Saturday, March 7News That Matters

Day: September 12, 2022

किसान ने ट्रैक्टर चला के नष्ट की खड़ी फसल? आंखों में भर आए आंसू

किसान ने ट्रैक्टर चला के नष्ट की खड़ी फसल? आंखों में भर आए आंसू

उत्तराखण्ड
विकासनगर : देहरादून जिले के विकासनगर में सात किसानों ने अपनी खड़ी फसल पर ट्रैक्‍टर चला दिया। उनकी आंखों में आंसू थे, लेकिन फिर भी उन्‍हें फसल को नष्‍ट करना पड़ा। इस बार हाईब्रिड धान की फसल उगाने वाले विकासनगर के किसानों के चेहरों पर मायूसी है। धान की फसल में रोग के चलते भीमावाला के बाद अब प्रतीतपुर गांव में सात किसानों ने खराब हुई धान की फसल को ट्रैक्टर चलाकर नष्ट कर दिया। किसानों में कृषि अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी भी दिखाई दी, जिन्होंने समय रहते धान की फसल को बचाने के कोई प्रयास नहीं किए। पूरे पछवादून में धान की फसल बर्बाद हाईब्रिड धान की फसल में इस कदर रोग का प्रकोप है कि पूरे पछवादून में धान की फसल बर्बाद हो गई है। धान के पौधे बौने होकर पीले पड़ गए हैं। जबकि अन्य प्रजातियों के धान की फसल में बालियां भी आ गई है, लेकिन हाईब्रिड धान की फसल पूरी तरह से खराब हो...
यशपाल आर्य ने कहा- भाजपा शासित अन्य राज्यों में भी पिछले पांच वर्षों में अवैध जहरीली शराब से जमकर हुई मौतें

यशपाल आर्य ने कहा- भाजपा शासित अन्य राज्यों में भी पिछले पांच वर्षों में अवैध जहरीली शराब से जमकर हुई मौतें

उत्तराखण्ड
बाजपुर : नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि उत्तराखंड अवैध जहरीली शराब और नशे का अड्डा बन चुका है। हरिद्वार के शिवगढ़ और फूलगढ़ गांव में कच्ची शराब ने छह से सात लोगों की जान ले ली। अवैध नशे का कारोबार करने वाले माफियाओं को सरकार के ताकतवर लोगों का संरक्षण मिला होता है, इसीलिए आज तक तमाम जांचों के बाद भी न अवैध जहरीली शराब का कारोबार रुका है ना ही इनके पीछे की बड़ी मछलियों को जेल भेजा गया है। भाजपा शासित अन्य राज्यों में भी पिछले पांच वर्षों में अवैध जहरीली शराब से जमकर मौतें हुई हैं। उत्तर-प्रदेश और उत्तराखंड की बता करें तो पांच वर्षों में अवैध जहरीली शराब से करीब 600 लोगों की मौत हुई है। नेता प्रतिपक्ष ने याद दिलाते हुए कहा कि फरवरी 2019 के महीने हरिद्वार जिले के भगवानपुर के झबरेड़ा थाने के बल्लुपुर आदि गांव में मार्च के महीने फरवरी के महीने 19 में 44 लोगों की मौत अवैध शराब की सेव...
बड़ी अदालती लड़ाई लड़ने के लिए अधिनियम का हथियार जरूरी, पढ़िए पूरी खबर

बड़ी अदालती लड़ाई लड़ने के लिए अधिनियम का हथियार जरूरी, पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखण्ड
सरकारी नौकरियों में राज्य की महिलाओं के 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के लिए प्रदेश सरकार अध्यादेश के कवच से लैस होकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी कर रही है। अब वह डोमिसाइल को क्षैतिज आरक्षण का आधार बना सकती है।  मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधु की अध्यक्षता में यह राय बन चुकी है कि उच्च न्यायालय के अंतरिम आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुग्रह याचिका (एसएलपी) दाखिल की जाएगी। इससे पहले सरकार सुप्रीम अदालत से अतीत में हुए उन बड़े फैसलों की नजीरें जुटा रही है, जिनमें डोमिसाइल के आधार पर राहत दी गई है। बेशक वे मामले नौकरियों से इतर दाखिलों से जुड़े थे। कार्मिक एवं सतर्कता विभाग ने अध्यादेश का ड्राफ्ट तैयार कर न्याय विभाग को भेजा है। न्याय और विधायी विभाग अध्यादेश के पक्ष में विधिक तर्क तलाश रहा है। इस संबंध में काफी होमवर्क हो चुका है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री की सहमति मिल...
सुप्रीम कोर्ट ने CAA को चुनौती देने वाली याचिकाओं की सुनवाई 19 सितंबर तक की स्थागित |

सुप्रीम कोर्ट ने CAA को चुनौती देने वाली याचिकाओं की सुनवाई 19 सितंबर तक की स्थागित |

