Saturday, March 7News That Matters

Day: September 2, 2022

लापरवाह अधिकारियों पर सीएम योगी का एक्शन, 73 अफसरों से मांगा स्पष्टीकरण

लापरवाह अधिकारियों पर सीएम योगी का एक्शन, 73 अफसरों से मांगा स्पष्टीकरण

उत्तरप्रदेश
लखनऊ, उत्तर प्रदेश में सभी प्रकार की जनसमस्याओं को मौके पर निस्तारित करने को वरीयता देने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब सुस्त पड़े अफसरों के पेंच कसने में लगे हैं। गुरुवार को 16 सीनियर आइएएस अफसरों का तबादला करने के बाद अब सीएम योगी आदित्यनाथ के निशाने पर वह 73 अफसर हैं जो जनसमस्याओं के निस्तारण में कम रुचि ले रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ के तेवर सख्त देख माना जाता है, इनमें से भी अधिकांश का कार्यक्षेत्र बदला जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ के निशाने पर पांच कमिश्नर के साथ दस जिलाधिकारी भी हैं, जो सीधा जनता की समस्या को निरस्तारित करने के लिए जिम्मेदार माने जाते हैं। इसके साथ ही कानून-व्यवस्था के कार्य में ढीला रवैया अपनाने वाले तीन एडीजी और पांच आइजी भी सीएम योगी आदित्यनाथ के रडार पर हैं। अधिकारियों को इससे कोई लेना-देना नहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनता की समस्याओं के तुरंत नि...
अनेकता में एकता’ के साथ पीएम मोदी का जन्मदिन मनाएगी भाजपा, पखवाड़े भर चलेगा सेवा अभियान

अनेकता में एकता’ के साथ पीएम मोदी का जन्मदिन मनाएगी भाजपा, पखवाड़े भर चलेगा सेवा अभियान

देश-विदेश
नई दिल्ली, भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को इस बार कुछ अलग ढंग से मनाने जा रही है। इसके उपलक्ष्य में पखवाड़े भर चलने वाले सेवा अभियान के तहत सभी जिलों में ‘अनेकता में एकता’ उत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह अभियान 17 सितंबर को मोदी के जन्मदिन के मौके पर शुरू होगा और दो अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर समाप्त होगा। इसकी निगरानी के लिए पार्टी महासचिव अरुण सिंह के नेतृत्व में आठ सदस्यीय केंद्रीय समिति का गठन किया है। जनता के बीच ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का संदेश भेजेंगे अरुण सिंह ने पार्टी की राज्य इकाइयों को लिखे पत्र में कहा है, जिलों में भाजपा कार्यकर्ता ‘अनेकता में एकता’ उत्सव आयोजित करेंगे। वे जनता के बीच ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का संदेश भी भेजेंगे। इन गतिविधियों को नमो एप पर अपडेट करने के लिए कहा गया है। इस उत्सव के आयोजन के लिए पांच सर्वश्रेष्ठ राज्य इकाइयों ...
मुख्यमंत्री धामी ने कहा- राज्य आंदोलनकारियों को आरक्षण दिया जाएगा, सरकार विधेयक में खामियों को करेगी दूर

मुख्यमंत्री धामी ने कहा- राज्य आंदोलनकारियों को आरक्षण दिया जाएगा, सरकार विधेयक में खामियों को करेगी दूर

उत्तराखण्ड
देहरादून : राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने से संबंधित विधेयक को सात साल बाद राजभवन ने सरकार को पुनर्विचार के लिए लौटा दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधेयक को लौटाने या इसे स्वीकृति देने का अनुरोध राजभवन से किया था। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों को आरक्षण दिया जाएगा। सरकार विधेयक में खामियों को दूर करेगी। 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण पर रोक लगा दी थी नैनीताल हाईकोर्ट ने वर्ष 2011 में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण पर रोक लगा दी थी। 2015 में हाईकोर्ट ने इस मामले में सुनवाई करते हुए इस आरक्षण को असंवैधानिक करार दिया। 2015 में कांग्रेस सरकार ने राजभवन को भेजा था आरक्षण विधेयक तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने वर्ष 2015 में विधानसभा में राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने संबंधी विधेयक पारित कर राजभवन को भेजा थ...
लेफ्टिनेंट जनरल विजय कुमार मिश्रा संभालेंगे आइएमए की कमान

लेफ्टिनेंट जनरल विजय कुमार मिश्रा संभालेंगे आइएमए की कमान

उत्तराखण्ड
देहरादून:  ले. जनरल विजय कुमार मिश्रा भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) के नए कमांडेंट बने हैं। उन्होंने गुरुवार को 51वें कमांडेंट के तौर पर अकादमी की कमान संभाली है। इससे पहले ले. जनरल हरिंदर सिंह इस पद पर तैनात थे जो कि 40 साल की सैन्य सेवा के बाद गत दिवस सेवानिवृत्त हो गए हैं। अकादमी के सैन्य अधिकारियों, प्रशिक्षकों, जवानों व कैडेटों ने नए समादेशक ले. जनरल मिश्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया। पदभार ग्रहण करने से पहले उन्होंने अकादमी स्थित युद्ध स्मारक पहुंचकर देश की रक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने हुए सैन्य अफसरों को नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। एनडीए के बाद आइएमए से प्री-मिलिट्री ट्रेनिंग पूरी कर वह दिसंबर 1985 में सैन्य अकादमी से पास आउट होकर जम्मू-कश्मीर रायफल्स में कमीशंड हुए थे। इस दौरान वह सेना में अहम पदों पर तैनात रहे। आतंक प्रभावित जम्मू-कश्मीर से लेकर राष्ट्रीय रा...
UKSSSC पेपर लीक में एक और गिरफ्तारी, हरिद्वार से कनिष्ठ सहायक गिरफ्तार

UKSSSC पेपर लीक में एक और गिरफ्तारी, हरिद्वार से कनिष्ठ सहायक गिरफ्तार

उत्तराखण्ड
देहरादून पेपर लीक प्रकरण की जांच लखनऊ, धामपुर, कुमाऊं, उत्‍तरकाशी व टिहरी के बाद हरिद्वार पहुंच गई है। एसटीएफ ने एक कनिष्ठ सहायक को हरिद्वार से गिरफ्तार किया है। आरोपितों से पूछताछ के आधार पर एसटीएफ ने किया गिरफ्तार आरोपित राजबीर निवासी लक्सर हरिद्वार क्षेत्र के कुछ अभ्यर्थियों को पेपर हल करवाने के लिए धामपुर ले गया था। पूर्व में गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के आधार पर एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार किया है। एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि राजबीर वर्तमान में कनिष्ठ सहायक राजकीय पॉलीटेक्निक हिंदोलखाल टिहरी गढ़वाल में नियुक्त है। अब तक 32 आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है एसटीएफ प्रकरण में एसटीएफ ने उत्तराखंड पुलिस के एक कांस्टेबल को गुरुवार को गिरफ्तार किया था। आरोपित का भाई कनिष्ठ सहायक (न्यायिक) के पद पर तैनात था और इसी प्रकरण में वर्तमान में जेल में है। इस प्रकरण में एसटीएफ अब तक 3...
पलानीस्वामी AIADMK के शीर्ष नेता, कोर्ट ने पनीरसेल्सम के पक्ष में दिया आदेश किया खारिज |

पलानीस्वामी AIADMK के शीर्ष नेता, कोर्ट ने पनीरसेल्सम के पक्ष में दिया आदेश किया खारिज |

देश-विदेश
पलानीस्वामी AIADMK के शीर्ष नेता, कोर्ट ने पनीरसेल्सम के पक्ष में दिया आदेश किया खारिज | न्यायमूर्ति एम दुरईस्वामी और न्यायमूर्ति सुंदर मोहन की खंडपीठ ने पलानीस्वामी की अपील को स्वीकार करते हुए न्यायमूर्ति जी जयचंद्रन की एकल पीठ द्वारा 17 अगस्त के आदेश को रद्द कर दिया है। अब के. पलानीस्वामी AIADMK के शीर्ष नेता होंगे। तमिलनाडु के विपक्षी दल अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (अन्नाद्रमुक) में उठापटक जारी है। इस बीच मद्रास हाईकोर्ट ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और AIADMK नेता पनीरसेल्वम को तगड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने शुक्रवार को मामले की सुनवाई करते हुए 11 जुलाई को हुई अन्नाद्रमुक की आम परिषद (जीसी) की बैठक को वैध ठहराया है और एकल पीठ के उस आदेश को खारिज कर दिया है, जिसमें इस बैठक को अवैध करार दिया गया था। यह भी पढ़े :- http://uttaranchalcrimenews.com/playback-singer-bamba-bakya...
अनुष्का और विराट ने गणेश चतुर्थी के मौके पर मुंबई के अलीबाग में खरीदी 8 एकड़ की जमीन |

अनुष्का और विराट ने गणेश चतुर्थी के मौके पर मुंबई के अलीबाग में खरीदी 8 एकड़ की जमीन |

