चारधाम यात्रा पंजीकरण हेतु ट्राजिट कैम्प ऋषिकेश में 30 पंजीकरण कांउटर सहित 30 मोबाईल टीमें तैनात
चारधाम यात्रा पंजीकरण हेतु ट्राजिट कैम्प ऋषिकेश में 30 पंजीकरण कांउटर सहित 30 मोबाईल टीमें तैनात
उत्तराखण्ड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा 2026 की शुरूआत 19 अपै्रल 2026 को अक्षय तृतीया के दिन हो रही है। जिले में यात्रा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल ट्रांजिस्ट कैम्प ऋषिकेश में संबधित विभागों के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की । इसके उपरांत जिलाधिकारी ने चारधाम यात्रा ट्रांजिस्ट कैंप में पंजीकरण कक्ष एवं समुचित परिसर का निरीक्षण करते हुए व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने पर्यटन अधिकारी को पंजीकरण काउंटर एवं मोबाइल टीम सक्रिय करने के निर्देश। चारधामयात्रा ट्रांजिट कैंप में 24 काउंटर तथा आईएसबीटी पर 6 पंजीकरण काउंटर लगाए हैं। पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने अवगत कराया कि पंजीकरण हेतु 30 मोबाईल टीम में लगाई गई है जिनमें 25 टीमें दिन में तथा 5 टीम रात्रि से प्रातः...