Sunday, July 26News That Matters

Tag: #uttarakhandnews

देहरादून में धूमधाम से मनेगा कारगिल विजय दिवस, मुख्यमंत्री करेंगे शहीदों के परिजनों को सम्मानित

देहरादून में धूमधाम से मनेगा कारगिल विजय दिवस, मुख्यमंत्री करेंगे शहीदों के परिजनों को सम्मानित

उत्तराखंड
देहरादून में धूमधाम से मनेगा कारगिल विजय दिवस, मुख्यमंत्री करेंगे शहीदों के परिजनों को सम्मानित उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में ‘कारगिल विजय दिवस’ को ’शौर्य दिवस’ के रूप में बेहद भव्य और उत्साहपूर्ण तरीके से मनाया जाएगा। आगामी 26 जुलाई को मुख्य आयोजन देहरादून के ऐतिहासिक गांधी पार्क में होगा, जहाँ मुख्य अतिथि के रूप में सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देश की रक्षा में सर्वाेच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों के परिजनों, वीरांगनाओं और माताओं को विशेष रूप से सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम की भव्यता और तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (एफआर) के.के. मिश्रा ने कलक्ट्रेट में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। उन्होंने विभागों को निर्देश दिए कि आयोजन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को समय रहते पूरी तरह मुकम्मल कर...
नशा मुक्त उत्तराखंड के लक्ष्य को साकार करने के लिए उपचार एवं पुनर्वास सेवाओं को और प्रभावी बनाया जाए : निदेशक समाज कल्याण

नशा मुक्त उत्तराखंड के लक्ष्य को साकार करने के लिए उपचार एवं पुनर्वास सेवाओं को और प्रभावी बनाया जाए : निदेशक समाज कल्याण

उत्तराखंड
  नशा मुक्त उत्तराखंड के लक्ष्य को साकार करने के लिए उपचार एवं पुनर्वास सेवाओं को और प्रभावी बनाया जाए : निदेशक समाज कल्याण   निदेशक समाज कल्याण, उत्तराखंड संजय कुमार ने मंगलवार को समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय नशा मुक्ति केंद्र, रायवाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र में उपलब्ध उपचार, परामर्श, पुनर्वास, चिकित्सीय सुविधाओं, साफ-सफाई, भोजन व्यवस्था तथा अभिलेखों के रखरखाव का गहन अवलोकन किया। निदेशक ने केंद्र में भर्ती लाभार्थियों से संवाद कर उनके स्वास्थ्य, उपचार एवं पुनर्वास संबंधी अनुभवों की जानकारी प्राप्त की तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक लाभार्थी को गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं संवेदनशील सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि नशे की समस्या केवल व्यक्ति तक सीमित नहीं रहती, बल्कि उसका प्रभाव परिवार एवं समाज पर भी पड़ता है। इसलिए ...
ऋषिकेश से होगा ‘सेवा सप्ताह’ का शंखनाद, सूचना विभाग संभालेगा कमान

ऋषिकेश से होगा ‘सेवा सप्ताह’ का शंखनाद, सूचना विभाग संभालेगा कमान

उत्तराखंड
  ऋषिकेश से होगा ‘सेवा सप्ताह’ का शंखनाद, सूचना विभाग संभालेगा कमान उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार के पांच वर्ष सफलतापूर्वक पूरे होने के अवसर पर प्रदेशभर में सात दिवसीय विशेष वृहद जन कल्याणकारी शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। श्जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वारश् के संकल्प के साथ शुरू हो रहे इस अभियान के तहत आगामी 4 जुलाई को ऋषिकेश के आईडीपीएल मैदान में एक विशाल बहुउद्देशीय और स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। इस मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं शिरकत करेंगे। ऋषिकेश में आयोजित होने वाले इस महाशिविर की तैयारियों का जायजा लेने मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल जिले के आला अधिकारियों के साथ आईडीपीएल मैदान पहुंचे। स्थलीय निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि ऋषिकेश भौगोलिक रूप से एक ‘स...
उत्तराखंड रजत जयंती, इस बार ‘हरेला’ पर सजेगा धरा का श्रृंगार, देहरादून में लगेंगे 15.50 लाख पौधे!

उत्तराखंड रजत जयंती, इस बार ‘हरेला’ पर सजेगा धरा का श्रृंगार, देहरादून में लगेंगे 15.50 लाख पौधे!

