Wednesday, September 2News That Matters

राष्ट्रीय

गुरु पूर्णिमा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

गुरु पूर्णिमा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

धर्म, राष्ट्रीय
गुरु पूर्णिमा आषाढ़ मास की पूर्णिमा को कहा जाता है. इस दिन गोवर्धन पर्वत की लाखों श्रद्धालु परिक्रमा देते हैं. बंगाली साधु सिर मुंडाकर परिक्रमा करते हैं. ब्रज में इसे 'मुड़िया पूनों' कहा जाता है. इस दिन गुरु की पूजा की जाती है. पूरे भारत में यह पर्व बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया जाता है. वैसे तो 'व्यास' नाम के कई विद्वान् हुए हैं, परंतु व्यास ऋषि जो चारों वेदों के प्रथम व्याख्याता थे, आज के दिन उनकी पूजा की जाती है. नई दिल्ली: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. आज पीएम मोदी ने आषाढ़ पूर्णिमा-धम्मचक्र दिवस कार्यक्रम में संबोधित भी किया. पीएम मोदी ने कहा, 'आप सभी को धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस और आषाढ़ पूर्णिमा की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. आज हम गुरु-पूर्णिमा भी मनाते हैं और आज के ही दिन भगवान बुद्ध ने बुद्धत्व की प्राप्ति के...

चलो चले गांव की ओर… छठी किश्त… पलायन का दंश झेल रहे गावों में मरहम का काम कर रहे धार्मिक आयोजन

राष्ट्रीय
नीरज नैथानी रुड़की, उत्तराखंड चलो चले गांव की ओर..... गतांक से आगे... छठी किश्त आज कथा सुनने के लिए मंदिर प्रांगण में बहुत भीड़ जुटी थी। हांलाकि, हमारे गांव के कुछ परिवार जिनके पास ज्यादा छुट्टियां नहीं बची थीं, वापस जा चुके थे। लेकिन, उनकी जगह कुछ नये लोग भी आ पहुंचे थे। फिर इस समय तक आस-पास के सभी गांवों में व्यास जी की प्रसिद्धि भी फैल चुकी थी कि बहुत बढ़िया कथावाचक आए हुए हैं। इस समय वे शिव शंकर जी के भगवान कृष्ण‌ के बाल स्वरूप के दर्शन करने के दृश्य का वर्णन कर रहे थे। माता यशोदा जी से शिव जी अनुनय कर रहे हैं कि मुझे अपने लल्ला के दर्शन कर लेने दे मैय्या। यशोदा जी कह रही हैं तोय देख के मोरो लल्ला डर जावेगो। इस बीच पीछे से हलचल हुयी, देखा तो गांव की कुछ लड़कियां सजी धजी पालने में एक छोटे शिशु को लेकर आ रही हैं। अरे ये तो पल्ले खोले के कुंजी का बच्चा है। सिर पर छोटा सा...

युवा कवि विनय अन्थवाल की भारतभूमि को समर्पित रचना.. विश्वगुरु था मेरा भारत पावन सुखमय वसुधा में..

राष्ट्रीय
विनय अन्थवाल देहरादून, उत्तराखण्ड ----------------------------------------- विश्व गुरु भारत --------------------------------- विश्वगुरु था मेरा भारत पावन सुखमय वसुधा में ज्ञानालोक से आलोकित था मेरा भारत वसुधा में। ज्ञान यहाँ का आभूषण था ज्ञान गंगा बहती थी। भारत माता ही इस जग में सबसे ऊपर रहती थी । दिव्यगुणों से सम्पन्न मानव, भारत में ही रहते थे सारे जग में केवल इसको, देवभूमि भी कहते थे। सबसे पहले ज्ञान का दीपक, भारत ने जलाया था। अन्धे जग को भारत ने ही, ज्ञानमार्ग बताया था। विश्वगुरु है भारत अब भी मानव हम ही बदल गए भारत भू में रह रहकर भी हम खुद को ही अब भूल गए। विशिष्ट मानव भारतवासी हम जैसा कोई और नहीं आर्षवंशज हैं हम सब ही विश्वगुरु कोई और नहीं। आज भी भारत चमक रहा है सारे जग में निखर रहा है। सद्ज्ञान का दीपक आज भी भारत सारे जग में जला रहा...
एबीवीपी ने डीएवी पीजी कॉलेज में किया पौधरोपण

