एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने की घोषणा- भारतीय वायु सेना के लिए भर्ती प्रक्रिया 24 जून से शुरू
सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने शुक्रवार को अग्निपथ योजना के खिलाफ हो रहे विरोध को लेकर युवाओं से खास अपील की है। मनोज पांडे ने युवाओं से उपद्रव न करने और योजना का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि 2022 में 'अग्निपथ' योजना के तहत ऊपरी आयु सीमा को 21 से बढ़ाकर 23 वर्ष करने का सरकार का निर्णय उन युवाओं को अवसर प्रदान करेगा जो सेना में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने यह घोषणा की है कि भारतीय वायु सेना के लिए भर्ती प्रक्रिया 24 जून से शुरू होगी।
'अग्निवीर' के रूप में सेना में आने को कहा
थल सेनाध्यक्ष ने युवाओं से भारतीय सेना में 'अग्निवीर' के रूप में शामिल होने के अवसर का लाभ उठाने का भी आह्वान किया। सेना प्रमुख ने एक बयान में कहा, "सरकार का फैसला 2022 के भर्ती प्रक्रिया के लिए भर्ती की प्रवेश आयु को बढ़ाकर 23 साल करने के लिए एकमुश्त छूट ...


