Monday, April 6News That Matters

राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बर्थ-डे अपने ढ़ंग से मनाया, गंगा में 71 हजार मछलियों को छोड़ा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बर्थ-डे अपने ढ़ंग से मनाया, गंगा में 71 हजार मछलियों को छोड़ा

राष्ट्रीय
पटना, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 71 साल के हो गए हैं। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी  सेवा और समर्पण अभियान तो बिहार सरकार कोरोनावायरस टीकाकरण का महाअभियान आयोजित कर रही है। ऐसे में भला पार्टी के नेता-कार्यकर्ता और समर्थक अपने तरीके से बर्थ-डे क्‍यों नहीं मनाएं? पीएम मोदी के बर्थ-डे के अवसर पर दरभंगा में मछुआरा समुदाय ने 71 नावों पर 71 केक काटे। उधर, विकासशील इनसान पार्टी के अध्‍यक्ष मुकेश सहनी ने गंगा नदी में 71 हजार मछलियों को दोड़ा। कई मंत्रियों व नेताओं ने पूजा व चादरपोशी की। कई जगह विविध आयोजन किए गए। दरभंगा में 71 नावों पर काटे 71 केक दरभंगा में मछुआरा समुदाय के लोगों ने पीएम मोदी का बर्थ-डे पानी में नावों पर मनाया। कार्यक्रम का आयोजन बीजेपी विधान पार्षद अर्जुन सहनी व सेवा और समर्पण अभियान के प्रदेश संयोजक व दरभंगा के बीजेपी विधायक संजय सरावगी ने दरभंगा के हराही पोख...
सोने=चांदी के भाव में बढ़ोतरी, जाने क्या है रेट

सोने=चांदी के भाव में बढ़ोतरी, जाने क्या है रेट

राष्ट्रीय
नई दिल्‍ली, शुक्रवार को चढ़ गए। MCX पर अक्‍टूबर डिलीवरी का सोना 30 रुपए प्रति 10 ग्राम बढ़कर 46128 रुपए बोला गया। गुरुवार को रेट 46273 रुपए प्रति 10 ग्राम था। वहीं दिसंबर डिलीवरी का सोना 46295 रुपए प्रति 10 ग्राम बोला गया। यह कल के 46273 रुपए प्रति 10 ग्राम के बंद से 22 रुपए ऊपर है। कमोडिटी बाजार में दिसंबर डिलीवरी की चांदी का रेट 61192 रुपए प्रति किलो चल रहा है। यह कल के 61077 रुपए प्रति किलो के बंद से 115 रुपए ऊपर है। बाजार विश्लेषकों ने गुरुवार को सोना वायदा कीमतों में गिरावट आने का कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने बताया। वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में सोने की कीमत 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,786 डॉलर प्रति औंस रह गई। उधर, दिल्‍ली सराफा बाजार में अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट और रुपये के मूल्य में सुधार का असर पड़ा ...
आतंकवाद के शिकार कश्मीरी पंडितों की याद में स्मारक की नींव रखी गयी

आतंकवाद के शिकार कश्मीरी पंडितों की याद में स्मारक की नींव रखी गयी

राष्ट्रीय
जम्मू, कश्मीर में पिछले तीन दशकों में आतंकवादी हमलों में मारे गए कश्मीरी पंडितों की याद में जम्मू तवी नदी के किनारे बड़ा बलिदान स्मारक बनाने की कार्रवाई शुरू हो गई है। यह स्मारक प्रदेश में समाज द्वारा बनाए जाने वाला सबसे बड़ा स्मारक होगा। शहर में सेना द्वारा बनाए गए बलिदान स्तंभ की तर्ज पर शहीद कश्मीरी पंडित शहीदों की याद में बनने वाले इस स्मारक पर उन सभी कश्मीरी पंडितों के नाम लिखे जाएंगे जिन्होंने आतंकवादी हमलों में जान दी। जम्मू के थलवाल में तवी नदी के किनारे भलवाल इलाके में माता भद्रकाली ट्रस्ट ने बलिदान स्मारक बनाने के लिए नींव पत्थर रखने के साथ ही निमार्ण कार्य शुरू हो गया है। बलिदान स्मारक के लिए ली गई तीन एकड़ जमीन में एक म्यूजियम और लाइब्रेरी ही बनाई जाएगी। इनमें कश्मीरी पंडितों के पुराने धार्मिक ग्रंथ, किताबें, पेंटिंग व अन्य विरासत संबंधित साजो सामान भी सहेज कर रखा जाएगा। ट्रस...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में दो रक्षा कार्यालय परिसरों का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में दो रक्षा कार्यालय परिसरों का किया उद्घाटन

