उत्तराखंड: उत्तराखंड के विकास पुरुष जननायक एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. पं. नारायण दत्त तिवारी की 100 वीं जयंती एवं 7वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया
स्वराज आश्रम, हल्द्वानी में हल्द्वानी महानगर कांग्रेस द्वारा उत्तराखंड के विकास पुरुष, जननायक एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. पं. नारायण दत्त तिवारी जी की 100वीं जयंती एवं 7वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने पं. तिवारी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि पं. नारायण दत्त तिवारी ने उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश दोनों राज्यों के सर्वांगीण विकास के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उनके आदर्श और मार्गदर्शन आज भी हमें सामाजिक, राजनीतिक और नैतिक मूल्यों पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उनका योगदान भारत के विकास में अमूल्य रहा है।
जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि पं. नारायण दत्त तिवारी जी केवल एक नेता नहीं, बल्कि जनता के सच्चे...