एबीवीपी ने डीएवी पीजी कॉलेज में किया पौधरोपण

राष्ट्रीय
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद डीएवी कॉलेज इकाई ने हरेला पखवाड़ा अभियान के तहत आज पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के तहत परिषद कार्यकर्ताओं, शिक्षकों व कर्मचारियों ने कालेज परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे रोपे। डीएवी इकाई अध्यक्ष करन घाघट ने कहा कि एबीवीपी कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में 16 से 26 तक हरेला पखवाड़ा मना रहे हैं। पौधरोपण में सीट बॉल तकनीक का प्रयोग किया जा रहा हैं। कार्यक्रम में मुख्या नियन्तक डॉ अतुल कुमार, कॉलेज इकाई अध्यक्ष करन घाघट, मन्त्री नवदीप राणा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ पुष्पेंद्र कुमार, सागर तोमर, राहुल चौहान, महानगर संगठन मंत्री नागेन्द्र बिष्ट, किरन कठायत, गौरव तोमर, विपिन भट्ट, दयाल बिष्ट, करन, अभिजीत, राजा गोदियाल, पवन आदि मौजूद रहे।...
शैल कला समिति के रुद्राक्ष कार्यक्रम की नृत्य प्रतियोगिता के परिणाम घोषित

शैल कला समिति के रुद्राक्ष कार्यक्रम की नृत्य प्रतियोगिता के परिणाम घोषित

राष्ट्रीय
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। उत्तराखण्ड की सुप्रसिद्ध सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था शैल कला एवं ग्रामीण विकास समिति (स्थापित 1986) ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। अंतिम चक्र के विजेता की "शैलनृत्य सम्मान" से नवाजा जाएगा। रुद्राक्ष कार्यक्रम के संयोजक स्वामी चन्द्रा ने बताया कि गत 22 जून से 5 जुलाई तक ऑनलाइन गीत, नृत्य व वादन प्रतियोगिता रुद्राक्ष का आयोजन किया गया, जिसमें अखिल भारतीय स्तर पर प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। करोनाकाल में जनमानस मानसिक तनाव में जूझ रहा था, जिसके लिए संस्था ने तनाव मुक्त करने की एक छोटी सी पहल की, इसके तहत किसी भी क्षेत्र व भाषा के लोकगीत, लोक नृत्य, लोक वादन, शास्त्रीय संगीत, उपशास्त्रीय संगीत पर आधारित, लोक संगीत पर आधारित किसी भी प्रकार की अपनी प्रस्तुतियां देने के लिए स्वतंत्र रूप से वीडियो बनाकर प्रेषित करने के लिए कहा...
बाल भवन परिसर में किया गया पौधरोपण, 150 पौधे रोपे

बाल भवन परिसर में किया गया पौधरोपण, 150 पौधे रोपे

राष्ट्रीय
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। उत्तराखण्ड़ राज्य बाल कल्याण परिषद देहरादून के बाल भवन में आज फलदार व औषधीय पौधों का रोपण किया गया। बाल भवन परिसर व बल भवन आने वाली सड़क के दोनों ओर 150 पौधे रोपे गए। उत्तराखण्ड़ राज्य बाल कल्याण परिषद की महासचिव पुष्पा मानस ने बताया कि 100 पौधे मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण की ओर से परिषद को निशुल्क दिए गए थे। इनमें आम, बोटलब्रश, मोरपंखी, अलस्तोनिया, नीम, कलैन्दर, गुलमौहर, पापाड़ी, जामुन, अशोका आदि शामिल हैं। वहीं, भारत स्वाभिमान पतंजली योग समिति देहरादून की ओर से 50 औषधीय पौधे (नीम,गिलोय आदि) परिषद को निःशुल्क मिले। इन 150 पौंधों का परिषद सदस्यों व भारत स्वाभिमान पतंजली योग समिति देहरादून के सदस्यों ने आज रोपण किया। 100 पौधों पर ट्री गार्डस भी लगाये।हैं। मानस ने उत्तराखण्ड़ राज्य बाल कल्याण परिषद, मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण, भारत ...
पोर्नोग्राफी: पुलिस राज कुंद्रा को लेकर शिल्पा शेट्टी के घर पर पहुंची, हिरासत 27 जुलाई तक बढ़ी

पोर्नोग्राफी: पुलिस राज कुंद्रा को लेकर शिल्पा शेट्टी के घर पर पहुंची, हिरासत 27 जुलाई तक बढ़ी