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दो रक्षा कार्यालय परिसरों का उद्घाटन किया। ये रक्षा कार्यालय परिसर दिल्ली के कस्तूरा गांधी मार्ग और अफ्रीका एवेन्यू में हैं। इस मौके पर पीएम मोदी ने सेंट्रल विस्टा की वेसाइट भी लांच की। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा, ये नए रक्षा कार्यालय परिसर अब हमारी सेनाओं के लिए सभी आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर कामकाजी परिस्थितियों में काम करना संभव बनाएंगे। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, 'पिछली इमारतें जर्जर अवस्था में थीं, जिस वजह से हमारे अधिकारियों की काम करने की स्थिति प्रभावित हुई। जगह का अच्छी तरह से उपयोग नहीं हो सका। यही कारण है कि ये परिसर बनाए गए हैं। 7000 हजार से ज्यादा लोग यहां अच्छी तरह से काम कर सकते हैं।' उद्घाटन से पहले चीफ आफ डिफेंस स्टाफ जनरल विपिन रावत ने पूजा की। इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य ...
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा- दिल्ली ने पराली का हल ढूंढ लिया, 39 गांवों में किया गया लागू

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा- दिल्ली ने पराली का हल ढूंढ लिया, 39 गांवों में किया गया लागू

राष्ट्रीय
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली ने पराली का हल ढूंढ लिया है। इसका हल बायोडिकम्पोजर से मिला है। दिल्ली सरकार ने बायोडिकम्पोजर को प्रभावी ढंग से लागू किया है। दिल्ली के 39 गांवों में इसे लागू किया है। इससे किसान भी खुश हैं। यह एक अलग तरह की प्रक्रिया है, इसके तहत धान की फसल काट लेने के बाद जो पराली बचती है इसे रसायन द्वारा खेत में ही गला दिया जाता है। यह ऐसा रसायन है जो खेत को नुकसान नही पहुंचाता है। केंद्र सरकार की एक एजेंसी ने भी इसे ठीक पाया है। इस एजेंसी ने गांव गांव जाकर किसानों से बात की है। पहले औद्योगिक कार्बन बढ़ रहा था, जो अब कम हुआ है। मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। लगभग आधे किसानों ने माना है कि इसके उपयोग से पैदावार बढ़ी है। हम पड़ोसी राज्यों के किसानों से अपील करते हैं कि वे भी इसे लागू करें। केंद्र सरकार भी इस बारे कदम उठाए। ये रिपोर्ट लेकर हम जल्द ह...
सीएम योगी आज अलीगढ़ में,14 सितम्‍बर को पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों का लेंगे जायजा

सीएम योगी आज अलीगढ़ में,14 सितम्‍बर को पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों का लेंगे जायजा

राष्ट्रीय
अलीगढ़, सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को पिछले एक महीने में चौथी बार अलीगढ़ आए हैं।  दोपहर में वे हेलीकाप्‍टर से लोधा के मूसेपुर में पहुंचे। उसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर मंच की व्यवस्थाओं को परखा। अफसरों को दिए बेहतर तैयारियों के निर्देश  सीएम ने एक महीने में ही चौथी बार अलीगढ़ आकर एक नया रिकार्ड बना दिया है। काफी सालों से तो पूरे कार्यकाल में ही कोई सीएम पांच-छह बार ही पाता है। सीएम ने बनाया रिकार्ड, एक महीने में चौथा दौरा सीएम योगी आदित्यनाथ का सोमवार को पिछले एक महीने में यह चौथा दौरा है। सबसे पहले वह पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के दौरान पार्थिव देह के साथ अलीगढ़ आए थे। वह इस दौरान लगातार दो दिन तक जिले में रहे थे। इसके बाद सीएम पूर्व सीएम की अरष्टि में भी शामिल हुए थे। इसके कुछ दिन बाद ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 14 सितंबर वाला क...
उत्तरी दिल्ली के मलका गंज इलाके में एक चार मंजिला इमारत के भरभराकर गिरने से तीन लोगों की मौत

उत्तरी दिल्ली के मलका गंज इलाके में एक चार मंजिला इमारत के भरभराकर गिरने से तीन लोगों की मौत

