Saturday, March 7News That Matters

Month: September 2022

उत्तराखंड में अब मौसम साफ ,गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे पर शुरू हुई वाहनों की आवाजाही |

उत्तराखंड में अब मौसम साफ ,गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे पर शुरू हुई वाहनों की आवाजाही |

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में अब मौसम साफ ,गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे पर शुरू हुई वाहनों की आवाजाही | इससे पहले भी धरासू बैंड के पास पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण गंगोत्री और यमुनोत्री दोनों हाईवे बंद हो गए थे। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि दोनों हाईवे पर अब वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। उत्तराखंड में अब मौसम साफ बना हुआ है। बीते तीन दिन से सभी इलाकों में चटख धूप खिली है। जिसके चलते उमस फिर से बढ़ने लगी है। हालांकि रात के समय पर अब हल्की ठंड का एहसास भी होने लगा है। यहभी पढ़े ;- http://uttaranchalcrimenews.com/pulkit-also-had-a-condition-for-the-job-that-the-woman-would-have-to-stay-here-she-had-got-the-job-done-after-seeing-advertisements-on-the-internet/ वहीं, गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे भी वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। यमुनोत्री हाइवे धरासू बैंड के पास आज सुबह ...
ऋतिक और सैफ की विक्रम वेधा आखिरकार आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी,सोशल मीडिया पर दी ऐसी प्रतिक्रिया|

ऋतिक और सैफ की विक्रम वेधा आखिरकार आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी,सोशल मीडिया पर दी ऐसी प्रतिक्रिया|

मनोरंजन
ऋतिक और सैफ की विक्रम वेधा आखिरकार आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी,सोशल मीडिया पर दी ऐसी प्रतिक्रिया| फिल्म के रिलीज होते ही अब सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया आनी भी शुरू हो गई है। ऋतिक और सैफ की इस फिल्म को लोगों की तरफ से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिल रही है। बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म विक्रम वेधा आखिरकार आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसी नाम की साउथ फिल्म की हिंदी रीमेक इस फिल्म के लिए दर्शक लंबे समय से उत्साहित से थे। ऐसे में फिल्म के रिलीज होते ही अब सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया आनी भी शुरू हो गई है। ऋतिक और सैफ की इस फिल्म को लोगों की तरफ से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिल रही है। तो चलिए जानते हैं कैसा रहा विक्रम वेधा का ट्विटर रिव्यू- फिल्म की तारीफ करते हुए एक यूजर ने लिखा,'ऋतिक का स्वैग और सैफ का इंटेंसिटी बेहद शानदारी है। फिल...
म्यांमार के बर्मा में देर सुबह तड़के भूकंप के झटके,भूकंप के आने की मुख्य वजह धरती के अंदर प्लेटों का टकरना |

म्यांमार के बर्मा में देर सुबह तड़के भूकंप के झटके,भूकंप के आने की मुख्य वजह धरती के अंदर प्लेटों का टकरना |

देश-विदेश
म्यांमार के बर्मा में देर सुबह तड़के भूकंप के झटके,भूकंप के आने की मुख्य वजह धरती के अंदर प्लेटों का टकरना | म्यांमार के बर्मा में देर सुबह तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप 3.52 बजे आया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने भूकंप से किसी जान-माल के हानि की पुष्टि नहीं की है। कैसे आता है भूकंप? भूकंप के आने की मुख्य वजह धरती के अंदर प्लेटों का टकरना है। धरती के भीतर सात प्लेट्स होती हैं जो लगातार घूमती रहती हैं। जब ये प्लेटें किसी जगह पर आपस में टकराती हैं, तो वहां फॉल्ट लाइन जोन बन जाता है और सतह के कोने मुड़ जाते हैं। सतह के कोने मुड़ने की वजह से वहां दबाव बनता है और प्लेट्स टूटने लगती हैं। इन प्लेट्स के टूटने से अंदर की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है, जिसकी वजह से धरती हिलती है और हम इसे भूकंप...
पुलकित ने नौकरी के लिए एक शर्त यह भी थी कि महिला को यहीं पर रुकना होगा, इंटरनेट पर विज्ञापन देख लगवाई थी नौकरी।

पुलकित ने नौकरी के लिए एक शर्त यह भी थी कि महिला को यहीं पर रुकना होगा, इंटरनेट पर विज्ञापन देख लगवाई थी नौकरी।

