Saturday, August 2News That Matters

Chardham Yatra Update: सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम रवाना हुए 2584 यात्री, गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में बारिश !

गंगोत्री और यमुनोत्री सहित यमुना घाटी में लगातार बारिश हो रही है। साथ ही ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हो रही है।

 

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा आज सुचारू है। सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम के लिए सुबह आठ बजे तक 2584 यात्री रवाना हुए हैं। वहीं, बारिश और बर्फबारी से धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

 

उधर, गंगोत्री और यमुनोत्री सहित यमुना घाटी में लगातार बारिश हो रही है। साथ ही ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हो रही है। यमुनोत्री धाम के आखिर प्रमुख पड़ाव जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर मूसलाधार बारिश के बीच यात्री जोखिम भरी आवाजाही कर रहे हैं।

 

उत्तरांचल क्राइम न्यूज के लिए उत्तराखंड से ब्यूरो रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *