Thursday, February 26News That Matters

राष्ट्रीय

टनकपुर में संस्कृति और समरसता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने लिया खिचड़ी प्रसाद,माघ खिचड़ी भोज में मुख्यमंत्री धामी, खड़ी होली की धुनों पर झूम उठा टनकपुर

टनकपुर में संस्कृति और समरसता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने लिया खिचड़ी प्रसाद,माघ खिचड़ी भोज में मुख्यमंत्री धामी, खड़ी होली की धुनों पर झूम उठा टनकपुर

राष्ट्रीय
टनकपुर स्थित शारदा घाट में आयोजित पारंपरिक माघ खिचड़ी भोज कार्यक्रम में मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सहभाग कर प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति से जुड़ाव का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं को स्वयं प्रसाद वितरित किया तथा स्थानीय नागरिकों के साथ बैठकर माघ खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्थानीय महिलाओं के साथ कुमाऊँ की प्राचीन लोक परंपरा “खड़ी होली” में भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में घेरा बनाकर खड़े होकर कुमाऊँनी लोकगीत गाए, जिनमें मुख्यमंत्री ने भी स्वर मिलाया। ढोल-दमाऊँ और लोकधुनों की मधुर लय पर पूरा वातावरण भक्ति, उल्लास और सांस्कृतिक गौरव से ओतप्रोत हो उठा। टनकपुर की गलियों में गूंजती खड़ी होली ने कुमाऊँ की जीवंत लोक परंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि माघ मास श्रद्धा, सादगी, संयम और समरसता ...
शहीद हवलदार गजेंद्र सिंह गढ़िया को नम आंखों से अंतिम विदाई: सरयू-खीरगंगा संगम पर सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

शहीद हवलदार गजेंद्र सिंह गढ़िया को नम आंखों से अंतिम विदाई: सरयू-खीरगंगा संगम पर सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

राष्ट्रीय
बागेश्वर। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों से लोहा लेते हुए वीरगति को प्राप्त हुए स्पेशल फोर्सेज के जांबाज हवलदार गजेंद्र सिंह गढ़िया आज पंचतत्व में विलीन हो गए। उनके पैतृक जनपद बागेश्वर में आज गम और गर्व का मिला-जुला माहौल देखने को मिला। शहीद के अंतिम दर्शनों के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा, जहां 'भारत माता की जय' और 'गजेंद्र सिंह अमर रहें' के नारों से पूरा आसमान गूंज उठा। ​शहीद जवान का पार्थिव शरीर आज विशेष सैन्य हेलीकॉप्टर के माध्यम से कपकोट लाया गया। जैसे ही पीजी कॉलेज ग्राउंड में हेलीकॉप्टर उतरा, वहां मौजूद हजारों लोगों की आंखें नम हो गईं। पीजी कॉलेज ग्राउंड में स्थानीय प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और आम जनता ने शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। ​​शहीद का अंतिम संस्कार सरयू और खीरगंगा के पवित्र संगम पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया। सेना की...
परफ्यूम बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, सिलिंडरों के धमाके की आवाज से गूंजा सेलाकुई

परफ्यूम बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, सिलिंडरों के धमाके की आवाज से गूंजा सेलाकुई

राष्ट्रीय
औद्योगिक क्षेत्र में अकबर कॉलोनी के पास स्थित श्री बालाजी इंस्डट्रीज की फैक्टरी में रविवार को भीषण आग लग गई। एक के बाद एक सिलिंडर फटने से धमाके होने लगे। घटना में दो कर्मचारी मामूली तौर पर झुलसे हैं। अग्निशमनकर्मियों ने करीब पांच घंटे 10 मिनट की कड़ी मशक्कत और सेलाकुई के साथ देहरादून, ऋषिकेश, विकासनगर व हरिद्वार से मंगवाए गए 14 अग्निशमन वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया। पुलिस को दोपहर करीब 1.50 बजे फरफ्यूम बनाने वाली बालाजी इंस्डट्रीज की फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली। थाना प्रभारी पीडी भट्टी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। तब तक फैक्टरी में मौजूद 10-12 कर्मचारी भागकर बाहर आ चुके थे। दो कर्मचारी मामूली तौर पर झुलसे थे। सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। अगलगी के बीच फैक्टरी में लगातार सिलिंडर के धमाके हो रहे थे। आग की बड़ी-बड़ी लपटें बगल में स्थित सीट कवर बनाने ...

बल्लूपुर-पांवटा हाईवे पर कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, टिकरधार में पिकअप खाई में गिरी—दोनों हादसों से क्षेत्र में हड़कंप

राष्ट्रीय
बल्लूपुर-पांवटा हाईवे पर कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, टिकरधार में पिकअप खाई में गिरी—दोनों हादसों से क्षेत्र में हड़कंप देहरादून/विकासनगर। बल्लूपुर–पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को महाराजा होटल के समीप एक कार की टक्कर से हिमाचल प्रदेश के कुल्लू निवासी 68 वर्षीय सलगी राम पुत्र शोभाराम की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, हादसे में शामिल कार को चौकी में खड़ा कर जांच शुरू कर दी गई है। भोजन के बाद सड़क पार करते समय हुआ हादसा   जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश से आए दस लोग महाराजा होटल में भोजन करने के बाद सड़क पार कर अपने वाहनों की ओर जा रहे थे। उसी दौरान देहरादून से आ रही तेज रफ्तार कार ने सलगी राम को जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को तुरंत स्वामी विवेकानंद अस्पताल, धर्मावाला ...
विकासखंड डोईवाला  के दूरस्थ इठारना में सरकार जनता के द्वार; डीएम ने सुनी जन समस्याएं; अधिकतर समस्याओं का निस्तारण

विकासखंड डोईवाला के दूरस्थ इठारना में सरकार जनता के द्वार; डीएम ने सुनी जन समस्याएं; अधिकतर समस्याओं का निस्तारण

उत्तराखण्ड, राष्ट्रीय
दूरस्थ क्षेत्र के अंतिम छोर पर निवासरत बुजुर्ग महिला बच्चे; सरकार, जिला प्रशासन के लिए प्रथम: डीएम35 से अधिक विभागों ने स्टॉल लगाकर जनमानस की समस्या का किया निस्तारण; लाभार्थियों से मौके पर ही भरवाये योजनाओ के फॉर्मग्राम पंचायत रानीपोखरी को कूड़ा निस्तारण हेतु वाहन की मौके पर ही स्वीकृत; मृत पशु के शव निस्तारण हेतु भूमि चिन्हित करने को राजस्व विभाग को निर्देशग्राम पंचायत गदुल में लगेगा आधार एवं श्रम कार्ड बनाने हेतु कैंप; डीएम ने दिए निर्देश50 आधार कार्ड; 64 छात्र-छात्राओं की रोजगार हेतु काउंसलिंग; 2 जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र; 2 दिव्यांग प्रमाण पत्र; 33 आयुष्मान कार्ड; 180 से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच; नई गैस कनेक्शन है तो 11 आवेदन फार्म; राशन कार्ड हेतु 6 आवेदन; 2 महालक्ष्मी 10 किशोरी किट वितरित; 3 लाभार्थियों को कृषि उपकरण 1.65 लाख अनुदान राशि वितरित; 3 लाभार्थियों को मौके पर ही पेंशन; ...
मुकेश अंबानी की नज़र 31 हजार करोड़ के हाई-ग्रोथ मार्केट पर—इंडस्ट्री में मची हलचल, कंपनियों में बढ़ी टक्कर की आशंका

मुकेश अंबानी की नज़र 31 हजार करोड़ के हाई-ग्रोथ मार्केट पर—इंडस्ट्री में मची हलचल, कंपनियों में बढ़ी टक्कर की आशंका

राष्ट्रीय
मुकेश अंबानी की नज़र 31 हजार करोड़ के हाई-ग्रोथ मार्केट पर—इंडस्ट्री में मची हलचल, कंपनियों में बढ़ी टक्कर की आशंका रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन मुकेश अंबानी एक बार फिर नए बाज़ार में बड़ी एंट्री की तैयारी में हैं। करीब 31 हजार करोड़ रुपये के तेजी से बढ़ते सेक्टर पर उनकी नज़र बताई जा रही है, जिसके बाद उद्योग जगत में हलचल तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि यह क्षेत्र आने वाले वर्षों में दो से तीन गुना तक विस्तार कर सकता है, और रिलायंस की संभावित एंट्री से वर्तमान खिलाड़ियों में रणनीति बदलने की दबाव बढ़ गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि रिलायंस की पूंजी ताकत, तकनीकी संसाधन और आक्रामक विस्तार नीति इस बाजार की तस्वीर बदल सकती है। वहीं स्थापित कंपनियाँ अब अपनी हिस्सेदारी बचाने के लिए नई योजनाओं और निवेश मॉडल पर विचार कर रही हैं। कुल मिलाकर, अंबानी के कदम से इस सेक्टर में एक नया प्रतिस्पर्धी ...
बिग ब्रेकिंग: राष्ट्रपति मुर्मू ने किए माँ नयना देवी और बाबा नीम करौरी धाम के दर्शन, राजभवन के मुख्य द्वार का किया शिलान्यास

