बिहार में ‘अग्निपथ’ पर बवाल: सड़कों पर उतरे युवा
पटना, सेना में भर्ती के लिए सरकार की नई योजना 'अग्निपथ' का विरोध बिहार में लगातार दूसरे दिन जोर पकड़ चुका है। गुरुवार को पटना - गया रेलखंड, पटना-पीडीडीयू रेलखंड, गया- किउल रेलखंड, छपरा- सिवान रेलखंड पर युवाओं ने ट्रेन परिचालन बाधित किया है। छपरा, सिवान, बक्सर, जहानाबाद, नवादा, आरा में रेलवे स्टेशन पर रेल ट्रैक पर युवाओं ने प्रदर्शन किया है। इसके अलावा सिवान, अरवल सहित कई शहरों में हंगामा हुआ है। बुधवार की शाम गया में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के काफिले पर इसी विषय पर हंगामे के दौरान पथराव किया गया था। बुधवार को पटना, भागलपुर, बक्सर, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय सहित और भी कई शहरों में हंगामा हुआ था। इसके चलते पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस, काशी-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक-कामख्या एक्...






