Thursday, April 30News That Matters

Sample Page

विधानमंडल दल की बैठक आज, विपक्ष के जवाब देने की रणनीति की जाएगी तय

उत्तराखण्ड
देहरादून : विधानसभा के मंगलवार से प्रारंभ होने जा रहे बजट सत्र के लिए धामी सरकार के मंत्री इन दिनों होमवर्क में जुटे हैं। सत्र के दौरान उठने वाले विषयों, प्रश्नों का तथ्यों व तर्कों के साथ प्रभावी ढंग से उत्तर देने के साथ ही संभावित अनुपूरक प्रश्नों के बारे में भी अधिकारियों के साथ मंथन किया जा रहा है। उधर, भाजपा विधानमंडल दल की सोमवार को बैठक बुलाई गई है, जिसमें बजट सत्र के दौरान विपक्ष के हमलों का जवाब देने के मद्देनजर रणनीति तय की जाएगी। उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा का यह दूसरा सत्र है। मार्च में हुआ विधानसभा का पहला सत्र बेहद संक्षिप्त था। दो दिन के इस सत्र में सरकार ने लेखानुदान पारित कराया था और इस दौरान प्रश्नकाल भी नहीं हुआ था। 14 से 20 जून तक प्रस्तावित है बजट सत्र अब जबकि बजट सत्र 14 से 20 जून तक प्रस्तावित है तो स्वाभाविक रूप से इस दरम्यान विधायी व संसदीय कार्य तो ठीकठ...
अखिलेश यादव को दंगाईयों की पिटाई का दर्द क्यों? ड‍िप्‍टी सीएम केशव मौर्य

अखिलेश यादव को दंगाईयों की पिटाई का दर्द क्यों? ड‍िप्‍टी सीएम केशव मौर्य

देश-विदेश
उत्‍तर प्रदेश में पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी के विरोध और भाजपा से निलंबित नुपुर शर्मा व निष्कासित नवीन जिंदल की गिरफ्तारी को लेकर कई ज‍िलों में भड़की ह‍िंंसा को जब सपा प्रमुख अख‍िलेश यादव ने शांत‍ि प्रदर्शन बताया तो ड‍िप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने उनपर तंज कसते हुए कहा क‍ि प‍िटाई दंगाईयों और पत्‍थरबाजों की होती है और दर्द अख‍िलेश यादव को होता है। जुमे की नमाज के बाद कई शहरों में मुस्लिम वर्ग के असामाजिक तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया। आगजनी, पत्थरबाजी की घटनाएं हुईं। पुलिस कर्मी घायल हुए। उसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बवालियों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई की जा रही है। वहीं, प्रदर्शनकारियों के समर्थन में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कार्रवाई पर प्रश्न खड़े करते हुए कहा है कि जुमे का प्रदर्शन शांत...
दंगाईयों के बुरे दिन शुरू! जुमे की नमाज के बाद भड़की ह‍िंसा में तीसरे द‍िन भी कार्रवाई जारी, 325 आरोप‍ित गिरफ्तार

दंगाईयों के बुरे दिन शुरू! जुमे की नमाज के बाद भड़की ह‍िंसा में तीसरे द‍िन भी कार्रवाई जारी, 325 आरोप‍ित गिरफ्तार

देश-विदेश
भाजपा की न‍िलंबित प्रवक्‍ता नूपुर शर्मा के पैगम्‍बर मोहम्‍मद पर द‍िए गए एक बयान के बाद उनकी गिरफ्तारी को लेकर जुमे की नमाज के बाद भड़की ह‍िंंसा ने आठ उत्‍तर प्रदेश के आठ ज‍िलों को अपनी जद में ले ल‍िया। ह‍िंंसा फैलाने वाले पत्‍थरबाजों पर पुल‍िस की कार्रवाई तीसरे द‍िन यानी आज सोमवार को भी जारी है। पुल‍िस आरोप‍ितों की पहचान के ल‍िए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। अब तक पुल‍िस 325 आरोप‍ितों को गिरफ्तार कर चुकी है। नमाज के बाद ह‍िंंसा भड़काने के आरोप में सोमवार सुबह सात बजे तक 325 लोगों को गिरफ्तार क‍िए गए है। वहीं सहारनपुर ज‍िले में हेट स्‍पीच के चलते अबतक 18 लोग गिरफ्तार क‍िए जा चुके हैं। यूपी में ह‍िंंसा के बढ़ते मामलों को लेक...
अब दर्शनलाल चौक पर की गई खुदाई यातायात में बनी बाधक!

