Saturday, October 10News That Matters

Day: September 21, 2022

भारत के मशहूर कमेड‍ियन और गजोधर भईया फेम राजू श्रीवास्‍तव के न‍िधन पर सपा प्रमुख अख‍िलेश ने दुख जताया

भारत के मशहूर कमेड‍ियन और गजोधर भईया फेम राजू श्रीवास्‍तव के न‍िधन पर सपा प्रमुख अख‍िलेश ने दुख जताया

उत्तरप्रदेश
लखनऊ, भारत के प्रसिद्ध हास्य कलाकार और उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के चेयरमैन राजू श्रीवास्तव का द‍िल्‍ली के एम्‍स में 42 द‍िनों बाद न‍िधन हो गया। हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें यहां भर्ती कराया गया था। राजू श्रीवास्तव के न‍िधन पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अख‍िलेश यादव ने शोक जताया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कामेडियन राजू श्रीवास्तव के न‍िधन पर दुुख जताते हुए कहा क‍ि, राजू श्रीवास्तव हमारे बीच में नहीं रहे उसका अफसोस है। वे गरीब परिवार से थे लेकिन अपनी मेहनत, संघर्ष से देश-दुनिया में अपनी पहचान बनाई। ऐसे कामेडियन और ऐसे हुनर के लोग बहुत कम पैदा होते हैं। उनका व्यक्तित्व बड़ा ही साधारण था। राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को सुबह हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया था। प‍िछले 41 द...
UP में मदरसे के सर्वे के बाद अब वक्फ की संपत्तियों की होगी जांच

UP में मदरसे के सर्वे के बाद अब वक्फ की संपत्तियों की होगी जांच

उत्तरप्रदेश
लखनऊ, प्रदेश सरकार मदरसों के बाद अब वक्फ संपत्तियों की जांच कराने जा रही है। इसके तहत सरकार सामान्य संपत्तियों (बंजर भूमि, भीटा, ऊसर आदि) को वक्फ संपत्तियों के रूप में राजस्व अभिलेखों में दर्ज कराए गए सभी मामलों को खंगालेगी। सरकार ने सभी जिलों में राजस्व विभाग के वर्ष 1989 के शासनादेश को भी खत्म करते हुए जांच एक माह में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इस शासनादेश के तहत बंजर, ऊसर, भीटा आदि संपत्तियों को भी प्रयोग के आधार पर राजस्व अभिलेखों में वक्फ के रूप में दर्ज करने के निर्देश दिए गए थे। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के उप सचिव शकील अहमद सिद्दीकी की ओर से प्रदेश के सभी मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारियों को लिखे पत्र में कहा गया है वक्फ अधिनियम-1995 के पूर्व उत्तर प्रदेश मुस्लिम वक्फ अधिनियम-1960 की व्यवस्था प्रचलित थी। वक्फ संपत्तियों को राजस्व अभिलेखों में दर्ज कराने के लिए सात अप्रैल 1989 को ...
ओमप्रकाश राजभर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से राजभर बिरादरी को एसटी का दर्जा दिलाने के संबंध में की मुलाकात

ओमप्रकाश राजभर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से राजभर बिरादरी को एसटी का दर्जा दिलाने के संबंध में की मुलाकात

उत्तरप्रदेश
लखनऊ,  सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने राजभर बिरादरी को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर मंगलवार शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। ओपी राजभर का दावा- मुख्‍यमंत्री हो गए हैं सहमत सीएम से मुलाकात के बाद उन्होंने दावा किया है कि मुख्यमंत्री इस मांग से सहमत हो गए हैं और जल्द ही इस संबंध में केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। ओम प्रकाश ने मुलाकात के बाद कहा कि मुख्यमंत्री ने राजभर बिरादरी को अनुसूचित जनजाति में सूचीबद्ध कराने का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजने के लिए समाज कल्याण विभाग को निर्देशित कर दिया है। उन्होंने बताया कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने 11 मार्च 2022 को राजभर बिरादरी को अनुसूचित जनजाति में सूचीबद्ध किए जाने किए का जो आदेश जारी किया है, उसे लागू करवाने के प्रति पूरी गंभीरता दिखाई है। राजभर ने बताया...