इस महीने से मांगे जाएंगे ऑनलाइन सुझाव, ड्राफ्ट समिति की ओर से तैयार कराई जा रही वेबसाइट |
इस महीने से मांगे जाएंगे ऑनलाइन सुझाव, ड्राफ्ट समिति की ओर से तैयार कराई जा रही वेबसाइट |
सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना देसाई की अध्यक्षता में गठित पांच सदस्यीय समिति जल्द से जल्द ड्राफ्ट तैयार करना चाहती है। समिति को छह महीने में अपनी रिपोर्ट देनी है। बैठकों के साथ ही अब ड्राफ्ट समिति इस महीने से राज्य की जनता से आनलाइन सुझाव आमंत्रित करने के लिए वेबसाइट तैयार कर रही है। सितंबर महीने के पहले हफ्ते में वेबसाइट के तैयार होने की संभावना है।
उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए ड्राफ्ट तैयार कर रही समिति इस महीने से नागरिकों के सुझाव लेना शुरू करेगी। नागरिकों से ये सुझाव ऑनलाइन प्राप्त किए जाएंगे। इसके लिए समिति एक वेबसाइट तैयार करा रही है, जिसमें नागरिकों के सुझाव का प्रावधान होगा। आयोग के सदस्य व पूर्व मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
जल्द से...

