Monday, April 6News That Matters

राष्ट्रीय

भगवान श्रीकृष्ण के जन्मस्थान मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर विशेष आयोजन

भगवान श्रीकृष्ण के जन्मस्थान मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर विशेष आयोजन

राष्ट्रीय
लखनऊ,  भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के पर्व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सोमवार को प्रदेश में उल्लास का माहौल बना है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश शासन ने सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाने के लिए सोमवार नाइट कर्फ्यू के प्रतिबंधों की बेड़ियां तोड़ दी हैं। भगवान कृष्ण के जन्मस्थान मथुरा में सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर विशेष आयोजन हो रहे हैं जबकि अन्य जिलों में भी इसको लेकर लोगों में अपार उत्साह है। मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ भी पहली बार मथुरा जाकर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के आयोजन में शामिल होंगे। प्रदेश में सभी जिलों में जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में निर्धारित उपस्थिति की सीमा से छूट है। शासन ने सभी पुलिस लाइन और कारागारों में जन्माष्टमी का पर्व कोविड प्रोटोकॉल के साथ भव्य रूप से मनाने का आदेश दिया है। प्रदेश की सभी पुलिस ...
खुफिया एजेंसियों ने जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले को लेकर किया अलर्ट जारी

खुफिया एजेंसियों ने जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले को लेकर किया अलर्ट जारी

राष्ट्रीय
नई दिल्‍ली, तालिबान के अफगानिस्‍तान की सत्‍ता पर बलपूर्वक कब्‍जा जमाने के बाद सीमापार आतंकियों की हलचल बढ़ गई है। खुफिया एजेंसियां इसे बड़े खतरे के तौर पर देख रही हैं। सीमा पार आतंकियों की गतिविधियों में बढ़ोतरी की सूचना मिलने के बाद देश की खुफिया एजेंसियों ने जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले को लेकर अलर्ट जारी किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि किसी भी अप्रिय स्थिति के लिए खुद को तैयार करने को लेकर राज्य की खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों के साथ उक्‍त इनपुट साझा किया गया है। अधिकारिक सूत्र ने बताया कि अगस्त के तीसरे हफ्ते के दौरान कंधार में पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के नेताओं और तालिबान नेताओं के बीच एक बैठक हुई थी। इस बैठक के बारे में पता चलने के बाद सभी खुफिया एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सूत्र बताते हैं कि इस बैठक में तालिबान नेता...
कोरोना महामारी को लेकर किए गए सभी रोकथाम के उपाय अगले माह के अंत तक जारी रहेगा

कोरोना महामारी को लेकर किए गए सभी रोकथाम के उपाय अगले माह के अंत तक जारी रहेगा

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, कोरोना महामारी को लेकर किए गए सभी रोकथाम के उपाय अगले माह के अंत तक जारी रहेंगे। केंद्र ने देश भर में कोविड-19 प्रोटोकॉल पालन में कमी को लेकर आगाह किया है और इस बात पर जोर दिया है कि जिन इलाकों में संक्रमण के मामले कम हैं वहां सुरक्षा के मद्देनजर नियमित तौर पर मानिटरिंग जारी रहे। इस बाबत केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से शनिवार को नए दिशानिर्देश जारी किए गए। इसमें देशभर के राज्यों को कोविड प्रोटोकाल संबंधित जरूरी निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। त्योहारों के सीजन को लेकर केंद्र  ने किया आगाह  आने वाले त्योहारों के सीजन को देखते हुए केंद्र ने राज्यों को सतर्क करते हुए स्थानीय प्रतिबंध लागू करने की सलाह दी है ताकि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। देशभर में जारी कोविड-19 दिशानिर्देशों को एक महीने के लिए बढ़ाते हुए केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने आज कहा कि कुछ राज्य को छोड...
कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए राज्य सरकार ने केरल और महाराष्ट्र दोनों ही राज्यों से नाइट कर्फ्यू पर विचार करने को कहा

कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए राज्य सरकार ने केरल और महाराष्ट्र दोनों ही राज्यों से नाइट कर्फ्यू पर विचार करने को कहा

राष्ट्रीय
नई दिल्ली,  केंद्र सरकार ने देश के दो राज्यों- केरल और महाराष्ट्र से नाइट कर्फ्यू लगाने पर विचार करने को कहा है। देश में बीते दो दिनों से कोरोना के 40 हजार से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं। इनमें से ज्यादातर मामले केरल और महाराष्ट्र से हैं।केरल और महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार की ओर से नाइट कर्फ्यू लगाने पर विचार करने को कहा गया है। देश में इस महीने के मध्य में कोरोना के मामले पांच महीने के सबसे निचले स्तर 25,156 के तक गए थे लेकिन पिछले तीन दिनों में इसमें फिर से तेजी आई है। देश में आए ज्यादातर मामले केरल में सामने आए हैं, जहां बीते दिनों एक बड़ा त्य़ोहार मनाया गया। भारत के दक्षिणी छोर पर स्थित केरल में पिछले एक सप्ताह में देशभर के लगभग 60 फीसद नए मामले सामने आए हैं और कुल सक्रिय मामलों में आधे से अधिक यहीं से आए हैं। इसके बाद पश्चिमी राज्य महाराष्ट्र का नंबर आता...
सुल्तानपुर जिले का बदलेगा नाम, कुश भवनपुर करने की तैयारी, कैबिनेट से पास होगा प्रस्ताव

सुल्तानपुर जिले का बदलेगा नाम, कुश भवनपुर करने की तैयारी, कैबिनेट से पास होगा प्रस्ताव

राष्ट्रीय
लखनऊ, उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ तथा मैनपुरी के साथ ही अब सुल्तानपुर का भी नाम बदलने की तैयारी है। अलीगढ़ और मैनपुरी जिला पंचायत की बैठक में नाम बदलने का प्रस्ताव जिला पंचायत की बैठक में पास हो गया है। सुल्तानपुर के डीएम तथा अयोध्या मंडल के कमिशनर ने नाम बदलने का प्रस्ताव शासन को भेजा है, जिस पर राजस्व विभाग में कागजी कार्यवाही हो रही है। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार सुल्तानपुर जिले का नाम भगवान श्रीराम के ज्येष्ठ पुत्र कुश के नाम पर कुश भवनपुर करने की तैयारी कर रही है। इस पर अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता वाली प्रदेश कैबिनेट करेगी। फिलहाल नाम बदलने को लेकर कागजी कार्यवाही आरंभ हो गई है। राजस्व परिषद ने अपनी संस्तुति शासन को भेज दी है। अब इस पर अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता वाली प्रदेश कैबिनेट करेगी। माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव 2022 स...
पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह के सम्मान में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया

पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह के सम्मान में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया

राष्ट्रीय
लखनऊ, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा राजस्थान व हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय कल्याण सिंह को सम्मान देने के क्रम में उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक और कदम बढ़ाया है। छह जिलों में प्रमुख सड़कों का नामकरण करने के बाद अब सरकार कल्याण सिंह के नाम पर राज्य सरकार के अन्य प्रतिष्ठान भी कर रही है। भारतीय राजनीति में दृढ़ता व पारदर्शिता के साथ अपने आदर्श व मूल्यों के लिए विख्यात पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह के सम्मान में उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है। लखनऊ के विश्व स्तरीय कैंसर संस्थान को अब कल्याण सिंह कैंसर संस्थान के नाम से जाना जाएगा। लखनऊ में इस संस्थान का उपयोग कोविड अस्पताल के रूप में ही किया गया था। अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि मुख्यमंत्री ने यह निर्णय लिया है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने इसके साथ ही...
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द की अगवानी तथा स्वागत किया

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द की अगवानी तथा स्वागत किया

राष्ट्रीय
लखनऊ, राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द उत्तर प्रदेश के चार दिन के दौरे पर गुरुवार को लखनऊ पहुंचे हैं। लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अमौसी पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द की अगवानी तथा स्वागत किया। राष्ट्रपति एयरपोर्ट से सीधा राजभवन पहुंचे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द पूरे परिवार के साथ राजभवन पहुंचे। राजभवन में सबसे पहले उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि की। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द गुरुवार से उत्तर प्रदेश के चार दिन के दौरे पर रहेंगे। उनका लखनऊ के साथ गोरखपुर व अयोध्या का दौरा होगा। दो महीने में देश के राष्ट्रपति उत्तर प्रदेश के दूसरे दौरे पर हैं। इससे पहले उनका जून में पांच दिन का कानपुर, कानपुर देहात तथा लखनऊ का दौरा था।  उत्तर प्रदेश के चार दिन के दौरे में राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द के तीन शहरों में कार्यक्र...
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- आगरा में मिलावटी शराब से मौत की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- आगरा में मिलावटी शराब से मौत की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण

