Saturday, March 7News That Matters

Day: July 5, 2022

स्व. कमल जोशी की पुण्यतिथि पर नगर निगम टाउन हॉल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया #ucn

स्व. कमल जोशी की पुण्यतिथि पर नगर निगम टाउन हॉल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया #ucn

राष्ट्रीय
https://youtu.be/sMe5GA9pjqQ स्व. कमल जोशी की पुण्यतिथि पर नगर निगम टाउन हॉल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया #ucn #uttranchalcrimenews #ucnews स्वतंत्र फोटोग्राफर पत्रकार व सोशल एक्टिविस्ट स्व. कमल जोशी की पुण्यतिथि आई गई कार्यक्रम के दौरान बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण रही ऋतु खंडूडी भूषण ने कहा कि स्व कमल जोशी की फोटोग्राफी व रचनाएं एक सांस्कृतिक धरोहर है इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष द्वारा फोटोग्राफी के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भूमेश भारती को अंग वस्त्र पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया उत्तराँचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट  ...

राज्य में जारी हो चुका है खेल नीति का जिओ-रेखा आर्या #ucn

उत्तराखण्ड
https://youtu.be/E-xony7vIOE राज्य में जारी हो चुका है खेल नीति का जिओ-रेखा आर्या #ucn #uttranchalcrimenews #ucnews 29 अगस्त को होगा खेल छात्रवर्ती योजना का विधिवत शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे योजना का शुभारंभ-रेखा आर्या खेल विभाग की वेबसाइट अपडेट नही होने पर नाराज हुई खेल मंत्री 1 हफ्ते में वेबसाइट को जल्द अपडेट करने के खेल मंत्री रेखा आर्या ने दिए निर्देश उत्तारांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट !...
उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश के बाद नदियां उफान पर |

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश के बाद नदियां उफान पर |

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश के बाद नदियां उफान पर उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश के बाद नदियां उफान पर है। नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। काली नदी का जलस्तर चेतावनी लेवल के पार पहुंच गया है। प्रशासन ने अर्ल जारी किया है। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश के बाद नदियां ऊफान पर हैं। नदियों के जलस्तर बढ़ने से किनारों पर रह रहे लोगों की नींद भी उड़ गई है। पिथौरागढ़ के धारचूला में लगतार बारिश हो रही है। बारिश के बाद काली नदी का जलस्तर चेतावनी लेवल से पार चला गया है। धारचूला में काली नदी का चेतावनी लेवल 889 है, जबकि नदी 889.15 पर बह रही है। नदी के तेज प्रवाह को देख तट पर बसे लोगों में भय बना हुआ है। मानसून में भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है। तो दूसरी ओर, सरकार ने 30 सितंबर तक कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी है। आपदा के समय रिस्...
राजधानी देहरादून में पुराने भवनों पर बरसात का डर, नगर निगम ने किया नोटिस जारी |

राजधानी देहरादून में पुराने भवनों पर बरसात का डर, नगर निगम ने किया नोटिस जारी |

उत्तराखण्ड
राजधानी देहरादून में पुराने भवनों पर बरसात का डर, नगर निगम ने किया नोटिस जारी | उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में जर्जर और पुराने भवनों का डर बरसात में ज्यादा होता है, क्योंकि अक्सर इन दिनों में ही अतिवृष्टि या अन्य कारणों के चलते ये इमारतें खतरा बन जाती हैं. इस बार भी शहर में ब्रिटिश काल की इमारतें हादसों को दावत दे रही हैं. ये इमारतें खतरे का निशानी इसलिए हैं, क्योंकि ये शहर के बीचोंबीच ऐसी जगहों पर स्थित हैं, जहां लोगों का आना-जाना लगा रहता है. ऐसे में इन गिरासू भवनों के खौफ के साये में लोग आवाजाही करते हैं. देहरादून नगर निगम के मुताबिक, राजधानी में वर्तमान में 45 गिरासू भवन मौजूद हैं, जिनमें से कई खाली पड़े हैं तो कुछ में लोग रह रहे हैं. नगर निगम की तरफ से इन्हें नोटिस जारी कर दिया गया है, लेकिन संपत्ति विवाद और न्यायालय में मामले लंबित होने के चलते ये जर्जर भवन ज्यों के त्यों पड़े ह...
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर राज्य को देश के सर्वश्रेष्ठ राज्यों की श्रेणी में लाने का संकल्प लिया

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर राज्य को देश के सर्वश्रेष्ठ राज्यों की श्रेणी में लाने का संकल्प लिया

उत्तराखण्ड
देहरादून : लगातार दूसरी बार उत्तराखंड की कमान संभाल रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक साल का कार्यकाल पूर्ण कर लिया है। इसमें उनके वर्तमान कार्यकाल के 104 दिन भी शामिल हैं। आत्मविश्वास से भरे मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर राज्य को देश के सर्वश्रेष्ठ राज्यों की श्रेणी में लाने का संकल्प लिया है। सरकार ने इस हिसाब से अपनी रणनीति तय की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को आदर्श राज्य बनाने के लिए विशेषज्ञों से सरकार सुझाव लेगी। होटल व्यवसायियों से इसकी शुरुआत की जाएगी। राज्य की विकास दर को तेजी से आगे बढ़ाने के विषय विशेषज्ञों से संवाद किया जाएगा। साथ ही आमजन से भी सुझाव लिए जाएंगे। समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार ने अपना एक-एक क्षण राज्य के चहुंमुखी विकास के लिए समर्पि...
व्यासी परियोजना को मिली नई जान, दोनों टरबाइन चलीं, दस लाख यूनिट से ऊपर उत्पादन |

व्यासी परियोजना को मिली नई जान, दोनों टरबाइन चलीं, दस लाख यूनिट से ऊपर उत्पादन |

उत्तराखण्ड
व्यासी परियोजना को मिली नई जान, दोनों टरबाइन चलीं, दस लाख यूनिट से ऊपर उत्पादन | प्रदेश में बारिश राहत बिजली उत्पादन बढ़ाने के लिए राहत लेकर आई। यमुना पर बनी व्यासी जल विद्युत परियोजना की दोनों टरबाइन चलने के बाद यहां से रोजाना बिजली उत्पादन भी बढ़कर 1.159 मिलियन यूनिट तक पहुंच गया है। प्रदेश में बारिश होने के साथ ही व्यासी परियोजना को नई जान मिल गई है। अब यहां की दोनों टरबाइन चलनी शुरू हो गई हैं। इसके साथ ही बिजली का उत्पादन भी यहां प्रतिदिन दस लाख यूनिट पार होने लगा है। उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड के लिए शुरुआती बारिश राहत लेकर आई है। जिन परियोजनाओं पर पानी की किल्लत का असर था, उनकी रफ्तार बढ़ने लगी है। यमुना पर बनी व्यासी जल विद्युत परियोजना की दोनों टरबाइन चलने के बाद यहां से रोजाना बिजली उत्पादन भी बढ़कर 1.159 मिलियन यूनिट तक पहुंच गया है। उधर, रामगंगा जल विद्युत परियोजना को ...
संजय राउत ने कहा- सुबह का भूला शाम को लौट आए तो उसे भूला नहीं कहते, जो भूले बिसरे लोग हैं आ जाएंगे

संजय राउत ने कहा- सुबह का भूला शाम को लौट आए तो उसे भूला नहीं कहते, जो भूले बिसरे लोग हैं आ जाएंगे

देश-विदेश, राष्ट्रीय
नई दिल्ली, महाराष्ट्र की राजनीति में पिछले कुछ दिनों जारी उथल-पुथल अब शांत दिख रही है। विधानसभा में सोमवार को एकनाथ शिंदे की सरकार ने बहुमत साबित कर दिया है। विश्ववास मत के दौरान शिंदे सरकार को 164 वोट मिले जबकि विपक्ष में 99 वोट पड़े। विश्वास मत जीतने के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दावा किया कि भाजपा गठबंधन के साथ अगले विधानसभा चुनाव में 200 सीटें जीतेंगे। शिंदे के इस दावे पर शिवसेना सांसद और पार्टी नेता संजय राउत ने पलटवार किया है। संजय राउत ने कहा कि 200 सीट जीतने की बात यह एकनाथ शिंदे खेमा नहीं दिल्ली वाले कर रहे हैं। संजय राउत ने आगे कहा कि हम मध्यावधि चुनाव के लिए तैयार हैं, क्या वे तैयार हैं? अगर अभी चुनाव होता है तो हम 100 से ज्यादा सीटें जीतेंगे। उद्धव जी ने भी कहा था कि मध्यावधि चुनाव होने दीजिए। पता चल जाएगा कि कौन हारेगा और कौन जीतेगा। 'बागी विधायक वापस आएंगे' संजय ...
हाई कोर्ट ने अपराधियों को राजनीति से बाहर करने के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा

हाई कोर्ट ने अपराधियों को राजनीति से बाहर करने के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा

देश-विदेश
लखनऊ, इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने कहा है कि संसद और भारत निर्वाचन आयोग को राजनीति से अपराधियों को बाहर करने के लिए समुचित कदम उठाने चाहिए। राजनेताओं, अपराधियों और नौकरशाहों के बीच का अपवित्र गठजोड़ मिटा देना चाहिए। कोर्ट ने कहा कि हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को इस दिशा में उचित कदम उठाने को कहा है किंतु अभी तक चुनाव आयोग और संसद ने ऐसा करने के लिए सामूहिक इच्छा शक्ति नहीं दिखाई है। यह टिप्पणी जस्टिस दिनेश कुमार सिंह की एकल पीठ ने बसपा सांसद अतुल कुमार सिंह उर्फ अतुल राय की जमानत अर्जी खारिज करते हुए की। राय अपने खिलाफ दर्ज केस को वापस करने के लिए पीडि़ता और उसके गवाह पर नाजायज दबाव बनाने के आरेाप में जेल में बंद हैं। उनके दबाव के कारण पीडि़ता और उसके गवाह ने सुप्रीम कोर्ट के सामने फेसबुक पर लाइव आकर आत्महत्या का प्रयास किया था। गंभीर अवस्था में दोनों को अस्पताल में दाख...
हरिद्वार यात्रा से वापस घर लौट रहे श्रद्धालु से भरी पिकअप को ट्रक ने मार दी टक्कर 12 श्रद्धालु घायल |

हरिद्वार यात्रा से वापस घर लौट रहे श्रद्धालु से भरी पिकअप को ट्रक ने मार दी टक्कर 12 श्रद्धालु घायल |

उत्तराखण्ड
हरिद्वार यात्रा से वापस घर लौट रहे श्रद्धालु से भरी पिकअप को ट्रक ने मार दी टक्कर 12 श्रद्धालु घायल | पुलिस के अनुसार पटियाला के गांव बांसड़ा खेड़ा गांव निवासी 18 श्रद्धालुओं का एक जत्था पिकअप से हेमकुंड साहिब के दर्शन करने गया था। दर्शन के बाद श्रद्धालु हरिद्वार में गंगा स्नान करके घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सालियर पुलिस चौकी के पास पहुंची तो पीछे से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। सालियर पुलिस चौकी के पास श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने टक्कर मार दी। पिकअप अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। हादसे में हेमकुंड साहिब से लौट रहे 12 श्रद्धालु घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस के अन...
प्रदेश सरकार के अधिकारी-कर्मचारियों के अवकाश पर मानसून अवधि 30 सितंबर तक लगा रोक |

प्रदेश सरकार के अधिकारी-कर्मचारियों के अवकाश पर मानसून अवधि 30 सितंबर तक लगा रोक |

उत्तराखण्ड
प्रदेश सरकार के अधिकारी-कर्मचारियों के अवकाश पर मानसून अवधि 30 सितंबर तक लगा रोक | अधिकारी व कर्मचारी अपने विभागीय उच्चाधिकारियों से लंबा अवकाश स्वीकृत कराकर प्रस्थान कर जाते हैं। ऐसे में मानसून अवधि में बचाव व राहत कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ता है, जिसे देखते हुए धामी सरकार ने अधिकारियों और कर्मचारियों की लंबी छुट्टी पर रोक लगा दी है। मानसून के दौरान 30 सितंबर तक प्रदेश सरकार के अधिकारी-कर्मचारियों को अवकाश नहीं मिलेगा। मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधु ने अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी है। केवल अपरिहार्य परिस्थितियों में ही अवकाश दिया जाएगा, लेकिन अवकाश देते समय उच्चाधिकारी को प्रतिस्थानी की व्यवस्था करनी होगी। प्रदेश सरकार ने यह कदम आपदा की स्थिति में प्रभावितों को तत्काल राहत देने के लिए उठाया है। कुछ दिन पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मानसून पूर्व तैयारियों क...