Sunday, March 8News That Matters

Month: August 2022

एक बार फिर आतंकियों ने दो कश्मीरी हिंदू भाइयों पर बरसाई गोलियां, एक की मौत दूसरा गंभीर

एक बार फिर आतंकियों ने दो कश्मीरी हिंदू भाइयों पर बरसाई गोलियां, एक की मौत दूसरा गंभीर

देश-विदेश
जम्मू, कश्मीर में गैर मुस्लिमों को निशाना बनाने का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को एक बार फिर आतंकियों ने दो कश्मीरी हिंदू भाइयों पर गोलियां बरसा दी। इस हमले में एक भाई की अस्पताल पहुंचने पर मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। अभी तक इस हमले की किसी आतंकी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है जबकि आशंका जताई जा रही है कि इस हमले के पीछे लश्कर के हिट स्कवाट टीआरएफ का हाथ हो सकता है। यह हमला शोपियां के चोटीगाम में उस समय हुआ जब सुनील कुमार पुत्र अर्जुन नाथ और उसका भाइ पिंटु कुमार अपने घर के पास ही अपने सेबों के बाग में काम कर रहे थे। तभी वहां पर हथियार बंद आतंकी पहुंचे और उन्होंने दोनों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। हमले को अंजाम देने के बाद आतंकी मौक से भाग निकले और गोलियाें की आवाज सुनकर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो वहां दोनों भाइ खून से लथपथ मिले।दोनों को तुरंत स्...
आइटीबीपी बस हादसे में 8 जवान गंभीर रूप से घायल, 6 जवान शहीद

आइटीबीपी बस हादसे में 8 जवान गंभीर रूप से घायल, 6 जवान शहीद

देश-विदेश
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के जिला अनंतनाग में पहलगाम के पास हुए एक सड़क हादसे में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के करीब 6 जवान बलिदान हो गए जबकि 35 अन्य घायल हैं। घायलों में दो जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान भी शामिल हैं। घायलों में कुछ हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को अनंतनाग जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये सभी जवान वार्षिक अमरनाथ के सफल आयोजन के लिए यात्रा मार्ग पर तैनात थे। बलिदानियों व घायलों की पहचान फिलहाल जाहिर नहीं की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर पुलिस की बस में सवार ये जवान जब चंदनबाड़ी से पहलगाम की ओर निकले तो रास्ते में पहलगाम मार्ग पर स्थित फ्रिसलन के पास बस ड्राइवर वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। ऐसा बताया जा रहा है कि बस की ब्रेक फेल हो गए थे। ड्राइवर बस की स्पीड पर काबू नहीं पा सका और बस खाई में जा गिरी। बस लिद्दर नदी के किनारे गिरी। दुर्घटना के तु...
उत्‍तराखंड में भी किए गए अटलजी, भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्‍हें दी श्रद्धांजलि

उत्‍तराखंड में भी किए गए अटलजी, भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्‍हें दी श्रद्धांजलि

उत्तराखण्ड
देहरादून :  मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उत्‍तराखंड में भी उन्‍हें याद किया गया भाजपा मुख्यालय में आयोजित किया गया श्रद्धांजलि कार्यक्रम वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व अटल बिहारी बाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्‍हें याद किया और भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धांजलि दी। 16 अगस्त 2018 को लंबी बीमारी के बाद हो गया था निधन तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वाजपेयी का 16 अगस्त 2018 को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। वाजपेयी का जन्म मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 25 दिसंबर, 1924 को हुआ था।...
यूपी कैबिनेट में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर

यूपी कैबिनेट में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर

उत्तरप्रदेश
लखनऊ, उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक लोकभवन में सम्पन्न हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई बैठक में बिजली विभाग के रामनगरी अयोध्या के साथ ही शिक्षा विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग के प्रस्तावों पर मुहर लगी है। मंगलवार को आयोजित इस कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई है। कैबिनेट बैठक में विभिन्न विभागों के कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। आज कैबिनेट बैठक में कई अहम विषयों पर चर्चा भी की गई। माना जा रहा था कि एक दर्जन से अधिक प्रस्ताव में से दस पर मुहर लगेगी, लेकिन कैबिनेट ने 16 प्रस्ताव पर सहमति दे दी है। स्वास्थ्य तथा शिक्षा से जुड़े प्रस्ताव के साथ ही अयोध्या तथा वाराणसी से जुड़े प्रस्ताव पर भी कैबिनेट अपनी मुहर लगा दी है। अब अयोध्या तथा वाराणसी के विकास कार्य और गति पकड़ेंगे। अयोध्या के विजन 2047 को भी नई उड़ान मिलेगी। एक होंगी तीन बिजली कंपनियां ...
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर योगी ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर योगी ने दी श्रद्धांजलि

उत्तरप्रदेश
लखनऊ, कवि, मंझे हुए वक्ता, कुशल राजनीतिज्ञ तथा देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की चौथी पुण्य तिथि पर देश आज उनको नमन कर रहा है। ओजस्वी वाणी के धनी अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्य तिथि पर लखनऊ के लोक भवन में उनकी प्रतिमा पर माल्यापर्ण करने वालों का तांता लगा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट कर उनको श्रद्धांजलि दी है। सीएम योगी आदित्यनाथ लोकभवन में उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा-लोकप्रिय जननेता, प्रखर राष्ट्रभक्त, ओजस्वी वक्ता, असंख्य कार्यकर्ताओं के प्रेरणा-पुंज, पूर्व प्रधानमंत्री, 'भारत रत्न' श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। आपका शुचितापूर्ण राजनीतिक...
आज दिल्ली के सीएम केजरीवाल का जन्मदिन, जानिए अरविंद से जुड़ी दिलचस्प बातें

आज दिल्ली के सीएम केजरीवाल का जन्मदिन, जानिए अरविंद से जुड़ी दिलचस्प बातें

देश-विदेश
नई दिल्ली, अरविंद केजरीवाल भारतीय राजनीतिज्ञ और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में पहचाने जाते हैं। अरविंद केजरीवाल का जन्म 16 अगस्त 1968 को हुआ था। वो आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं। उनका जन्म हरियाणा के एक गांव में हुआ था। बचपन से ही पढ़ाई में होशियार थे। अरविंद केजरीवाल को पहले ही प्रयास में आईआईटी खड़गपुर में प्रवेश मिल गया था। मैकेनिकल इंजीनियरिंग करने के बाद टाटा स्टील कंपनी में जॉब की। कुछ ही समय के बाद उन्होंने टाटा की नौकरी छोड़ यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी। 1993 में यूपीएससी की परीक्षा पास कर भारतीय राजस्व सेवा में शामिल हुए। राशन कार्ड घोटाले को किया उजागर अरविंद केजरीवाल सामाजिक सेवक के रूप में भी जानें जाते हैं। उन्होंने 1999 में नकली राशन कार्ड घोटाले को उजागर किया था। साथ ही परिवर्तन नामक आंदोलन की शुरुआत की। सामाजिक कार्यों की तरफ ज्याद...
राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने दी पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि

राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने दी पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि

देश-विदेश
नई दिल्ली, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज चौथी पुण्यतिथि है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु , उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी के स्मारक 'सदैव अटल' पर पुष्पांजलि अर्पित की। गृह मंत्री शाह व पूर्व राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के स्मारक 'सदैव अटल' पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की। भाजपा ने किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद भाजपा ने अटल बिहारी व...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आजादी की 76वीं वर्षगांठ पर मौजूद सभी लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आजादी की 76वीं वर्षगांठ पर मौजूद सभी लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आजादी की 76वीं वर्षगांठ पर मौजूद सभी लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आजादी की 76वीं वर्षगांठ पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि आज जो हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, वह स्वतंत्रता सेनानियों और शहीद जवानों के त्याग और बलिदान का प्रतिफल है। स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुबह सबसे पहले मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर सीएम ने वहां मौजूद सभी लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। सीएम धामी ने राजधानी देहरादून के साथ ही गैरसैंण स्थित विधानसभा भवन भराड़ीसैंण में भी ध्वजारोहण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री शाम पांच बजे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजभवन में आयोजित स्वल्पाहार कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। सीएम ने दी प्रदेशवासियों...
देवभूमि उत्तराखंड में स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ धूम धाम से मनाई गई।

देवभूमि उत्तराखंड में स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ धूम धाम से मनाई गई।

उत्तराखण्ड
देवभूमि उत्तराखंड में स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ धूम धाम से मनाई गई। देवभूमि उत्तराखंड में स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ धूम धाम से मनाई गई। सबसे पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ध्वजारोहण किया। वहीं, सीएम ने वहां मौजूद सभी लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही प्रदेशभर में कई जगह प्रभात फेरी निकाली गई तो कहीं पर ध्वजारोहण किया गया। साथ ही रंगारंग कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। सीएम धामी ने राजधानी देहरादून के परेड मैदान में ध्वजारोहण किया। मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानियों, सैन्य और अर्धसैन्य बलों के शहीद जवानों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि आज जो हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, वह स्वतंत्रता सेनानियों और शहीद जवानों के त्याग और बलिदान का प्रतिफल है। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड राज्य न...
38 साल बाद: सियाचिन में मिला लांसनायक चंद्रशेखर का पार्थिव शरीर, ग्लेशियर की चपेट में आने से हुए थे शहीद|

38 साल बाद: सियाचिन में मिला लांसनायक चंद्रशेखर का पार्थिव शरीर, ग्लेशियर की चपेट में आने से हुए थे शहीद|

उत्तराखण्ड
38 साल बाद: सियाचिन में मिला लांसनायक चंद्रशेखर का पार्थिव शरीर, ग्लेशियर की चपेट में आने से हुए थे शहीद| उत्तराखंड निवासी 19 कुमाऊं रेजीमेंट के लांसनायक चंद्रशेखर हर्बोला का पार्थिव शरीर 38 साल बाद भी सुरक्षित है। परिजनों ने बताया कि अभी तक उन्हें जो जानकारी मिली है उसके अनुसार शहीद की पार्थिव देह अब भी सुरक्षित अवस्था में है। सियाचिन में बर्फ में दबे रहने की वजह से शहीद की पार्थिव देह को नुकसान नहीं हुआ है। शहीद चंद्रशेखर का जब शव मिला तो उनकी पहचान के लिए उनके हाथ में बंधे ब्रेसलेट का सहारा लिया गया। इसमें उनका बैच नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज थीं। बैच नंबर से सैनिक के बारे में पूरी जानकारी मिल जाती है। इसके बाद उनके परिजनों को सूचना दी गई। शहीद चंद्रशेखर: पथराई आंखों से 38 साल किया पति का इंतजार, पत्नी बोली- विश्वास था अंतिम दर्शन जरूर करूंगी भारत-पाकिस्तान की झड़प के दौ...