राष्ट्रीय
लखनऊ, ताजनगरी आगरा में मिलावटी शराब के सेवन से दस लोगों की मौत के मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ बेहद नाराज हैं। उनका निर्देश है कि इस गंभीर प्रकरण में अफसरों के साथ ही निचले स्तर पर लापरवाह के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो। आगरा में मिलावटी शराब के सेवन से दस लोगों की मौत के साथ ही आधा दर्जन के गंभीर होने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आगरा में मिलावटी शराब से मौत की यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में अफसरों के साथ ही नीचे के कर्मियों की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी जगह पर अवैध शराब के ठिकानों पर छापा मारा जाए। इसको लेकर सभी अधिकारी तथा कर्मी गंभीर हो जाएं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आगरा की घटना में संबंधित स्थानीय अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। प्रदेश में अब से अवैध शराब की निर्माण, क्रय, विक्रय की एक भी घटना घटित न हो, इसके...
अफगानिस्‍तान पर कब्‍जा जमा चुके तालिबान के बारे में भारत को पहले से ही सब कुछ पता था: सीडीएस जनरल रावत

अफगानिस्‍तान पर कब्‍जा जमा चुके तालिबान के बारे में भारत को पहले से ही सब कुछ पता था: सीडीएस जनरल रावत

राष्ट्रीय
नई दिल्‍ली  भारत के चीफ आफ डिफेंस स्‍टाफ जनरल बिपिन रावत ने कहा है कि अफगानिस्‍तान में जो कुछ हुआ है उसके बारे में भारत पहले से ही जानता था। जनरल रावत ने कहा कि अफगानिस्‍तान को लेकर जो कुछ भी भारत ने कहा था हू-ब-हू वही हो रहा है, लेकिन इसकी टाइमिंग में जरूर फर्क है। उनके मुताबिक भारत के संदर्भ में यदि देखें तो हम जानते थे कि अफगानिस्‍तान पर तालिबान कब्‍जा कर लेगा।  जनरल रावत ने कहा कि अफगानिस्‍तान में जो कुछ हुआ है उसकी तेजी को देखते हुए हैरानी जरूर होती है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि भारत ने सोचा था कि इसमें दो माह का समय लग सकता है। लेकिन ये सब कुछ हमारी सोच से पहले ही हो गया। वर्तमान में दो दशक के बाद तालिबान फिर से अफगानिस्‍तान में आ गया है। उन्‍होंने ये भी कहा कि वहां से आने वाली खबरों में तालिबान की सारी तस्‍वीर सा...
आगरा में शराब पीने के बाद 8 लोगों की मौत, आयोग ने आबकारी आयुक्त प्रयागराज को प्रकरण की जांच कराकर रिपोर्ट देने का आदेश दिया

आगरा में शराब पीने के बाद 8 लोगों की मौत, आयोग ने आबकारी आयुक्त प्रयागराज को प्रकरण की जांच कराकर रिपोर्ट देने का आदेश दिया

राष्ट्रीय
लखनऊ,  आगरा जिले के डौकी और ताजगंज क्षेत्र के दो गांवों में शराब पीने के बाद आठ लोगों की मौत हो गई है। इस घटना को उत्तर प्रदेश राज्य मानवाधिकार आयोग ने गंभीरता से लिया है। पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए आयोग ने आबकारी आयुक्त, प्रयागराज को प्रकरण की जांच कराकर रिपोर्ट देने का आदेश दिया है। आगरा में शराब पीने से मौतों का कारण पीड़ित परिवार के लोग मिलावटी शराब बता रहे हैं, जबकि पुलिस और प्रशासन के अधिकारी इससे इन्कार कर रहे हैं। आगरा के जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह का भी कहना है कि कौलारा कलां और बरकुला में चार लोगों की मौत का कारण प्रथमदृष्टया जहरीली शराब का सेवन नहीं है। वहीं, एसपी पूर्वी के वेंकट अशोक ने कहा कि डौकी क्षेत्र में प्रथमदृष्टया अत्यधिक शराब पीने से मौत का मामला लग रहा है। चार ठेकों को सील कर दिया गया है। इनके स्टाक की जांच कराई जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट...