देहरादून में एक ही परिवार के पांच लोगों की की गयी निर्मम तरीके से हत्या
देहरादून में एक ही परिवार के पांच लोगों की की गयी निर्मम तरीके से हत्या |
देहरादून में सोमवार सुबह एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई। हत्यारे ने अपने पूरे परिवार को मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद जो देखा उससे पुलिस भी सन्न रह गई। कमरे से लेकर किचन तक खून ही खून था। पांच लाशों को देख लोग सिहर उठे। आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। हत्यारोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जिसकी पहचान उत्तर प्रदेश के बांदा जिला निवासी महेश तिवारी के रूप में हुई है। महेश मूल रूप से बांदा का रहने वाला है।
आरोपी देहरादून के रानीपोखरी में शांति नगर इलाके में रहता था। सोमवार सुबह पुलिस को एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या की सूचना मिली। आनन-फानन पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। साक्ष्य जुटाने के साथ ही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। आरोपी से पूछताछ ...