देश-विदेश
सुप्रीम कोर्ट ने CAA को चुनौती देने वाली याचिकाओं की सुनवाई 19 सितंबर तक की स्थागित | केरल सरकार ने भी सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर एक्ट पर रोक लगाने की मांग की। हालांकि, शुरूआत से ही केरल सरकार सीएए का विरोध कर रही हैं। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र का पक्ष जाने ऐसा करने से इनकार कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने नागरिकता (संशोधन) अधिनियम 2019 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई 19 सितंबर तक के लिए टाल दी हैं। सोमवार को 220 याचिकाओं पर चीफ जस्टिस यूयू ललित और एस रवींद्र भट की पीठ को सुनवाई करनी थी। कोर्ट में सीएए के खिलाफ दायर याचिकाओं पर 18 दिसंबर 2019 को सबसे पहले सुनवाई हुई थी। 15 जून 2021 को आखिरी बार सुनवाई हुई थी। उल्लेखनीय है कि सीएए के तहत पड़ोसी देशों पाकिस्तान, अफगानिस्तान व बांग्लादेश से 31 दिसंबर, 2014 या उससे पहले भारत आए गैर-मुस्लिमों जैसे हिंदू, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन ...
बादल फटने से उत्तराखंड के धारचूला के घटखोला क्षेत्र में हुई तबाही के बाद अध्ययन करने पहुंची वाडिया की टीम

बादल फटने से उत्तराखंड के धारचूला के घटखोला क्षेत्र में हुई तबाही के बाद अध्ययन करने पहुंची वाडिया की टीम

उत्तराखण्ड
नेपाल के दार्चुला के ऊंचाई वाले क्षेत्र दललेख में बादल फटने से उत्तराखंड के धारचूला के घटखोला क्षेत्र में हुई तबाही के बाद जहां सरकार और जिला प्रशासन की ओर से आपदा प्रबंधन को लेकर कदम उठाए गए हैं, वहीं आपदा से जुड़े पहलुओं का अध्ययन करने के लिए वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के वैज्ञानिकों की टीम धारचूला पहुंच गई। वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के निदेशक डॉ. कालाचॉद सांई ने बताया कि दार्चुला इलाके में बादल फटने से हुई तबाही से जुड़े तमाम पहलुओं का वैज्ञानिक अध्ययन किया जाएगा। संस्थान के दो वैज्ञानिकों सपनामिता चौधरी और पिंकी बिष्ट को धारचूला भेजा गया है, जो आपदा का अध्ययन करेंगी। बताया कि दोनों वैज्ञानिक इस बात का भी अध्ययन करेंगी कि धारचूला क्षेत्र में बादल फटने जैसी आपदा से होने वाले नुकसान को कैसे कम किया जा सकता है। यह पहली बार नहीं है, जब राज्य में प्राकृतिक आपदा आन...
आज आ सकता है ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी मामले में कोर्ट का फैसला

आज आ सकता है ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी मामले में कोर्ट का फैसला

देश-विदेश
वाराणसी, ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी प्रकरण में पांच महिलाओं की ओर से दाखिल प्रार्थना पत्र पर सोमवार को फैसला आ सकता है। जिला जज डा. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत में मुकदमा सुनने योग्य है या नहीं, इस पर मंदिर व मस्जिद पक्ष की दलीलें पूरी हो चुकी हैं। दोनों पक्षों की ओर से सुनवाई पूरी होने के बाद अब दोनों ही पक्षों को अदालत के फैसले का इंतजार है। वाराणसी में सुबह से ही कचहरी परिसर में 250 सुरक्षाकर्मियों की सुरक्षा के बीच गहमाग‍हमी का माहौल बना हुआ है। दोपहर ढाई बजे अदालत का फैसला आने की उम्‍मीद जताई जा रही है। जबकि पुलिस अधिकारियों ने 18 थानों की पुलिस फोर्स को संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात किया है। लगभग दो हजार से अधिक सुरक्षाबलों की तैनाती इस मामले को लेकर कचहरी से लेकर ज्ञानवापी परिक्षेत्र तक की गई है। मंदिर पक्ष ने यह साबित करने की कोशिश की है कि मुकदमा सुनने योग्य है। वह...
‘ब्रह्मास्त्र’ ने पहले वीकएंड पार किया सौ करोड़ का आंकड़ा, इस मामले में ‘KGF 2’ से खाई मात |

‘ब्रह्मास्त्र’ ने पहले वीकएंड पार किया सौ करोड़ का आंकड़ा, इस मामले में ‘KGF 2’ से खाई मात |