उत्तराखंड
  उत्तराखंड रजत जयंती, इस बार ‘हरेला’ पर सजेगा धरा का श्रृंगार, देहरादून में लगेंगे 15.50 लाख पौधे! उत्तराखंड की गौरवशाली संस्कृति और प्रकृति के जुड़ाव का प्रतीक ‘हरेला पर्व’ इस वर्ष ऐतिहासिक होने जा रहा है। राज्य की रजत जयंती (25वें वर्ष) के उपलक्ष्य में आगामी 16 जुलाई से शुरू होने वाला यह लोक पर्व पूरे एक माह तक बेहद खास और यादगार अंदाज में मनाया जाएगा। इस बार दून जनपद में थीमैटिक (विषय-आधारित) तरीके से विशेष प्रजातियों के पौधे लगाकर ईको-टूरिज्म को एक नई ऊंचाई देने का संकल्प लिया गया है। हरेला पर्व की भव्य तैयारियों को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि इस वर्ष का महा-अभियान केवल रस्म अदायगी नहीं, बल्कि धरती को हरा-भरा बनाने का एक जन-आंदोलन बनेगा। माइक्रो लेवल पर ह...
आपदा प्रबंधन में यूकाड़ा की बड़ी पहल, 08 हेली कंपनी दे रही 80 घंटे की निःशुल्क उड़ान सेवा

आपदा प्रबंधन में यूकाड़ा की बड़ी पहल, 08 हेली कंपनी दे रही 80 घंटे की निःशुल्क उड़ान सेवा

उत्तराखंड
  आपदा प्रबंधन में यूकाड़ा की बड़ी पहल, 08 हेली कंपनी दे रही 80 घंटे की निःशुल्क उड़ान सेवा आगामी मानसून सीजन के दौरान संभावित आपदाओं एवं आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। प्रदेश में चारधाम यात्रा के लिए संचालित प्रत्येक हेली कंपनी द्वारा यूकाडा को 10-10 घंटे के निःशुल्क फ्लाइंग ऑवर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिनका उपयोग आपदा प्रबंधन, राहत एवं बचाव कार्यों में किया जा रहा है। वर्तमान में चारधाम यात्रा में संचालित आठ हेली कंपनियों द्वारा कुल 80 घंटे के निःशुल्क फ्लाइंग ऑवर उपलब्ध कराए गए हैं। इन घंटों का उपयोग मेडिकल इमरजेंसी, एयर रेस्क्यू तथा दुर्गम क्षेत्रों में राहत सामग्री पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। इसी व्यवस्था के तहत अप्रैल माह से अब तक 100 से अधिक श्रद्धालुओं और जरूरतमंद लोगों क...

ओबीसी आयोग की जनसुनवाई में उठे भूमि, नियुक्ति और पेंशन के मामले

उत्तराखंड
ओबीसी आयोग की जनसुनवाई में उठे भूमि, नियुक्ति और पेंशन के मामले उत्तराखंड अन्य पिछडा वर्ग आयोग के अध्यक्ष संजय नेगी की अध्यक्षता में आयोग कार्यालय में विभिन्न शिकायती प्रकरणों पर सुनवाई आयोजित की गई। सुनवाई के दौरान प्रदेश के विभिन्न जनपदों से संबंधित कुल 10 मामलों पर विस्तृत विचार-विमर्श करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए। सुनवाई में अध्यक्ष श्री नेगी ने सबसे पहले सभी शिकायतकर्ताओं का पक्ष गंभीरता से सुना तथा विभागीय अधिकारियों से प्रकरणों की वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त की। टिहरी गढ़वाल निवासी श्रीमती नन्दिनी गुसाईं के भूमि कब्जे संबंधी प्रकरण में पुलिस विभाग की ओर से बताया गया कि मामला सिविल प्रकृति का है। आयोग को अवगत कराया गया कि भूमि की स्थिति स्पष्ट होने तथा सक्षम मजिस्ट्रेट के आदेश प्राप्त होने के उपरांत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। साथ ही शिकायतकर्ता को सुरक्षा उप...

