यूपी सरकार ने साढ़े चार वर्ष की उपलब्धियों के आंकड़े जुटाना किये शुरू
लखनऊ उत्तर प्रदेश योगी सरकार के पांच वर्ष पूरे होंगे, तब तक चुनाव आचार संहिता लागू हो चुकी होगी। ऐसे में सरकार ने साढ़े चार वर्ष की उपलब्धियों के आंकड़े जुटाना शुरू कर दिया है। अब तक दी गई नौकरियों से लेकर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी और विकास कार्यों का ब्योरा सभी विभागों से मांगा गया है। उपलब्धियों की यही किताब लेकर भाजपा चुनाव मैदान में उतरेगी।
योगी सरकार के साढ़े चार वर्ष इसी माह पूरे हो रहे हैं। अब यही मौका है कि आचार संहिता लागू होने से पहले सरकार अपनी उपलब्धियां गिनाने के लिए कोई आयोजन कर पाए। इधर, विपक्षी दल बेरोजगारी को खास तौर पर मुद्दा बनाना चाहते हैं। विकास को लेकर भी सवाल खड़ा कर रहे हैं। विपक्ष के हमलों का तथ्य और तर्कों से जवाब देने की तैयारी सरकार ने शुरू कर दी है।
उत्तर प्रदेश सरकार के अधीन सभी विभागों से अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग को दी गई नौकरियों के बारे में जान...