उत्तराखण्ड, क्राइम
पुलकित ने नौकरी के लिए एक शर्त यह भी थी कि महिला को यहीं पर रुकना होगा, इंटरनेट पर विज्ञापन देख लगवाई थी नौकरी। वनंत्रा रिजॉर्ट में अंकिता की नौकरी उसके दोस्त पुष्पदीप ने लगवाई थी, लेकिन अब उसे इसका बेहद मलाल है। अंकिता ने यहां तीन सितंबर को ज्वाइन किया और पहले ही दिन रिजॉर्ट का माहौल देखकर असहज हो गई थी। यही कारण है कि उसने पहले दिन से हत्या से कुछ देर पहले तक की सारी बातें सिर्फ पुष्प को ही बताईं। बृहस्पतिवार को पुष्प ने तीन से 18 सितंबर की शाम तक की सारी बातें पुलिस के सामने रखीं। जानकारी के अनुसार, अंकिता और पुष्प की दोस्ती इंस्टाग्राम पर पिछले साल लॉकडाउन के दौरान हुई थी। अंकिता ने 12वीं के बाद होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया था। लॉकडाउन में उसके पिता की नौकरी भी चली गई। घर की माली हालत देखकर अंकिता नौकरी करना चाहती थी। यह बात उसने पुष्प को बताई तो उसने नौकरी तलाशनी शुरू कर दी। इसी ...
लाइनों में खड़े होने का झंझट खत्म, सरकारी अस्पतालों में भी मिलेगी ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा |

लाइनों में खड़े होने का झंझट खत्म, सरकारी अस्पतालों में भी मिलेगी ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा |

उत्तराखण्ड, देहरादून
लाइनों में खड़े होने का झंझट खत्म, सरकारी अस्पतालों में भी मिलेगी ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा | मरीज घर से ही पंजीकरण करा सकेंगे। इसके बाद उन्हें टोकन नंबर दिया जाएगा। फिर दिए गए वक्त पर वह अस्पताल पहुंचकर बिना इंतजार किए इलाज करा सकेंगे। उत्तराखंड के राजकीय चिकित्सालयों व मेडिकल कॉलेजों में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को ऑनलाइन पंजीकरण व टोकन की सुविधा मिलेगी। इस व्यवस्था के लागू होने से मरीजों व उनके तीमारदारों को पंजीकरण के लिए लाइन में खड़े होकर इंतजार नहीं करना पड़ेगा। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभागीय अधिकारियों को पंजीकरण के लिए ऑनलाइन सिस्टम बनाने के निर्देश दिए। मरीज घर से ही पंजीकरण करा सकेंगे। इसके बाद उन्हें टोकन नंबर दिया जाएगा। फिर दिए गए वक्त पर वह अस्पताल पहुंचकर बिना इंतजार किए इलाज करा सकेंगे। सचिवालय में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समी...
चीन के साथ परस्पर सम्मान के रिश्तों के इच्छुक, भारत के पास अब कई रक्षा विकल्प |

चीन के साथ परस्पर सम्मान के रिश्तों के इच्छुक, भारत के पास अब कई रक्षा विकल्प |

देश-विदेश
चीन के साथ परस्पर सम्मान के रिश्तों के इच्छुक, भारत के पास अब कई रक्षा विकल्प | जयशंकर ने कहा कि हम अब उन कुछ देशों में से एक हैं, जिनके पास हमारे सामने रक्षा विकल्पों की एक बहुत विस्तृत श्रृंखला है। संयुक्त राष्ट्र में सुधारों को लेकर उन्होंने कहा कि इन्हें हमेशा खारिज नहीं किया जा सकता, लेकिन भारत यह भी जानता है कि ये सुधार आसान नहीं हैं। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अपनी 11 दिनी अमेरिका यात्रा के समापन पर वॉशिंगटन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में देश की विदेश नीति को लेकर समग्र विचार रखे। उन्होंने चीन को लेकर कहा कि भारत उसके साथ परस्पर सम्मान, संवेदनशीलता और आपसी हित पर आधारित रिश्ते चाहता है। भारत की रक्षा को लेकर उन्होंने एक समय था, जब हमारे पास विकल्प कम थे, लेकिन आज अनेक विकल्प खुले हैं। जयशंकर ने कहा कि हम अब उन कुछ देशों में से एक हैं, जिनके पास हमारे सामने रक्षा विकल्पों की ...
तापसी पन्नू को चैट शो में नहीं बुलाने पर करण जौहर ने तोड़ी चुप्पी, बताई इसके पीछे की वजह |

तापसी पन्नू को चैट शो में नहीं बुलाने पर करण जौहर ने तोड़ी चुप्पी, बताई इसके पीछे की वजह |

मनोरंजन
तापसी पन्नू को चैट शो में नहीं बुलाने पर करण जौहर ने तोड़ी चुप्पी, बताई इसके पीछे की वजह | करण जौहर का चैट शो 'कॉफी विद करण' दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है। शो में हर हफ्ते नए सितारे अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर बातचीत करते नजर आए थे। वहीं, इस सातवें सीजन के लेटेस्ट एपिसोड में सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर दानिश सैत, तन्मय भट्ट, निहारिका एनएम और कुशा कपिला ज्यूरी की भूमिका निभाते हुए नजर आए। चारों ने फिल्म निर्माता करण जौहर से कई सवाल पूछे, जिसमें तापसी पन्नू को शो पर नहीं बुलाने का कारण भी पूछा गया। कुशा कपिला ने करण जौहर से पूछा, 'पिछले दो वर्षों में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करने वाले कई एक्टर्स को अभी तक कॉफी विद करण में नहीं बुलाया गया है। इन्हीं में से एक हैं तापसी पन्नू। क्या शो में बुलाने के लिए कोई जांच प्रक्रिया है?' इस पर करण जौहर ने कहा, 'यह 12 एपिसोड का शो था, जिसमें आप...
आरएसएस नेता पर मुकदमा दर्ज, अंकिता के परिजनों पर की थी आपत्तिजनक पोस्ट|