अब दर्शनलाल चौक पर की गई खुदाई यातायात में बनी बाधक!

उत्तराखण्ड
वाह रे स्मार्ट सिटी... अब दर्शनलाल चौक पर की गई खुदाई यातायात में बनी बाधक! जगह-जगह सड़कों की खुदाई व्यापारियों, आम जनता एवं वाहन चालकों के लिए बनी है मुसीबत बड़ा सवाल : आखिर कब तक देहरादून बन पाएगा "स्मार्ट सिटी"? देहरादून- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्मार्ट सिटी बनने की ओर अग्रसर है| पिछले 2 वर्ष से अधिक समय से दून को स्मार्ट सिटी बनाने का निर्माण कार्य हो रहा है, लेकिन यह नहीं कहा जा सकता है कि आखिर कब तक यह देहरादून पूरी तरह से स्मार्ट सिटी बनकर तैयार हो जाएगा? कोरोनावायरस के चरम सीमा पर होने के समय से लेकर शुरू हुए स्मार्ट सिटी के निर्माण कार्य आज भी हो रहे हैं I शहर का हाल यह है कि वह इस स्मार्ट सिटी के निर्माण कार्यों से बदहाल एवं अव्यवस्थित बना हुआ है | देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड के निर्माण कार्य में इतनी ज्यादा सुस्ती परवान चढ़ी हुई है कि उसके कार्यों को देखकर व्...
गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी को डायलिसिस मशीन की सौगात दी

गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी को डायलिसिस मशीन की सौगात दी

उत्तराखण्ड
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं हंस फाउंडेशन के सौजन्य से गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने रविवार को जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी को डायलिसिस मशीन की सौगात दी। विधायक ने जिला चिकित्सालय में स्थापित डायलिसिस केंद्र का लोकार्पण किया। विधायक ने कहा कि आमजनमानस को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में है। जिला चिकित्सालय में डायलिसिस मशीन न होने के कारण यहां के मरीजों को डायलिसिस कराने देहरादून जाना पड़ता था। लेकिन मशीन के स्थापित होने से अब किडनी की बीमारी से ग्रसित मरीजों का उपचार अब यहीं हो सकेगा। जिला चिकित्सालय में डायलिसिस मशीन की अति आवश्यकता थी,जिसे आज पूरा किया गया। इस दौरान विधायक ने स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर करने के लिए निरंतर कार्य करने की भी बात कही। इस दौरान विधायक श्री चौहान अस्पताल में भर्ती मरीजों से भी मिले। विधायक ने मौके पर सीएमओ को मरीजो के बेहतर इलाज ...
सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने परिवार के साथ केदारनाथ धाम पहुंचे और बाबा केदार की पूजा-अर्चना की

सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने परिवार के साथ केदारनाथ धाम पहुंचे और बाबा केदार की पूजा-अर्चना की

उत्तराखण्ड
रुद्रप्रयाग : थलसेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने परिवार के साथ रविवार को केदारनाथ धाम पहुंचे और बाबा केदार की पूजा-अर्चना की। गौरतलब है कि इन दिनों सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे उत्‍तराखंड में हैं। इसी क्रम में शनिवार को उन्‍होंने उत्तराखंड में सेना की फारवर्ड पोस्ट पर तैयारियों का जायजा लिया था। थल सेनाध्यक्ष रविवार को सुबह लगभग 9 बजे श्रीकेदारनाथ धाम पहुंचे। भगवान केदारनाथ के दर्शन कर पूजा अर्चना की। उनके साथ सेना के अधिकारी भी मौजूद रहे। इस अवसर पर पुजारी टी गंगाधर लिंग, मंदिर समिति प्रभारी अधिकारी आरसी तिवारी, मंदिर प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, अरविंद शुक्ला ने थलसेनाध्यक्ष को भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया। सेना प्रमुख बनने के बाद सेंट्रल सेक्टर में एलएसी का पहला दौरा सेना प्रमुख बनने के बाद जनरल मनोज पांडे पहली बार सेंट्रल सेक्टर में एलएसी का दौरा किया। य...

विवादित बयान को लेकर नूपुर शर्मा को मुंबई पुलिस ने भेजा समन, 13 जून को दर्ज होगा बयान

देश-विदेश
महाराष्ट्र की भिवंडी पुलिस ने भी निलंबित भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा को पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के सिलसिले में सोमवार को बयान दर्ज कराने के लिए तलब किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक चेतन काकड़े ने संवाददाताओं को बताया कि इसके अलावा, भाजपा से निष्कासित पदाधिकारी नवीन कुमार जिंदल को भी ठाणे जिले की भिवंडी पुलिस ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित विवादास्पद ट्वीट पर 15 जून को अपना बयान दर्ज करने के लिए कहा है। 30 मई को दर्ज हुआ मामला अधिकारी ने बताया कि रजा अकादमी के एक प्रतिनिधि द्वारा 30 मई को दर्ज कराई गई शिकायत के बाद भिवंडी पुलिस ने शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया था। उन्होंने बताया कि जिंदल के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले, ठाणे में मुंब्रा पुलिस ने शर्मा को 22 जून को उनके सामने पेश होने के लिए और अपनी टिप्...

पुलवामा जिला के द्रबगाम इलाके में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मारा गिराया, हथियार बरामद

देश-विदेश
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिला के द्रबगाम इलाके में शनिवार शाम से जारी मुठभेड़ समाप्त हो चुकी है। सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों को मारा गिराया है। इनके पास से हथियार और गोला बारूद भी बरामद हुआ है। मारे गए तीनों आतंकियों की पहचान कर ली गई है। इनमें से एक की पहचान जुनैद के रूप में हुई है। जुनैद वहीं आतंकी है जिसने पुलिसकर्मी रियाज अहमद की हत्या की थी। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने रविवार को बयान जारी करते हुए बताया कि शनिवार को पुलवामा के द्रबगाम इलाके में एक आतंकी को मार गिराया गया था। रात भर से जारी मुठभेड़ के बाद अभी तक तीन आतंकियों को मार गिराने में सफलता मिली है। फिलहाल अभी भी क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है। इसी बीच कश्मीर के आइजी विजय कुमार ने इंटरनेट मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि पुलवामा मुठभेड़ के तीनों आतंकियों को मार गिराया गया है। इनकी पहचान जुनेद शी...

प्रयागराज हिंसाः जावेद पंप के घर पर चलेगा बुलडोजर

देश-विदेश
उत्‍तर प्रदेश में जुमे की नमाज के बाद प्रयागराज, हाथरास, फ‍िरोजाबाद, सहारनपुर में भड़की ह‍िंंसा में आज सुबह आठ बजे तक 304 आरोप‍ितों को पुल‍िस ने गिरफ्तार क‍िया है। प्रदेश को दंगों की आग में झोंकने का प्रयास करने वालों के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्ती करने के निर्देश के बाद ह‍िंसा और पत्थरबाजी वालों जिलों में आज हिंसा प्रभावित इलाकों में स्थिति सामान्य है। इन सभी जिलों के हिंसा वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। एडीजी ला एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने बताया क‍ि ह‍िंंसा के मामले में अबतक 13 एफआईआर दर्ज की गई हैं। वहीं आज प्रयागराज में ह‍िंंसा के आरोप‍ित जावेद के घर पर बुलडोजर चलेगा। प्रदेश में शुक्रवार को प्रयागराज, हाथरस, मुरादाबाद, फिरोजाबाद और अंबेडकरनगर में बवाल पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने स...
देश में कोरोना के नए मामलों में एक बार फिर इजाफा देखने को मिला, एक्टिव केस बढ़कर 44513 हुए

देश में कोरोना के नए मामलों में एक बार फिर इजाफा देखने को मिला, एक्टिव केस बढ़कर 44513 हुए

देश-विदेश
देश में कोरोना के नए मामलों में एक बार फिर इजाफा देखने को मिला है। देश में कोरोना के बढ़ते मामले अब डराने लगे हैं। बीते 24 घंटों में 8582 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार को इस दौरान कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 4435 रही है। हालांकि कोरोना से मरने वालों की संख्या में कमी आई है। पिछले 24 घंटों में 4 लोगों ने कोरोनावायरस से जान गंवाई है। एक्टिव केस की संख्या में लगातार इजाफा कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी एक बार फिर लोगों को डराने लगी है। इस बीच कोरोना के एक्टिव मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटों में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या में 4143 का इजाफा हुआ है। अब कुल एक्टिव मामलों की संख्या 44513 हो गई है। पाजिटिविटी दर भी तेजी से बढ़ी मंत्रालय के अनुसार, दैनिक सकारात्मकता (पोजिटिविटी) दर 2.71 फीसद दर्ज की गई है। जबकि साप्ताहिक सकारात्मकता दर भी...