Fri. Oct 18th, 2024

सुभाष घई की बर्थडे पार्टी में सलमान खान का स्वैग, इन सितारों ने भी की धमाकेदार एंट्री |

सुभाष घई की बर्थडे पार्टी में सलमान खान का स्वैग, इन सितारों ने भी की धमाकेदार एंट्री |

सुभाष घई की बर्थडे पार्टी में सलमान खान का स्वैग, इन सितारों ने भी की धमाकेदार एंट्री |

सुभाष घई की बर्थडे पार्टी में सलमान खान का स्वैग, इन सितारों ने भी की धमाकेदार एंट्री |

हिंदी सिनेमा के जाने-माने निर्देशक और बॉलीवुड के दूसरे शोमैन कहे जाने वाले सुभाष घई आज अपना 77वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास अवसर पर उन्होंने एक पार्टी का आयोजन किया था। जहां हिंदी सिनेमा के तमाम सितारे और सिनेमा जगत के उनके दोस्तों ने शिरकत की। सुभाष घई की इस पार्टी में समान खान, ऐश्वर्या राय सहित बॉलीवुड के कई स्टार्स दिखाई दिए। इसके अलावा पार्टी में अनुपम खेर भी नजर आए, जो अपने एक अलग अंदाज में दिखे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस पार्टी में कौन-कौन पहुंचा।

इस खास मौके पर ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने शिरकत की। सुभाष घई की पार्टी में ऐश्वर्या राय ने डार्क ब्लू कलर का सूट पहना था और अपने बालों को खुला रखा था। वहीं अभिषेक बच्चन सूट में नजर आ रहे थे।

सुभाष घई की बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा भी नजर आए। शत्रुघ्न सिन्हा काफी दिनों के बाद किसी पार्टी में दिखाई दिए हैं। इस तस्वीर में वह काफी खुश दिखाई दे रहे हैं।

बर्थडे बैश में हिंदी सिनेमा की जानी-मानी गायिका अल्का याग्निक ने भी शिरकत की। इस दौरान वह ग्रे कलर की ड्रेस में काफी जंच रही थीं।

सुभाष घई की पार्टी में जया बच्चन और अनुपम खेर भी पहुंचे थे। पार्टी में जया बच्चन सफेद रंग के अनारकली सूट में नजर आ रही थीं। वहीं अनुपम खेर ने शर्ट के साथ नेहरु जैकेट कैरी की थी।
सुभाष घई के बर्थडे बैश में महिमा चौधरी भी नजर आईं। महिमा ने अपनी मौजूदगी से पार्टी में चार चांद लगा दिए।
सुभाष घई की बर्थडे पार्टी में राकेश रोशन भी नजर आए। राकेश रोशन इस पार्टी में बेहद सादगी भरे लुक में दिखाई दिए। राकेश की इस तस्वीर को लोगों ने काफी पसंद किया।

सुभाष घई की पार्टी हो और भला बॉलीवुड के दबंग खान न पहुंचे ऐसा कैसे हो सकता है। सलमान खान के स्वैग ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।

उत्तराँचल क्राईम न्यूज़ के लिए ब्यूरो रिपोर्ट |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed