उत्तराखंड : बिल्डर दीपक मित्तल के घर ईडी ने चस्पा किया नोटिस, फ्लैट खरीदारों के 45 करोड़ रुपये लेकर पत्नी संग है फरार
उत्तराखंड : बिल्डर दीपक मित्तल के घर ईडी ने चस्पा किया नोटिस, फ्लैट खरीदारों के 45 करोड़ रुपये लेकर पत्नी संग है फरार
पुष्पांजलि इंफ्राटेक के निदेशक दीपक मित्तल और उसकी पत्नी राखी मित्तल फ्लैट खरीदारों के 45 करोड़ रुपये लेकर फरार हैं। इस मामले में जहां पुलिस ने नौ मुकदमे दर्ज किए हैं, वहीं एसटीएफ और ईडी ने भी अपनी-अपनी तरफ से कार्रवाई की है। हालांकि, तीन जांच एजेंसियों के पीछे लगने के बाद भी बिल्डर दंपती फरार हैं।
स्पेशल जज पीएमएलए (प्रिवेंशन आफ मनी लांड्रिंग एक्ट) ने दीपक मित्तल और उसकी पत्नी राखी मित्तल को चार मई 2024 को कोर्ट में तलब किया है। इस क्रम में ईडी ने मित्तल के आवास पर नोटिस चस्पा किया और मुनादी कराई।
ईडी की टीम बुधवार को दीपक मित्तल के हरिद्वार स्थित देवपुरा पहुंची और मित्तल दंपती के घर के बाहर ढोल बजाकर कोर्ट के आदेश की मुनादी कराई। साथ ही कोर्ट का नोटिस भी चस्पा कर द...








