम गठित की...