मनोरंजन
‘ब्रह्मास्त्र’ ने पहले वीकएंड पार किया सौ करोड़ का आंकड़ा, इस मामले में ‘KGF 2’ से खाई मात | रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बहुप्रतीक्षित फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज होने के साथ ही कई रिकॉर्ड कायम कर चुकी हैं। शानदार प्रदर्शन कर रही इस फिल्म के लिए शुरुआती सप्ताहांत काफी अच्छा रहा है। फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले तीन दिन में भी जमकर कमाई कर ली है। पहले दिन फिल्म जहां फिल्म ने 36 करोड़ की कमाई करते हुए इस साल हाईएस्ट हिंदी ओपनर बन गई तो वहीं दूसरे और तीसरे दिन भी फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। इतना ही नहीं वीकएंड पर हुई कमाई के साथ ही रणबीर ने अपनी पिछली रिकॉर्ड धारक फिल्म संजू को पीछे छोड़ दिया है। ब्रह्मास्त्र हिंदी ही नहीं साउथ बेल्ट में भी काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। हिंदी समेत साउथ की अन्य भाषा में रिलीज हुई यह फिल्म साउथ में सबसे ज्यादा तेलुगू में जमकर कमाई कर रही है...
सोमवार को असम में पुलिस ने दो और संदिग्ध आतंकवादियों को किया गिरफ्तार |

सोमवार को असम में पुलिस ने दो और संदिग्ध आतंकवादियों को किया गिरफ्तार |

देश-विदेश
सोमवार को असम में पुलिस ने दो और संदिग्ध आतंकवादियों को किया गिरफ्तार | पुलिस अधीक्षक अपर्णा एन. ने बताया कि दोनों संदिग्ध आतंकवादियों की पहचान मुसादिक हुसैन और इकरामुल इस्लाम के रूप में हुई है। दोनों के आतंकी संगठन अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (एबीटी) से संबंध होने के सबूत मिले हैं। असम में आतंकी मॉड्यूल के खिलाफ कार्रवाई जारी है। सोमवार को पुलिस ने दो और संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों की गिरफ्तारी मोरीगांव से हुई है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा एन. ने बताया कि दोनों संदिग्ध आतंकवादियों की पहचान मुसादिक हुसैन और इकरामुल इस्लाम के रूप में हुई है। दोनों के आतंकी संगठन अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (एबीटी) से संबंध होने के सबूत मिले हैं। यह भी पढ़े :- http://uttaranchalcrimenews.com/up-bihar-modi-government-gone-posters-outside-sp-office/ कई लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी असम में आ...
व्यापारी संगठनों ने पीएम मोदी से प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच की कि मांग ,अधिकारियों पर लगे आरोप|

व्यापारी संगठनों ने पीएम मोदी से प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच की कि मांग ,अधिकारियों पर लगे आरोप|

उत्तराखण्ड
व्यापारी संगठनों ने पीएम मोदी से प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच की कि मांग, अधिकारियों पर लगे आरोप| राजधानी दून को स्मार्ट सिटी बनाने को लेकर 2017 में स्मार्ट सिटी परियोजना की शुरुआत की गई थी। परियोजना के तहत एक हजार करोड़ रुपये खर्च करके शहरियों को सीवर लाइन, स्मार्ट रोड, स्मार्ट स्कूल, स्मार्ट टॉयलेट, स्मार्ट ट्रैफिक लाइट समेत कई चीजें मुहैया कराई जानी थी। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत राजधानी के विभिन्न इलाकों में कराए जा रहे दर्जन भर से अधिक बड़े निर्माण कार्यों में हो रही देरी के साथ ही उनकी गुणवत्ता का मामला पीएमओ तक पहुंच गया है। राजधानी के व्यापारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत कराए जा रहे तमाम निर्माण कार्यों की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। पीएमओ को भेजे गए पत्र में व्यापारियों ने कहा कि राजधानी दून को स्मार्ट सिटी बनाने को लेकर 20...
अद्भुत और रोमांचक है एलिजाबेथ के महारानी बनने की कहानी, पढ़ें क्या है नैनीताल से खास कनेक्शन |

अद्भुत और रोमांचक है एलिजाबेथ के महारानी बनने की कहानी, पढ़ें क्या है नैनीताल से खास कनेक्शन |

देश-विदेश
अद्भुत और रोमांचक है एलिजाबेथ के महारानी बनने की कहानी, पढ़ें क्या है नैनीताल से खास कनेक्शन | 70 वर्ष के रिकॉर्ड समय तक इंग्लैंड और कई कॉमनवेल्थ देशों की महारानी रहीं, एलिजाबेथ द्वितीय का नैनीताल कनेक्शन भी रहा है। एलिजाबेथ के मात्र 26 वर्ष की आयु में विश्व की सर्वाधिक शक्तिशाली रानी बनने की कहानी बहुत अद्भुत और रोमांचक है। जंगल सफारी पर निकली एलिजाबेथ ने रात पेड़ पर गुजारी थी, जब सुबह वहां से उतरीं तो पिता के निधन की वजह से वह महारानी थीं। ऐतिहासिक तथ्य है कि एलिजाबेथ द्वितीय के महारानी बनने की रात नैनीताल के बेटे जिम कॉर्बेट उनके साथ थे और महारानी बनने के बाद सबसे पहले कॉर्बेट ने ही उन्हें देखा था। 70 साल पहले पांच फरवरी,1952 को राजकुमारी एलिजाबेथ अपने पति प्रिंस फिलिप के साथ केन्या के जंगल की यात्रा पर थीं। इस दौरान प्रसिद्ध शिकारी प्रकृतिवादी जिम कॉर्बेट भी उनके साथ थे और राजकु...