ओबीसी आयोग की जनसुनवाई में उठे भूमि, नियुक्ति और पेंशन के मामले

उत्तराखंड
    ओबीसी आयोग की जनसुनवाई में उठे भूमि, नियुक्ति और पेंशन के मामले उत्तराखंड अन्य पिछडा वर्ग आयोग के अध्यक्ष संजय नेगी की अध्यक्षता में आयोग कार्यालय में विभिन्न शिकायती प्रकरणों पर सुनवाई आयोजित की गई। सुनवाई के दौरान प्रदेश के विभिन्न जनपदों से संबंधित कुल 10 मामलों पर विस्तृत विचार-विमर्श करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए। सुनवाई में अध्यक्ष श्री नेगी ने सबसे पहले सभी शिकायतकर्ताओं का पक्ष गंभीरता से सुना तथा विभागीय अधिकारियों से प्रकरणों की वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त की। टिहरी गढ़वाल निवासी श्रीमती नन्दिनी गुसाईं के भूमि कब्जे संबंधी प्रकरण में पुलिस विभाग की ओर से बताया गया कि मामला सिविल प्रकृति का है। आयोग को अवगत कराया गया कि भूमि की स्थिति स्पष्ट होने तथा सक्षम मजिस्ट्रेट के आदेश प्राप्त होने के उपरांत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। साथ ही शिकायतक...
सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों पर एक्शन मोड में प्रशासन, कार्यस्थल और सार्वजनिक स्थान महिलाओं के लिए हो सुरक्षित

सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों पर एक्शन मोड में प्रशासन, कार्यस्थल और सार्वजनिक स्थान महिलाओं के लिए हो सुरक्षित

उत्तराखंड
  सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों पर एक्शन मोड में प्रशासन, कार्यस्थल और सार्वजनिक स्थान महिलाओं के लिए हो सुरक्षित महिलाओं के लिए सुरक्षित, स्वच्छ और सम्मानजनक कार्यस्थल सुनिश्चित करने की दिशा में जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल करते हुए शनिवार को सभी विभागाध्यक्षों के साथ अहम बैठक आयोजित की। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने मा0 सर्वाेच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में लैंगिक समानता को बढ़ावा देने तथा सरकारी एवं सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने कहा कि कार्यस्थल पर महिला कार्मिकों के लिए सुरक्षित एवं गरिमामय वातावरण उपलब्ध कराना प्रत्येक विभाग की जिम्मेदारी है। उन्होंने निर्देशित किया कि मातृत्व अधिकारों के अंतर्गत धात्री माताओं एवं शिशुओं के हितों को ध्यान में रखते हुए स्तनप...
उप निबंधक विकासनगर अपूर्वा सिंह के निलंबन एवं विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की शासन को संस्तुति

उप निबंधक विकासनगर अपूर्वा सिंह के निलंबन एवं विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की शासन को संस्तुति

उत्तराखंड
उप निबंधक विकासनगर अपूर्वा सिंह के निलंबन एवं विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की शासन को संस्तुति देहरादून दिनांक 14 मई 2026 (सूवि), जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा उप निबंधक कार्यालय विकासनगर में किए गए औचक निरीक्षण स्टाम्प चोरी व गंभीर अनियमितताओं का बड़ा खुलासा हुआ है। निरीक्षण के दौरान उप रजिस्ट्रार कार्यालय विकासनगर में चल रहे स्टांप चोरी एवं अवैधानिक रजिस्ट्रियों के मामले सामने आए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने उप निबंधक विकासनगर  अपूर्वा सिंह के निलंबन एवं विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति शासन को भेज दी गई है। जिला प्रशासन द्वारा की गई इस कार्रवाई को राजस्व हितों की सुरक्षा, भ्रष्टाचार पर नियंत्रण तथा पारदर्शी प्रशासन सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। जिलाधिकारी द्वारा विगत 4 मई को उप निबंधक कार्यालय विकासनगर में औचक निरीक्षण/छापेमारी की...
जिला योजना के क्रियान्वयन पर मंथन, सीडीओ ने विभागों से मांगी विस्तृत कार्ययोजना

जिला योजना के क्रियान्वयन पर मंथन, सीडीओ ने विभागों से मांगी विस्तृत कार्ययोजना

उत्तराखंड
जिला योजना के क्रियान्वयन पर मंथन, सीडीओ ने विभागों से मांगी विस्तृत कार्ययोजना   जिला योजना वर्ष 2026-27 की संरचना एवं प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने शनिवार को विकास भवन में विभागीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में विभागों को अनुमोदित धनराशि के सापेक्ष योजनाओं एवं मदवार प्रस्तावों की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित जिला योजना की मदवार विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला योजना में जनोपयोगी एवं आमजन से सीधे जुड़े प्रस्तावों को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाए। साथ ही स्वरोजगार योजनाओं, चालू परियोजनाओं तथा नवाचार आधारित कार्यक्रमों को भी कार्ययोजना में शामिल कर बजट का श्रेष्...