बिग ब्रेकिंग: राष्ट्रपति मुर्मू ने किए माँ नयना देवी और बाबा नीम करौरी धाम के दर्शन, राजभवन के मुख्य द्वार का किया शिलान्यास

राष्ट्रीय
बिग ब्रेकिंग: राष्ट्रपति मुर्मू ने किए माँ नयना देवी और बाबा नीम करौरी धाम के दर्शन, राजभवन के मुख्य द्वार का किया शिलान्यास नैनीताल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने उत्तराखंड प्रवास के दौरान आज नैनीताल पहुंचीं, जहां उन्होंने माँ नयना देवी मंदिर और बाबा नीम करौरी महाराज के कैंची धाम में विधिवत दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। दर्शन के बाद राष्ट्रपति मुर्मू ने राजभवन के मुख्य द्वार का शिलान्यास किया और अधिकारियों से राज्य के विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा की। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। सुरक्षा एजेंसियों की कड़ी निगरानी के बीच श्रद्धालुओं ने भी दर्शन किए और राष्ट्रपति के आगमन पर खुशी जाहिर की। राष्ट्रपति के इस धार्मिक और विकासात्मक दौरे को उत्तराखंड के ल...
आज से लागू: आधार से बैंकिंग तक 7 बड़े नियम बदलेंगे, आपकी जेब पर सीधा असर!

आज से लागू: आधार से बैंकिंग तक 7 बड़े नियम बदलेंगे, आपकी जेब पर सीधा असर!

राष्ट्रीय
आज से लागू: आधार से बैंकिंग तक 7 बड़े नियम बदलेंगे, आपकी जेब पर सीधा असर! 1 नवंबर से देशभर में कई अहम नियमों में बदलाव लागू हो गए हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। ये बदलाव आधार अपडेट से लेकर बैंकिंग, पेंशन और डिजिटल पेमेंट तक कई क्षेत्रों से जुड़े हैं। UIDAI ने अब आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर जैसी जानकारियां पूरी तरह ऑनलाइन अपडेट करने की सुविधा दी है। इसके साथ ही नई फीस व्यवस्था लागू की गई है—नाम या पता अपडेट कराने पर 75 रुपये और बायोमेट्रिक अपडेट पर 125 रुपये लगेंगे। बैंकों के लिए भी नियम बदले हैं। अब ग्राहक अपने खाते या लॉकर में अधिकतम चार नामांकित व्यक्ति (नॉमिनी) जोड़ सकते हैं और हर व्यक्ति का हिस्सा स्पष्ट रूप से तय कर सकते हैं। वहीं, पेंशनभोगियों को इस महीने के भीतर अपना ‘लाइफ सर्टिफिकेट’ जमा कराना जरूरी होगा, ताकि पेंशन में कोई रुकावट न आए। G...
उत्तराखंड: उत्तराखंड के विकास पुरुष जननायक एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. पं. नारायण दत्त तिवारी की  100 वीं जयंती एवं 7वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया

उत्तराखंड: उत्तराखंड के विकास पुरुष जननायक एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. पं. नारायण दत्त तिवारी की 100 वीं जयंती एवं 7वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया

राष्ट्रीय
स्वराज आश्रम, हल्द्वानी में हल्द्वानी महानगर कांग्रेस द्वारा उत्तराखंड के विकास पुरुष, जननायक एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. पं. नारायण दत्त तिवारी जी की 100वीं जयंती एवं 7वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने पं. तिवारी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि पं. नारायण दत्त तिवारी ने उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश दोनों राज्यों के सर्वांगीण विकास के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उनके आदर्श और मार्गदर्शन आज भी हमें सामाजिक, राजनीतिक और नैतिक मूल्यों पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उनका योगदान भारत के विकास में अमूल्य रहा है। जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि पं. नारायण दत्त तिवारी जी केवल एक नेता नहीं, बल्कि जनता के सच्चे...