Saturday, March 7News That Matters

Day: September 3, 2022

यूपी में बड़ा हादसा: ट्रक ने मारी बस में टक्कर, 4 की दर्दनाक मौत

यूपी में बड़ा हादसा: ट्रक ने मारी बस में टक्कर, 4 की दर्दनाक मौत

देश-विदेश
बाराबंकी,लखनऊ बहराइच हाईवे पर सड़क किनारे खड़ी डबल डेकर बस में एक ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना में बस का पहिया बदल रहे चालक सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से गंभीर हालत में दो लोगों को लखनऊ रेफर किया गया है। यह बस नेपाल से गोवा जा रही थी। थाना रामनगर के ग्राम महगूपुर में यह सड़क दुर्घटना शनिवार भोर 3:30 बजे हुई। जब बस का पहिया पंचर हो गया और चालक बस खड़ी करके पहिया बदल रहा था। बस पर कुल 60 यात्री सवार थे। यह सभी नेपाल से गोवा जा रहे थे। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां चार लोगों को मृत घोषित कर दिया गया आठ लोगों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि दो यात्रियों को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। यह हादसा रामनगर और मसौली सीमा के पास हुआ, दोनों थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू किया।...
यूकेएसएसएससी प्रश्न पत्र लीक मामले में एसटीएफ ने पीआरडी कर्मचारी संजय राणा को किया गिरफ्तार, पत्‍नी की लगवाई थी नौकरी

यूकेएसएसएससी प्रश्न पत्र लीक मामले में एसटीएफ ने पीआरडी कर्मचारी संजय राणा को किया गिरफ्तार, पत्‍नी की लगवाई थी नौकरी

उत्तराखण्ड
देहरादून : यूकेएसएसएससी प्रश्न पत्र लीक मामले में एसटीएफ ने यूकेएसएसएससी के पीआरडी कर्मचारी संजय राणा निवासी भीमतला जिला चमोली को किया गिरफ्तार है। अपनी पत्नी को प्रश्न पत्र देकर चयनित करवाया आरोपित ने बर्खास्त पीआरडी कर्मचारी मनोज जोशी के साथ मिलकर अपने घर में लखनऊ से लीक प्रश्न पत्र की फोटो कॉपी करवाई और अपनी पत्नी को प्रश्न पत्र देकर चयनित करवाया। अब तक 33 आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है एसटीएफ आरोपित के कब्जे से फोटो कॉपी मशीन और सीपीयू बरामद हुआ है। एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि संजय राणा वर्ष 2014 से 2022 अप्रैल तक यूकेसीएसएससी में पीआरडी कर्मचारी नियुक्त था। जिन्होंने पेपर खरीदा वह भी चिन्हित बताया जा रहा है कि एसटीएफ ने उन अभ्यर्थियों को भी चिहि्नत कर लिया है, जिन्होंने पेपर खरीदा था। भर्ती घोटाले पर महत्वपूर्ण निर्णय ले सकता है मंत्रिमंडल, बैठक नौ को राज्य मं...
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने विधानसभा सचिवालय में हुई भर्तियों को लेकर मुख्यमंत्री का पत्र मिलने की पुष्टि की

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने विधानसभा सचिवालय में हुई भर्तियों को लेकर मुख्यमंत्री का पत्र मिलने की पुष्टि की

उत्तराखण्ड
देहरादून। विधानसभा सचिवालय में हुई नियुक्तियों में अनियमितता को लेकर प्रदेश सरकार के बाद अब वर्तमान विधानसभा ने भी सख्त रुख अपनाने के संकेत दिए हैं। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने भर्तियों के संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पत्र मिलने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि इस मामले में विधिक राय ली जा रही है। इसके बाद ही वह कोई निर्णय लेंगी। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी का प्रकरण सामने आने के बाद पिछले कुछ दिनों से पिछली विधानसभा के कार्यकाल में विधानसभा सचिवालय में हुई 72 नियुक्तियों में कथित अनियमितता का मामला भी तूल पकड़ा हुआ है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षाओं में गड़बड़ी के मामलों की सरकार एसआइटी से जांच करा रही है। अब तक 31 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा में हुई नियुक्तियों को लेकर अंगुली उठने पर इसमें भी सख्...
‘गांधी परिवार की विरासत है भ्रष्टाचार’, संबित पात्रा

‘गांधी परिवार की विरासत है भ्रष्टाचार’, संबित पात्रा

देश-विदेश
नई दिल्ली, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने शनिवार को प्रेस कान्फ्रेंस कर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस पर एजेंसियों पर दवाब बनाने और तबाही फैलाने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया। संबित पात्रा ने कहा, 'नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी जमानत पर बाहर हैं। हाल ही में, जब दोनों को जांच एजेंसियों द्वारा जांच के लिए बुलाया गया, तो कांग्रेस ने विघटनकारी होने की कोशिश की। इसने एजेंसियों पर दबाव बनाने और तबाही फैलाने की कोशिश की।' 'भारत जोड़ो नहीं, गांधी परिवार बचाओ आंदोलन है' संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस जिस अभियान को चलाने की योजना बना रही है, वह 'भारत जोड़ो' आंदोलन नहीं है, यह 'गांधी परिवार बचाओ' आंदोलन है। सोनिया और राहुल गांधी को विरासत में मिला भ्रष्टाचार ...
नरेंद्र सिंह नेगी ने अपने नया गीत में नेताओं को लिया आड़े हाथ

नरेंद्र सिंह नेगी ने अपने नया गीत में नेताओं को लिया आड़े हाथ

उत्तराखण्ड
उत्तरकाशी : यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा का पेपर लीक प्रकरण और विधानसभा व सचिवालय में बैकडोर नियुक्तियों को लेकर उत्तराखंड के मैदान से पहाड़ों तक घमासान मचा है। इसी बीच गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी का जनगीत आया है। शनिवार को यह गीत इंटरनेट प्लेटफार्म पर जारी किया गया। जिसमें लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने जनसेवा का चोला ओढ़ने वाले नेताओं पर जमकर कटाक्ष किया है। पहले भी गा चुके हैं कई जनगीत इस गीत के बोल ‘‘तुम जनसेवक राजा ह्वोग्य लोकतंत्र मा, हम त प्रजा का प्रजा ही रैग्या लोकतंत्र मा’’ हैं। इस जनगीत के जरिये नरेंद्र सिंह नेगी ने आमजन की आवाज बनने की वकालत की है। उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने उत्तराखंड के लोक, संस्कृति, जीवन शैली, समाज, सामाजिक कुरीतियों, पर्यावरण, जल जंगल जमीन, राजनीति पर कई गीत लिखे हैं और गाये हैं। जनगीतों ने उत्तराखंड आंदोलन को एक ...
भाजपा विधायक अरविंद लिंबावली का एक वीडियो तेजी से वायरल ,महिला पर चिल्लाते हुए आ रहे नजर |

भाजपा विधायक अरविंद लिंबावली का एक वीडियो तेजी से वायरल ,महिला पर चिल्लाते हुए आ रहे नजर |

देश-विदेश
भाजपा विधायक अरविंद लिंबावली का एक वीडियो तेजी से वायरल ,महिला पर चिल्लाते हुए आ रहे नजर | भाजपा विधायक अरविंद लिंबावली महिला के हाथ से पत्र छीनकर फाड़ देते हैं और उस पर जोर-जोर से चिल्लाने लगते हैं। इस दौरान वह अभद्र भाषा का भी प्रयोग करते हैं। भाजपा विधायक अरविंद लिंबावली का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इमें वह एक महिला पर चिल्लाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह कथित रूप से महिला के साथ अभ्रद भाषा का प्रयोग करने के साथ दुर्व्यवहार भी कर रहे हैं। यह वीडियो तब का है जब भाजपा विधायक बेंगलुरू में जलजमाव के कारण शहर का निरीक्षण करने निकले थे। महिला के हाथ से छीनते दिखे शिकायत पत्र वीडियो में एक महिला के हाथ में पत्र है। वह भाजपा विधायक को किसी मुद्दे के बारे में बताना चाह रही है। तभी वह उससे नाराज हो जाते हैं। महिला के हाथ से पत्र छीनकर फाड़ देते हैं और उस पर जोर-जोर से चिल्ला...
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर लीक मामले में गिरफ्तारियों का दौर जारी |

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर लीक मामले में गिरफ्तारियों का दौर जारी |

