Monday, April 6News That Matters

राष्ट्रीय

रोमानिया और पोलैंड की बसें हर घंटे में भारतीयों को यूक्रेन से निकाल रही हैं |

रोमानिया और पोलैंड की बसें हर घंटे में भारतीयों को यूक्रेन से निकाल रही हैं |

उत्तराखण्ड, राष्ट्रीय
रोमानिया और पोलैंड की बसें हर घंटे में भारतीयों को यूक्रेन से निकाल रही हैं | बुखारेस्ट पहुंचे दून के छात्रों ने बताया- एयरपोर्ट के पास बने शेल्टर में दी गई शरण। राजधानी कीव समेत यूक्रेन के कई शहरों में फंसे छात्र छात्राओं को निकालने को लेकर भारतीय दूतावास की कवायद तेज। रूस और यूक्रेन के बीच पिछले एक सप्ताह से जारी, भारी जंग के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ओर से परमाणु हमले की धमकी के बाद यूक्रेन की राजधानी समेत तमाम शहरों में फंसे भारतीय छात्र छात्राओं और नागरिकों को निकालने के लिए केंद्र सरकार के साथ ही पोलैंड और रोमानिया में भारतीय दूतावासों के अधिकारियों ने कवायद तेज कर दी है। तकरीबन हर घंटे दूतावास की बसें तिरंगा लगाकर भारतीयों को पोलैंड और रोमानिया पहुंचा रही हैं जहां से उनकी स्वदेश वापसी के इंतजाम किए जा रहे हैं। तब तक भारतीयों के रहने खाने का इंतजाम भी एयरपोर्ट के नजद...
यूक्रेन : भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी- ‘हर हाल में आज ही छोड़ दें कीव’

यूक्रेन : भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी- ‘हर हाल में आज ही छोड़ दें कीव’

राष्ट्रीय
यूक्रेन : भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी- 'हर हाल में आज ही छोड़ दें कीव' रूस के यूक्रेन पर हमले का आज छठा दिन है. यूक्रेन पर रूस लगातार बम बरसा रहा है, मिसाइलें दाग रहा है. इसके अलावा रूस के टैंक भी लगातार आगे बढ़ रहे हैं. इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने दुनियाभर में रूस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है. जेलेंस्की ने कहा कि दुनियाभर के एयरपोर्ट और बंदरगाहों पर रूसी हवाई जहाजों और जलपोतों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगना चाहिए. वहीं भारत ने विवाद को बातचीत से हल करने की अपील की है. ऑपरेशन गंगा में शामिल होगी भारतीय वायु सेना यूक्रेन में ऑपरेशन गंगा के तहत चल रहे निकासी प्रयासों को बढ़ाने के लिए पीएम मोदी ने भारतीय वायु सेना से अभियान में शामिल होने का आह्वान किया है. वायु सेना की मदद से कम समय में अधिक लोगों को निकाला जा सकेगा. साथ ही साथ, भारत से भेजी जा रही राहत सामग्री...
विदेश मंत्री व्यापक स्तर पर सभी पक्षों से कर रहे हैं संवाद  |

विदेश मंत्री व्यापक स्तर पर सभी पक्षों से कर रहे हैं संवाद |

देश-विदेश, राष्ट्रीय
विदेश मंत्री व्यापक स्तर पर सभी पक्षों से कर रहे हैं संवाद | भारत के विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने रविवार को यूक्रेन संकट से उपजे मानवीय संकट पर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा था कि भारत के पास वो सारी वजह हैं, जिनसे यूक्रेन संघर्ष के समाधान में अपना योगदान दे. श्रृंगला ने कहा कि भारत दोनों पक्षों के बीच संवाद में भरोसा करता है. भारतीय विदेश सचिव ने मीडिया के सवालों पर कहा, ''हम सभी पक्षों से संपर्क में हैं. हमारे प्रधानमंत्री ने रूस और यूक्रेन दोनों के राष्ट्रपतियों से बात की है. विदेश मंत्री बहुत ही व्यापक स्तर पर सभी पक्षों से संवाद कर रहे हैं. हमवह देश हैं, जिसका हित सीधा इस क्षेत्र से जुड़ा है. इस इलाक़े में हमारे दोस्त हैं.'' रविवार को भारत ने पहली बार कहा है कि अंतरराष्ट्रीय नियमों, क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता का पालन होना चाहिए. यह बात संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्था...
यूक्रेन से अपने घर लौटी आयुषी ने बताया-हमारे साथ तिरंगा था इसलिए पहुंच गए सुऱक्षित घर |

यूक्रेन से अपने घर लौटी आयुषी ने बताया-हमारे साथ तिरंगा था इसलिए पहुंच गए सुऱक्षित घर |

उत्तराखण्ड, राष्ट्रीय
यूक्रेन से अपने घर लौटी आयुषी ने बताया-हमारे साथ तिरंगा था इसलिए पहुंच गए सुऱक्षित घर | यूक्रेन से लौटी सुऱक्षित आयुषी ने बताया कि 24 फरवरी को करीब 300 किमी की दूरी पर बम धमाकों की सूचना मिलने लगी। दिल दहलना शुरू हो गया। इस दौरान परिजनों से फोन पर लगातार संपर्क होता रहा। आवास विकास निवासी आयुषी राय यूक्रेन से सकुशल अपने परिजनों के पास पहुंच गई हैं। परिजनों से मिलने के बाद वह यूक्रेन की घटना को भूल नहीं पा रही है। आयुषी ने बताया कि वह यूक्रेन से एबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। वह यूक्रेन में बुकोविनियन स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी की छात्रा है। आयुषी ने बताया कि यूक्रेन में वह रोजाना न्यूज चैनल और सोशल मीडिया पर सुनती और पढ़ती थीं कि रूस और यूक्रेन की लड़ाई होने वाली है, लेकिन उन्होंने यह कभी नहीं सोचा कि यह लड़ाई इतनी जल्दी होगी। कहा कि यूक्रेन से आनी वाली भारतीय बसों में तिरंगे लगे थे। इ...
RTI में बड़ा खुलासा , सोनिया गाँधी ने भरा घर का किराया, चंदा इकट्ठा करेगी  BJP |

RTI में बड़ा खुलासा , सोनिया गाँधी ने भरा घर का किराया, चंदा इकट्ठा करेगी BJP |

राष्ट्रीय
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के बंगले का किराया आखिरी बार साल 2020 में चुकाया गया था. बीजेपी नेता ने किराया चुकाने में सोनिया गांधी की मदद करने की बात कही है | नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ का किराया कई साल से नहीं चुकाया गया है. इसके अलावा कांग्रेस ने अपने मुख्यालय समेत कई बिल्डिंगों का किराया भी नहीं चुकाया है. इसका खुलासा एक आरटीआई में हुआ है. इस बीच बीजेपी ने सोनिया गांधी के आवास और अन्य बिल्डिंगों के कांग्रेस की तरफ से लंबित किराए को चुकाने के लिए चंदा इकट्ठा करने का फैसला किया है | केंद्रीय शहरी विकास व आवास मंत्रालय ने आरटीआई कार्यकर्ता सुजित पटेल की अर्जी के जवाब में कहा कि कांग्रेस के कई नेता सरकारी बिल्डिंगों का किराया नहीं चुका रहे हैं. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ, 24 अकबर रोड स्थित- कांग्रेस मुख्यालय औ...
पीएम मोदी ने अरुणाचल प्रदेश में बर्फीले तूफान से सात जवानों की मौत पर जताया शोक |

पीएम मोदी ने अरुणाचल प्रदेश में बर्फीले तूफान से सात जवानों की मौत पर जताया शोक |

राष्ट्रीय
पीएम मोदी ने अरुणाचल प्रदेश में बर्फीले तूफान से सात जवानों की मौत पर जताया शोक | सात जवानों की जान चली गई है। सात जवानों की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी समेत तमाम नेताओं ने दुख जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, अरुणाचल प्रदेश में हिमस्खलन के कारण अपनी जान गंवाने वाले भारतीय सेना के जवानों के निधन पर शोक व्यक्त करता हूं और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जाहिर करता हूं। देश के लिए उनकी अनुकरणीय सेवा को कभी नहीं भूला जा सकेगा। उत्तराँचल क्राइम न्यूज़ के ;लिए दिल्ली से ब्यूरो रिपोर्ट |...
देश में शोक की लहर नहीं रही लता मंगेशकर।

देश में शोक की लहर नहीं रही लता मंगेशकर।

मनोरंजन, राष्ट्रीय
देश में शोक की लहर नहीं रही लता मंगेशकर। नई दिल्ली. स्वरसाम्राज्ञी लता मंगेशकर का रविवार को कोविड-19 से जूझते हुए निधन हो गया है. वह 92 वर्ष की थीं. अपनी गायकी से देश-दुनिया में मशहूर लता मंगेशकर मूल रूप से गोवा के पोंडा तालुक के मंगेशी गांव की रहने वाली थीं. बताया जाता है कि 19वीं सदी में उनका परिवार गोवा से इंदौर शिफ्ट हो गया था. कोंकण मराठी परिवार से ताल्लुक रखने वाली लता मंगेशकर का गुजरात से विशेष लगाव था. दरअसल उनकी मां एक गुजराती थीं. दीनानाथ मंगेशकर की दूसरी पत्नी थीं लता मंगेशकर की मां लता मंगेशकर की मां शेवंती एक गुजराती महिला थीं. शेवंती लता के पिता दीनानाथ मंगेशकर की दूसरी पत्नी थीं. दीनानाथ मंगेशकर की पहली शादी भी शेवंती की बड़ी बहन नर्मदा से हुई थी जिनका निधन हो गया था. शेवंती से शादी के बाद उनका नाम सुधामति कर दिया गया था. 1995 में आई किताब में खुद लता दी बताई थी आध...
पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा इसलिए भी खास है क्‍यों कि उनकी यात्रा एयर इंडिया वन के बी-777 से हुई

पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा इसलिए भी खास है क्‍यों कि उनकी यात्रा एयर इंडिया वन के बी-777 से हुई

राष्ट्रीय
नई दिल्‍ली, एक बार फ‍िर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शाही सवारी 'एयर इंड‍िया वन' सुर्खियों में है। आजादी के बाद यह पहला मौका है, जब देश के किसी प्रधानमंत्री ने सीधे अमेरिका के लिए उड़ान भरी है। यात्रा के दौर उनके विमान ने किसी अन्‍य देश में लैंडिंग नहीं की। इसके पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बांग्‍लादेश यात्रा के साथ एयर इंडिया वन का विमान बी-777 भी सुर्खियों में था। कोरोना काल की शुरुआत के बाद प्रधानमंत्री की यह पहली विदेश यात्रा थी। दूसरी बार पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा इसलिए भी खास है क्‍यों कि उनकी यह यात्रा 'एयर इंडिया वन' के बी-777 से हुई है। आखिर क्‍या है बी-777 विमान की खासियत। क्‍यों है यह विमान सुर्खियों में। टूट गई ये परंपरा अमेरिका के बेहद अहम दौरे पर गए मोदी ने इस यात्रा के जरिए दशकों से चली आ रही परंपरा को भी तोड़...
बेंगलुरु में एक पटाखों की स्टोरेज सुविधा में आग लगने से बड़ा हादसा, दो लोगों की मौत और तीन घायल

बेंगलुरु में एक पटाखों की स्टोरेज सुविधा में आग लगने से बड़ा हादसा, दो लोगों की मौत और तीन घायल

राष्ट्रीय
बेंगलुरु, बेंगलुरु में एक पटाखों की स्टोरेज सुविधा में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया है, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए हैं। यह घटना गुरुवार को बेंगलुरु के न्यू थारागुपेट इलाके में हुई है। डीएसपी हरीश पांडेय ने बताया कि इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है और तीन अन्य लोग घायल हो गए हैं।
किसान संगठन ने कहा- 27 सितंबर को भारत बंद शांतिपूर्ण होगा, जानें क्या रहेगा खुला-क्या रहेगा बंद

किसान संगठन ने कहा- 27 सितंबर को भारत बंद शांतिपूर्ण होगा, जानें क्या रहेगा खुला-क्या रहेगा बंद

राष्ट्रीय
नई दिल्ली,  देशभर में एक बार फिर से किसानों का भारत बंद होने जा रहा है। 27 सितंबर को देशभर के किसानों ने भारत बंद का ऐलान किया है। किसानों का ये भारत बंद नए कृषि कानूनों के विरोध में है। तीनों नए कृषि कानूनों को पारित हुए एक साल से ऊपर हो गया है। किसान इन कानूनों के खिलाफ दिल्ली से सटी सीमाओं पर करीब एक साल से प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली की सीमाओं पर देशभर के किसानों ने डेरा डाल रखा है। वहीं, देश के अलग-अलग राज्यों में भी किसान जगह-जगह विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा ने 27 सितंबर को देशभर में भारत बंद का ऐलान किया है। संयुक्त किसान मोर्चा के अलावा कई और किसान संगठन भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे। किसान संगठन ने कहा कि भारत बंद शांतिपूर्ण होगा। कितने बजे से कितने बजे तक रहेगा भारत बंद ? 27 सितंबर को भारत बंद सुबह छह बजे से शुरू होगा और यह शाम चार बजे तक जारी रहेगा। ...