सरकार बनाने के लिए जोड़-तोड़ का शोर, भाजपा विधायक का सनसनीखेज दावा, बढ़ सकती है कांग्रेस की परेशानी |
सरकार बनाने के लिए जोड़-तोड़ का शोर, भाजपा विधायक का सनसनीखेज दावा, बढ़ सकती है कांग्रेस की परेशानी |
विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय की एंट्री ने पहले ही प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है। वहीं अब भाजपा विधायक द्वारा सनसनीखेज दावा किया गया है, जिससे माहौल गरमा गया है।
दस मार्च को ईवीएम से नतीजे निकलेंगे लेकिन इससे पहले ही सरकार बनाने के लिए जोड़-तोड़ का शोर शुरू हो गया है। राजनीतिक दल अपने-अपने हिसाब से अपनी सरकार बनाने की कसरत में जुट गए हैं। इस बीच नेताओं के गर्मागर्म बयान आने शुरू हो गए हैं तो वहीं निर्दलीयों और छोटे दलों पर सबकी नजरें हैं।
भाजपा के बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने सनसनीखेज दावा किया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के कई जिताऊ प्रत्याशी पार्टी के संपर्क में हैं और जरूरत पड़ने पर इन सभी को भाजपा में लाया ज...








