Thursday, February 12News That Matters

छात्रवृत्ति योजनाओं के भौतिक सत्यापन में तेजी, CDO अभिनव शाह ने 16 फरवरी तक 100% जांच के दिए निर्देश

छात्रवृत्ति योजनाओं के भौतिक सत्यापन में तेजी, CDO अभिनव शाह ने 16 फरवरी तक 100% जांच के दिए निर्देश

देहरादून में वित्तीय वर्ष 2025–26 के अंतर्गत समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रवृत्ति योजनाओं के भौतिक सत्यापन की प्रगति को लेकर आज मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव शाह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सत्यापन कार्य को समयबद्ध, पारदर्शी और गंभीरता से पूरा किया जाए, ताकि किसी भी पात्र छात्र-छात्रा को योजना के लाभ से वंचित न रहना पड़े।

 

सीडीओ श्री शाह ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अवशेष 18 विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों का 16 फरवरी 2026 तक शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सत्यापन में लापरवाही या देरी पाए जाने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।
मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पात्र लाभार्थियों तक समय पर सहायता पहुंचाना प्राथमिकता है, इसलिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *