मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मऊ और वाराणसी का दौरा, सौगात देने के साथ विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा भी
वाराणसी, अपनी कर्मस्थली गोरखपुर के करीब दो दिन के प्रवास के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गुरुवार को मऊ और वाराणसी का दौरा है। मऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास करने के साथ ही कई लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देंगे। देर शाम सीएम योगी आदित्यनाथ वाराणसी पहुंचेंगे और विकास कार्य की समीक्षा करने के बाद श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन भी करेंगे। वह वाराणसी में ही रात्रि विश्राम भी करेंगे।
गोरखपुर में बुधवार को देर गोरखनाथ मंदिर प्रांगण में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ महाराज की 53वीं व पूर्व सांसद ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ महाराज की 8वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्री राम कथा ज्ञान-यज्ञ का शुभारंभ किया। रात्रि विश्राम के बाद गुरुवार को उन्होंने गौ-सेवा की और जनता दर्शन में लोगों से भेंट की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुर...