राष्ट्रीय
-पोर्न वीडियो के मामले में मुंबई पुलिस ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्ठी के पति राज कुंद्रा को 19 जुलाई को गिरफ्तार किया था। अदालत ने उन्हें 23 जुलाई तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया था। अब उनकी हिरासत को 27 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इस बीच शिल्पा और राज की ओर से गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए हाईकोर्ट में याचिका दी गई है। पोर्न वीडियोज के मामले में फंसे एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को लेकर पुलिस शुक्रवार को उनके घर पर पहुंची। इस दौरान पुलिस ने उनके घर की तलाशी भी ली। पुलिस ने कुछ सबूत खंगालने का प्रयास किया। इस बीच 100 से ज्यादा पोर्न वीडियोज बनाने के आरोपी राज कुंद्रा की पुलिस हिरासत को भी कोर्ट ने बढ़ा दिया है। मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा को 19 जुलाई को गिरफ्तार किया था। राज कुंद्रा का आरोप है कि उन्होंने अपने ऐप 'हॉटशॉट्स' के लिए पोर्न मूवीज बनाई थीं। इसके बाद अदा...
तृणमूल सांसद शांतनु सेन सस्पेंड, राज्य सभा में केंद्रीय मंत्री के हाथ से पेपर छीनकर फाड़े

तृणमूल सांसद शांतनु सेन सस्पेंड, राज्य सभा में केंद्रीय मंत्री के हाथ से पेपर छीनकर फाड़े

राष्ट्रीय
-तृणमूल कांग्रेस सांसद शांतनु सेन को केंद्रीय मंत्री के साथ अभद्रता करने के मामले में कर दिया गया निलंबित। शांतनु ने कल यानी गुरुवार को राज्य सभा में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के हाथ से उनके बयान की प्रति छीनकर फाड़ दी थी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ तृणमूल कांग्रेस के सांसद शांतनु सेन को अभद्रता करने के मामले में आज (शुक्रवार) निलंबित कर दिया गया है। सरकार ने राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से कागज छीनने के आरोप में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद शांतनु सेन के खिलाफ निलंबिन का प्रस्ताव पेश किया। जिस पर सभापति ने शांतनु सेन को पूरे मानसून सत्र के लिए निलंबित कर दिया। 11 बजे सदन की की कार्यवाही शुरू होते ही सभापति एम वेंकैया नायडू ने गुरुवार को हुई घटना का जिक्र करते हुए इसे अशोभनीय बताया। सभापति ने कहा कि कल जो कुछ हुआ, निश्चित रूप से उससे सदन की गरिमा ...
कल्पना बहुगुणा की एक कविता…. नित बनी रहे किसान की आन बान और शान…

कल्पना बहुगुणा की एक कविता…. नित बनी रहे किसान की आन बान और शान…

राष्ट्रीय
कल्पना बहुगुणा देहरादून, उत्तराखंड ------------------------------------------ किसान --------------------- विकट देश का मेरे मेहनत करता सबल किसान। कठिन देश का मेरे हिम्मत रखता सरल किसान। भव्य देश का मेरे पौरुष रखता सफल किसान। हिम प्रदेश का मेरे साहस करता अटल किसान। अपनी स्वस्थ भुजाओ में बल रखता वह जोड़। खेत बनाता जिनके द्वारा पथरीली चट्टाने तोड़। उसके जीने का अधिकार कर्म निरत रहता है। जन्म भूमि का पावन प्यार ह्रदय में जिसके रहता है। हुआ न तनिक अधीर पड़े भयंकर संकट कभी। हिम्मत से लड़ा रात दिन बटोर साहस विघ्नों को चीर। नित सुखी रहे किसान की बैलो की जोड़ी बलवान। नित बनी रहे किसान की आन बान और शान। होगा जब किसान का खेत और खलिहान खुशहाल। होगा तब देश का विकास और देश खुशहाल। @ कल्पना बहुगुणा...

चलो चले गांव की ओर… पांचवी किश्त… अमा यार वो नत्था नहीं.. नेपालियों की कच्ची बोल रही थी…

राष्ट्रीय
नीरज नैथानी रुड़की, उत्तराखंड ------------------------------------- चलो चले गांव की ओर... गतांक से आगे... पांचवी किश्त चली गयी चौकड़ी दारू पीकर पत्नी ने कमरे की सफाई करते हुए बोडा को ताना मारा। अमा यार तू भी..., साल भर में एक बार गांव आना होता है भाई बंधो के पास, दो घड़ी बैठ लिए तो कौन सा जुल्म कर दिया। बात बैठने की नहीं है ताई तमतमाते स्वर में बोली। तो फिर क्या बात है, आगबूला क्यों हो रही हो? क्या-क्या बोले जा रहे थे नशे की झोंक में, मैं बगल में सब सुन रही थी ताई का आवेश कम होने वाला नहीं लग रहा था। क्या बोला मैंने, नशे की लहर में बोडा का पौरुष भी बैकफुट में आने को तैयार न था। मैं दिलाता हूं नत्था को हरियाणा से चार जर्सी गाय, उससे कहो गाय पाले, गांव में डेरी खोले .. मैं हार्टीकल्चर व फौरेस्ट डिपार्टमेंट में भी बात करूंगा, वहां से पौध दिलवाऊंगा, उससे कहो फलदार वृक्ष लगाए,...