पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने आरोपों से किया इन्कार, कहा इस मामले में किसी भी जांच के लिए तैयार
देहरादून : पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने स्वजन को नौकरी लगाने के आरोपों से इन्कार किया। उन्होंने कहा कि वह इस मामले में किसी भी जांच के लिए तैयार हैं। जांच में दोषी पाए जाने पर जनता जो भी सजा देगी, उसे भुगतने से पीछे नहीं हटेंगे।
विधानसभा में नियुक्तियों का मुद्दा राजनीति रूप से गर्म
इस बीच इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुई एक सूची को लेकर आरोप लगाए गए कि पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने अपने मंत्री पद के कार्यकाल के दौरान अपने आठ रिश्तेदारों को विभाग में नौकरी में लगाया था। गुरुवार को भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पहुंचे पूर्व शिक्षा मंत्री व गदरपुर से भाजपा विधायक अरविंद पांडेय ने मीडिया से बातचीत में आरोपों से इन्कार किया।
पूरी तरह पारदर्शिता और नियमों का पालन हुआ
उन्होंने कहा कि वह अपने स्वजन को नौकरी पर लगाने की कोशिश करते तो 20 से 30 व्यक्ति शिक्षक बन जाते। उनके परिवार में इतने ...






