हीरो मोटोकॉर्प ने उत्तराखण्ड सरकार के साथ अपनी साझेदारी मजबूत की |
हीरो मोटोकॉर्प ने उत्तराखण्ड सरकार के साथ अपनी साझेदारी मजबूत की |
वन विभाग को 300 मोटरसाइकिलें और 600 हेलमेट्स सौंपे
ऋषिकेश 10 जून :-हीरो मोटोकॉर्प, मोटरसाइकिल और स्कूटर बनाने में दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, ने आज ऋषिकेश, उत्तराखण्ड में हिमालयन इको रिस्टोरेशन, बायोडायवर्सिटी कंजर्वेशन एंड लाइवलीहुड एनहैंसमेंट सोसायटी को 300 मोटरसाइकिलें सौंपी हैं। इस तरह कंपनी ने ‘प्रोजेक्ट हीरो ग्रीन ड्राइव’ के तहत जैव-विविधता के संरक्षण को लेकर अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता को बरकरार रखा है।
अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) प्लेटफॉर्म “हीरो वीकेयर’’ के तहत, हीरो मोटोकॉर्प ने वन विभाग को 600 हेलमेट्स के साथ 300 मोटरसाइकिलें सौंपी हैं। ये मोटरसाइकिलें खासतौर से हूटर्स, फ्लैशलाइट, लेग गार्ड, हेलमेट लॉक और वाटरप्रूफ सा...