आरएसएस नेता पर मुकदमा दर्ज, अंकिता के परिजनों पर की थी आपत्तिजनक पोस्ट|

उत्तराखण्ड
आरएसएस नेता पर मुकदमा दर्ज, अंकिता के परिजनों पर की थी आपत्तिजनक पोस्ट| आरएसएस नेता विपिन कर्णवाल ने हाल ही में फेसबुक पर पोस्ट डालकर अंकिता के परिजनों पर अभद्र टिप्पणी की थी। जिसके चलते लोगों में आक्रोष है। लोगों ने प्रदर्शन कर कर्णवाल को गिरफ्तार करने की भी मांग की थी। अंकिता हत्याकांड को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट से विवादों में आए आरएसएस के पदाधिकारी विपिन कर्णवाल के खिलाफ रायवाला थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कर्णवाल ने हाल ही में फेसबुक पर पोस्ट डालकर अंकिता के परिजनों पर अभद्र टिप्पणी की थी। जिसके चलते लोगों में आक्रोष है। लोगों ने प्रदर्शन कर कर्णवाल को गिरफ्तार करने की भी मांग की थी। आयोग ने लगाई फटकार, आरएसएस पदाधिकारी ने माफी मांगी महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने अंकिता हत्याकांड पर आपत्तिजनक पोस्ट से विवादों में आए आरएसएस के पदाधिकारी विपिन कर्णवाल फटकार लगाई। फट...
मतगणना जारी, जिला पंचायत की दो सीटों पर परिणाम घोषित |

मतगणना जारी, जिला पंचायत की दो सीटों पर परिणाम घोषित |

देहरादून
मतगणना जारी, जिला पंचायत की दो सीटों पर परिणाम घोषित | सुबह सात बजे तक जिले में ग्राम प्रधान की 178, क्षेत्र पंचायत सदस्य की 89 और जिला पंचायत सदस्य की दो सीटों पर परिणाम घोषित हो गए हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना बुधवार को शुरू हुई थी। लेकिन देर रात तक भी कई सीटों पर रिजल्ट घोषित नहीं किए गए। जिले में छह ब्लॉकों की 4305 सीटों पर हुए मतदान के वोटों की गिनती ब्लॉकवार 277 टेबल पर की गई। मतदान स्थलों पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा रही। विजयी प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ जुलूस निकालकर जश्न मनाया। सुबह सात बजे तक जिले में ग्राम प्रधान की 178, क्षेत्र पंचायत सदस्य की 89 और जिला पंचायत सदस्य की दो सीटों पर परिणाम घोषित हो गए हैं। जिला पंचायत की कोटवाल आलमपुर सीट से भाजपा के जितेंद्र और नारसन कला से निर्दलीय अरविंद राठी चुनाव जीते हैं। मतगणना अभी भी जारी है। 26 सितंबर को त्रिस्तरीय प...
अंकिता की हत्या के आरोप में गिरफ्तार पुलकित, अंकित और सौरभ की रिमांड को लेकर कोर्ट आज फैसला सुनाएगी।

अंकिता की हत्या के आरोप में गिरफ्तार पुलकित, अंकित और सौरभ की रिमांड को लेकर कोर्ट आज फैसला सुनाएगी।

उत्तराखण्ड, क्राइम
अंकिता की हत्या के आरोप में गिरफ्तार पुलकित, अंकित और सौरभ की रिमांड को लेकर कोर्ट आज फैसला सुनाएगी। 18 सितंबर को लापता हुई अंकिता का शव 24 सितंबर को चीला बैराज के पास मिला था। इससे पहले 23 सितंबर को पुलिस ने हत्या मानते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया था। साथ ही भाजपा नेता विनोद आर्य के बेटे पुलकित, उसके रिजॉर्ट के दो मैनेजर सौरभ और अंकित को गिरफ्तार किया था। अंकिता की हत्या के आरोप में गिरफ्तार पुलकित, अंकित और सौरभ की रिमांड को लेकर कोर्ट आज फैसला सुनाएगी। एसआईटी के सदस्य एएसपी शेखर सुयाल ने बताया कि बुधवार को कोटद्वार की कोर्ट में चार दिन की रिमांड के लिए अर्जी दी गई थी। आज फैसले के बाद अगर रिमांड मिलेगी तो इसके बाद आरोपियों को जेल से लाकर पूछताछ की जाएगी। उनके साथ घटनास्थल पर क्राइम सीन को भी दोहराया जाएगा। आरोपियों से घटना के दिन और उसके बाद के सारे घटनाक्रम की जानकारी विस्तार से ली जा...