प्रधानमंत्री मोदी आज केरल पहुंचेंगे, आईएनएस विक्रांत को दिखाएंगे हरी झंडी
नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो दिवसीय दौरे पर केरल जाएंगे। पीएम मोदी के दौरे की शुरुआत कोच्चि मेट्रो और भारतीय रेलवे की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन सहित विभिन्न कार्यक्रमों से होगी। वह आज शाम 6 बजे कोच्चि मेट्रो फेज- II परियोजना का शिलान्यास करेंगे और एसएन जंक्शन से वडक्केकोट्टा तक कोच्चि मेट्रो के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा वे एक जनसभा को संबोधित करेंगे और आदि शंकरा जन्मभूमि मंदिर के दर्शन करेंगे।
आईएनएस विक्रांत को हरी झंडी दिखाएंगे
2 सितंबर को पीएम देश के पहले स्वदेशी निर्मित विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत को हरी झंडी दिखाएंगे। वह कोच्चि में कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में विक्रांत को शामिल कराएंगे और नए नौसैनिक ध्वज (निशान) का अनावरण करेंगे।
शाम 7 बजे आम लोगों के लिए शुरू होगा कोच्चि मेट्रो चरण-I
इस बीच, कोच्चि मेट्रो ने एक बयान में कहा कि मेट्रो का शिलान्यास समार...