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर लीक मामले में गिरफ्तारियों का दौर जारी | उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर लीक मामले में गिरफ्तारियों का दौर जारी है। इस मामले में शनिवार को 33वीं गिरफ्तारी की गई। एसटीएफ ने पीआरडी कर्मचारी संजय राणा को गिरफ्तार किया। उसने लीक प्रश्न पत्र की फ़ोटो कॉपी करवाकर अपनी पत्नी को प्रश्न पत्र देकर चयनित करवाया। UKSSSC पेपर लीक मामले में शनिवार को 33 वीं गिरफ्तारी हुई। एसटीएफ ने आयोग में तैनात पीआरडी कर्मचारी संजय राणा निवासी भीमतला जिला चमोली को गिरफ्तार किया। अभियुक्त द्वारा पूर्व पीआरडी कर्मचारी मनोज जोशी के साथ मिलकर अपने घर में लखनऊ से लीक प्रश्न पत्र की फोटो कॉपी करवाई गई और अपनी पत्नी को प्रश्न पत्र देकर चयनित करवाया गया। स्पेशल टास्क फोर्स ने गवाहों के बयान ए...
आज चमोली से कार्यक्रम का आगाज, जल, जगंल बचाने के लिए जुटेंगे पर्यावरण विशेषज्ञ |

आज चमोली से कार्यक्रम का आगाज, जल, जगंल बचाने के लिए जुटेंगे पर्यावरण विशेषज्ञ |

उत्तराखण्ड
आज चमोली से कार्यक्रम का आगाज, जल, जगंल बचाने के लिए जुटेंगे पर्यावरण विशेषज्ञ | नौ सितंबर को हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में यह अभियान चलाया गया है। इस दौरान पर्यावरण व हिमालय संरक्षण व इससे जुड़ी समस्याओं पर संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा। शनिवार को चमोली जिले के गोपेश्वर से अमर उजाला की ओर से हिमालय संकल्प अभियान की शुरूआत होगी। नौ सितंबर को हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में यह अभियान चलाया गया है। इस दौरान पर्यावरण व हिमालय संरक्षण व इससे जुड़ी समस्याओं पर संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा। यह भी पढ़े :- http://uttaranchalcrimenews.com/about-60-investors-of-the-state-will-be-honored-in-the-function-to-be-held-at-the-chief-sevak-sadan-located-at-the-chief-ministers-residence/ कार्यक्रम में संयुक्त मजिस्ट्रेट/एसडीएम (सदर) अभिनव शाह, सीपीबी चंडी प्रसाद भट्ट, पर्यावरण संरक्षण संस्थान के ट्रस्टी ओम प...
मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में होने वाले समारोह में प्रदेश के लगभग 60 निवेशकों किए जाएंगे सम्मानित ।

मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में होने वाले समारोह में प्रदेश के लगभग 60 निवेशकों किए जाएंगे सम्मानित ।

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में होने वाले समारोह में प्रदेश के लगभग 60 निवेशकों किए जाएंगे सम्मानित । मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में होने वाले समारोह में प्रदेश के लगभग 60 निवेशकों को सम्मानित किए जाएंगे। धामी सरकार ने निवेशकों की समस्याओं का समाधान और नए उद्योग स्थापित करने के लिए औद्योगिक नीतियों और सिंगल विंडो सिस्टम में कई सुधार किए, जिससे दो साल के भीतर साढ़े सात हजार करोड़ का निवेश हुआ है। कोविड महामारी के कारण बड़ा आर्थिक झटका लगा इसके बावजूद उत्तराखंड में निवेश को रफ्तार देने वाले उद्यमियों ने जनवरी 2020 से अब तक प्रदेश में साढ़े सात हजार करोड़ का निवेश किया। निवेशकों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी छह सितंबर को प्रोत्साहन एवं सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित करेंगे। पिछले दो साल के भीतर राज्य में उद्योग स्थापित कर उत्पादन शुरू करने वाले निवेशकों से से...
देहरादून और नैनीताल में भारी बारिश का येलो अलर्ट, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश |

देहरादून और नैनीताल में भारी बारिश का येलो अलर्ट, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश |

उत्तराखण्ड
देहरादून और नैनीताल में भारी बारिश का येलो अलर्ट, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश | मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान देहरादून और नैनीताल में आपदा प्रबंधन के लिहाज से सतर्क रहने की जरूरत है। अगले 24 घंटे में देहरादून और नैनीताल जनपद में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञानियों ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी के मुताबिक, इन जिलों के ज्यादातर इलाकों में तेज गर्जना के साथ कहीं-कहीं भारी से बहुत अधिक भारी बारिश की संभावना है। मैदान से पहाड़ के अन्य इलाकों में भी तेज हवा के साथ ही कहीं-कहीं झमाझम बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान देहरादून और नैनीताल में आपदा प्रबंधन के लिहाज से सतर्क रहने की जरूरत ह...