मनोरंजन
अनुष्का और विराट ने गणेश चतुर्थी के मौके पर मुंबई के अलीबाग में खरीदी 8 एकड़ की जमीन | अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बॉलीवुड के पसंदीदा कपल में एक माने जाते हैं। उनको सोशल मीडिया पर खूब प्यार मिलता है। दोनों ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी रचाई थी। दोनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ के लिए सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर से अनुष्का और विराट चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुष्का और विराट ने गणेश चतुर्थी के मौके पर मुंबई के अलीबाग में 8 एकड़ की जमीन खरीदी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अलीबाग के एक गांव जीराड के पास 8 एकड़ में फैली जमीन पर घर बनाया जाएगा। इस फार्महाउस की कीमत की बात करें तो यह 19 करोड़ 24 लाख 50 हजार रुपये की है। इसके लिए दोनों ने सरकारी खजाने में 1 करोड़ 15 लाख रुपये की राशि जमा करा दी है। दोनों छह महीने पहले इस जमीन को देखने भी गए थे। ल...
पार्श्व गायक बंबा बक्या का निधन, मणिरत्नम की फिल्म ‘पीएस 1’ में भी चलाया अपनी आवाज का जादू

पार्श्व गायक बंबा बक्या का निधन, मणिरत्नम की फिल्म ‘पीएस 1’ में भी चलाया अपनी आवाज का जादू

मनोरंजन
पार्श्व गायक बंबा बक्या का निधन, मणिरत्नम की फिल्म 'पीएस 1' में भी चलाया अपनी आवाज का जादू बंबा बक्या ने मणिरत्नम की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पोन्नियन सेल्वन पार्ट 1' का पोन्नी नाधी गीत गाया था। प्रसिद्ध तमिल पार्श्व गायक बंबा बक्या का शुक्रवार को 49 साल की आयु में निधन हो गया। हाल ही में बंबा बक्या ने मणिरत्नम की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पोन्नियन सेल्वन पार्ट 1' का पोन्नी नाधी गीत गाया था। उनकी मृत्यु के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार गायक का निधन कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ है। बंबा बक्या ने 'पुल्लिनंगल' और 'सिमटांगरन' जैसे कई हिट गाने गाए हैं। वह अपने बैरिटोन (ऐसा पुरुष जिसकी आवाज ही धीमे सुर वाली हो) के लिए जाने जाते थे। बंबा बाक्या को ऑस्कर विजेता म्यूजिशियन एआर रहमान ने रजनीकांत की फिल्म '2.0' में लॉन्च किया था। यह फिल्म शंकर के निर्देशन में बनी हिट ...
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पूर्व सचिव संतोष बडोनी को शासन ने कर दिया निलंबित |

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पूर्व सचिव संतोष बडोनी को शासन ने कर दिया निलंबित |

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पूर्व सचिव संतोष बडोनी को शासन ने कर दिया निलंबित | पेपर लीक मामले में शुक्रवार को 32 वीं गिरफ्तारी हुई। एसटीएफ ने टिहरी के हिंदोलखल पॉलिटेक्निक में तैनात कनिष्ठ सहायक राजबीर को हरिद्वार से गिरफ्तार किया। दूसरी ओर से गुरुवार देर शाम विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक विवाद में घिरे उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पूर्व सचिव संतोष बडोनी को शासन ने निलंबित कर दिया है। UKSSSC पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने हरिद्वार से एक आरोपी गिरफ्तार किया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने धामपुर के नकल सेंटर में परीक्षार्थियों को नकल कराई थी। पेपर लीक मामले में गिरफ्तारियों का सिलसिला जारी है। एसटीएफ एक के बाद एक आरोपियों तक पहुंच रही है। यह भी पढ़े :-   http://uttaranchalcrimenews.com/these-recruitments-can-also-be-investigated-including-online-examinati...
वन दरोगा की ऑनलाइन परीक्षा सहित इन भर्ती की भी हो सकती है जांच |

वन दरोगा की ऑनलाइन परीक्षा सहित इन भर्ती की भी हो सकती है जांच |

उत्तराखण्ड
वन दरोगा की ऑनलाइन परीक्षा सहित इन भर्ती की भी हो सकती है जांच | वन दरोगा की ऑनलाइन परीक्षा और यूपीसीएल-यूजेवीएनल में एई भर्ती की भी जांच हो सकती है। शासन और पुलिस विभाग में मंथन चल रहा है। इनके अलावा पांच और भर्तियां भी संदेह के घेरे में हैं। पेपर लीक मामले में अब तक कई विभागों में काम करने वाले लोग भी गिरफ्तार हुए हैं। इनसे पूछताछ में जांच की कई शाखाएं बनी हैं। उत्तराखंड में आठ और भर्ती परीक्षाओं में धांधली के सुबूत मिले हैं। सभी भर्तियां वर्ष 2015 के बाद की बताई जा रही हैं। इन भर्तियों के संबंध में शासन और पुलिस विभाग में मंथन चल रहा है। बताया जा रहा है कि इनमें से कुछ में जल्द मुकदमे दर्ज हो सकते हैं। फिलहाल एसटीएफ उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय और सचिवालय रक्षक भर्ती प्रक्रिया की मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। 31 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पेपर लीक का ...