राष्ट्रीय
नई दिल्ली,  उत्तरी दिल्ली के मलका गंज इलाके में एक चार मंजिला इमारत के भरभराकर गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई के दबे होने की बात सामने आ रही है। सूचना पर पहुंची दिल्ली पुलिस राहत और बचाव के काम में जुटी हुई है। मलबे में दब लोगों को बाहर निकालने का काम जारी है। चार मंजिला इमारत के गिरने का मामला सोमवार 12 बजे के आसपास का है। हादसे की वजह लगातार बारिश होना भी बताया जा रहा है। इमारत तकरीबन 10 साल पुरानी बताई जा रही है। वहीं, हादसे पर अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया है- 'सब्जी मंडी इलाके में इमारत गिरने का हादसा बेहद दुखद। प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है, ज़िला प्रशासन के माध्यम से मैं खुद हालात पर नज़र बनाए हूं।' सोमवार सुबह सब्जी मंडी इलाके के मलका गंज में अचानक एक चार मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। राहत और बचाव के दौरान टीम ने इमारत के मलबे में दबे एक युवक निकालकर अस्पताल में...
महिला प्रदर्शनकारी लगातार देश में अफगान महिलाओं के लिए समान अधिकार की मांग कर रही

महिला प्रदर्शनकारी लगातार देश में अफगान महिलाओं के लिए समान अधिकार की मांग कर रही

राष्ट्रीय
काबुल, अफगानिस्तान में तालिबान के आने के बाद से ही मानवाधिकार का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है। तालिबान ने मानवाधिकार कार्यकर्ता हबीबुल्ला फरजाद को बेरहमी से सिर्फ इसलिए पीटा क्योंकि उन्होंने काबुल में महिलाओं के एक विरोध प्रदर्शन में भाग लिया था। देश पर तलिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान में सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हिंसा एक आम घटना बन गई है। महिला प्रदर्शनकारी देश में अफगान महिलाओं के लिए समान अधिकार की मांग र रही है। द डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले बुधवार को काबुल में महिलाओं द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन में भाग लेने पर मानवाधिकार कार्यकर्ता हबीबुल्लाह फरजाद को तालिबान ने बेरहमी से पीटा है। फरजाद ने बताया कि तालिबानियों ने उनके हाथों को पीठ के पीछे बांध दिया और फिर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद वो बेहोश हो गए। फरजाद ने बताया कि बेहोश होने के बाद वो ...
सोने की कीमतों में आई बढ़ोतरी, चांदी की कीमत टूटी, जानिए क्या हैं रेट

सोने की कीमतों में आई बढ़ोतरी, चांदी की कीमत टूटी, जानिए क्या हैं रेट

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, सोने के वायदा भाव में सोमवार को तेजी का सिलसिला देखने को मिला। दूसरी ओर, चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह 10:50 बजे अक्टूबर, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का दाम 138 रुपये यानी 0.29 फीसद की तेजी के साथ 46,944 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पिछले सत्र में अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का रेट 46,806 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का भाव 117 रुपये यानी 0.25 फीसद की तेजी के साथ 47,122 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पिछले सत्र दिसंबर अनुबंध वाले सोने का रेट 47,005 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। वायदा बाजार में चांदी की कीमत मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 10:20 बजे दिसंबर में कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 251 रुपये यानी 0.39 फीसद की टूट के साथ 63,341 रुपये प्रति किलोग्राम पर च...
भारत बंद को सफल बनाने के लिए एक बार फिर यूपी गेट पर किसानों की संख्या में इजाफा

भारत बंद को सफल बनाने के लिए एक बार फिर यूपी गेट पर किसानों की संख्या में इजाफा

राष्ट्रीय
नई दिल्ली तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आगामी 27 सितंबर को भारत बंद का एलान किया गया है। इस बाबत संयुक्त किसान मोर्चा के साथ-साथ भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की सक्रियता भी बढ़ गई है। पिछले कई दिनों से किसान नेता राकेश टिकैत यूपी गेट पर धरनारत किसान प्रदर्शनकारियों के बीच मौजूद हैं और 27 सितंबर को आयोजित भारत बंद को सफल बनाने की रणनीति पर काम हो रहा है। शुरू हुआ बैठकों का दौर भारत बंद को सफल बनाने की रणनीति के तहत भारतीय किसान यूनियन और संयुक्त किसान मोर्चा ने बैठकों का दौर तेज कर दिया है। पिछले दिनों गाजीपुर बार्डर पर आंदोलन कमेटी की बैठक में निर्णय लिया गया कि गाजीपुर बार्डर पर किसानों की संख्या को सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के जिलों में ब्लॉक स्तर पर बैठक करके रोटेशन व्यवस्था लागू की जाएगी। इसके ...